Eilmeldung
ARوزارة الداخلية الإماراتية تصدر تحذيرًا بشأن تهديد صاروخيDEGroßangelegter Datendiebstahl bei lettischer Straßenverkehrsbehörde: 1,4 Millionen BetroffeneTRSuriye, Gizli Nükleer Tesisini UAEA'ya BildirdiCN广州把生态修复“种”进生活:让“生态欠账”变“满城青绿”BRHomem é preso por descumprir medidas protetivas e ameaçar mãe em propriedade ruralITFemminicidio, la parola più consultata su Treccani.it nel 2026UKPatrick Vieira Appointed Senegal National Team Head CoachARباحثون يكتشفون طريقة واعدة لوقاية أبصار الملايين من قِصر النظرTRArca Çorum FK, Süper Lig'deki İlk İç Saha Maçını Seyircisiz OynayacakRUBelarus Unveils Fully Domestically Produced VSK-100B Assault RifleARوزارة الداخلية الإماراتية تصدر تحذيرًا بشأن تهديد صاروخيDEGroßangelegter Datendiebstahl bei lettischer Straßenverkehrsbehörde: 1,4 Millionen BetroffeneTRSuriye, Gizli Nükleer Tesisini UAEA'ya BildirdiCN广州把生态修复“种”进生活:让“生态欠账”变“满城青绿”BRHomem é preso por descumprir medidas protetivas e ameaçar mãe em propriedade ruralITFemminicidio, la parola più consultata su Treccani.it nel 2026UKPatrick Vieira Appointed Senegal National Team Head CoachARباحثون يكتشفون طريقة واعدة لوقاية أبصار الملايين من قِصر النظرTRArca Çorum FK, Süper Lig'deki İlk İç Saha Maçını Seyircisiz OynayacakRUBelarus Unveils Fully Domestically Produced VSK-100B Assault Rifle
Newsgather
Zurückबिहार के लखीसराय में अशोकधाम मंदिर में भगदड़, सात महिलाओं की मौत
बिहार के लखीसराय में अशोकधाम मंदिर में भगदड़, सात महिलाओं की मौत
In Entwicklung
BBC हिंदीgesternWelt1 Min. LesezeitIndia

बिहार के लखीसराय में अशोकधाम मंदिर में भगदड़, सात महिलाओं की मौत

Auf einen Blick

बिहार के लखीसराय स्थित अशोकधाम मंदिर में सोमवार सुबह मची भगदड़ जैसी स्थिति में सात महिलाओं की मौत हो गई और 5-6 लोग घायल हो गए।

KI-generierte Zusammenfassung

Warum es wichtig ist

बिहार के लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सोमवार सुबह भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

Schriftgröße

बिहार के लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति में सात लोगों की मौत होने की ख़बर है.

लखीसराय के सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर (एसडीपीओ) शिवम कुमार ने फ़ोन पर बीबीसी को बताया कि सोमवार सुबह अशोकधाम मंदिर में ये हादसा हुआ.

शिवम कुमार ने बताया कि हादसे में अभी तक सात लोगों की मौत हुई है. घटना में 5-6 लोग घायल हैं और उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लखीसराय के ज़िलाधिकारी शैलेंद्र कुमार घायलों को देखने सदर अस्पताल पहुँचे. उन्होंने वहां पत्रकारों को घटना के बारे में जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि मरने वालों में सभी सात महिलाएं हैं.

उन्होंने कहा, "अशोक धाम हॉल्ट रेलवे स्टेशन के ठीक सामने से मंदिर तक लंबी लाइन लगी थी. स्टेशन पर तभी दो ट्रेनें भी आ गईं. इस बीच, एक बिजली का खंबा गिरने की अफ़वाह फैली, जबकि सिर्फ़ बिजली का तार टूटा था. बाईं तरफ़ लगी महिलाओं की लाइन पर दबाव बना और महिलाएं एक के ऊपर एक गिरती चली गईं."

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य और भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक चश्मदीद के हवाले से कहा, "हम महिलाएं लाइन में खड़ी थीं. हम गिर गए और करीब 20-25 महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं. भीड़ के नीचे दबने से कई महिलाएं बेहोश हो गईं. मैं भी बेहोश हो गई थी. यह सब बहुत ज्यादा भीड़ होने की वजह से हुआ."

Offene Fragen

  • बिजली का तार टूटने की अफ़वाह कैसे फैली?
  • भीड़ नियंत्रण के लिए क्या कदम उठाए गए थे?

Verwandte Themen

This article was originally published by BBC हिंदी.

Ähnliche Meldungen

मोहम्मद अली जिन्ना की तपेदिक की बीमारी का वह रहस्य, जो इतिहास बदल सकता था
Welt·vor 14 Stunden

मोहम्मद अली जिन्ना की तपेदिक की बीमारी का वह रहस्य, जो इतिहास बदल सकता था

पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की गंभीर तपेदिक (टीबी) की बीमारी को उनके डॉक्टरों ने गुप्त रखा था। हाल ही में पाकिस्तान सरकार ने इस मौन सेवा के लिए उन पारसी डॉक्टरों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए नामित किया है।

BBC हिंदी
7 Min. Lesezeit
Mehr zu diesem Themaबिहार