Eilmeldung
FRCrash d'avion à Tomblaine : 11 morts dans l'un des drames aériens les plus meurtriers en FranceFRGuerre au Moyen-Orient : Téhéran prévient que toute ingérence dans la gestion du détroit d'Ormuz risque d'accroître les tensionsFRUne personne tuée dans une attaque massive de drones ukrainiens à KrasnodarFRRépression de la Gay Pride à Istanbul : au moins 50 interpellationsFRNarbonne : Plus d'un millier de personnes défilent pour honorer Louis, tué à 17 ansFRBilan Humain de la Canicule en France : Plus de 1 200 Décès Supplémentaires RecensésFRCanicule, conflits, catastrophes et élections : les principaux événements du week-endFRLes Systèmes de Climatisation et de Froid Urbain à l'Épreuve des Canicules en FranceFRLe gouvernement restreint les travaux éligibles à MaPrimeRénov' pour les rénovations isoléesFRL'Empreinte Silencieuse des Factions Armées Brésiliennes en GuyaneFRCrash d'avion à Tomblaine : 11 morts dans l'un des drames aériens les plus meurtriers en FranceFRGuerre au Moyen-Orient : Téhéran prévient que toute ingérence dans la gestion du détroit d'Ormuz risque d'accroître les tensionsFRUne personne tuée dans une attaque massive de drones ukrainiens à KrasnodarFRRépression de la Gay Pride à Istanbul : au moins 50 interpellationsFRNarbonne : Plus d'un millier de personnes défilent pour honorer Louis, tué à 17 ansFRBilan Humain de la Canicule en France : Plus de 1 200 Décès Supplémentaires RecensésFRCanicule, conflits, catastrophes et élections : les principaux événements du week-endFRLes Systèmes de Climatisation et de Froid Urbain à l'Épreuve des Canicules en FranceFRLe gouvernement restreint les travaux éligibles à MaPrimeRénov' pour les rénovations isoléesFRL'Empreinte Silencieuse des Factions Armées Brésiliennes en Guyane
Newsgather
Backवेनेज़ुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से 164 मौतें, 971 घायल; 30 आफ्टरशॉक दर्ज
वेनेज़ुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से 164 मौतें, 971 घायल; 30 आफ्टरशॉक दर्ज
EILMELDUNG
BBC हिंदी3 g önceWelt4 dk okumaIndia

वेनेज़ुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से 164 मौतें, 971 घायल; 30 आफ्टरशॉक दर्ज

काराकास और ला ग्वेइरा समेत कई राज्यों में भारी तबाही, इमारतें ढहीं, लोग सड़कों पर रात बिताने को मजबूर; आईएमएफ से 20 करोड़ डॉलर की मदद का ऐलान

Auf einen Blick

वेनेज़ुएला में दो बड़े भूकंप (7.2 और 7.5 तीव्रता) आने के बाद 30 आफ्टरशॉक दर्ज किए गए। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज़ ने 164 मौतों और 971 घायलों की पुष्टि की। काराकास और ला ग्वेइरा में भारी तबाही हुई है, कई इमारतें ढह गई हैं और लोग सड़कों पर शरण ले रहे हैं।

KI-generierte Zusammenfassung

Warum es wichtig ist

वेनेज़ुएला पिछले कुछ महीनों से राजनीतिक उथल-पुथल का सामना कर रहा है। अमेरिका ने निकोलस मादुरो को हिरासत में लिया और मुकदमा चलाने के लिए न्यूयॉर्क ले गया। तब से डेल्सी रॉड्रिगेज़, जो मादुरो की सहयोगी और पूर्व उपराष्ट्रपति हैं, कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में देश का कामकाज संभाल रही हैं।

Schriftgröße

वेनेज़ुएला में आए दो बड़े भूकंपों के बाद 30 आफ़्टर शॉक यानी भूकंप के बाद आने वाले झटके भी महसूस किए गए.

देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज़ ने अब तक 164 लोगों की मौत और 971 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है.

सरकारी टीवी चैनल 'वेनेज़ोलना डी टेलीविज़न' पर रॉड्रिगेज़ ने बताया कि दो भूकंपों के बाद 30 आफ्टरशॉक आए.

रोड्रिगेज़ ने आगे बताया कि क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे और घरों के पुनर्निर्माण में मदद के लिए इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ़) से 20 करोड़ डॉलर का फ़ंड बनाया गया है.

वेनेज़ुएला में इस भूकंप को देखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लगी पाबंदी हटी दी गई है. देश में लोग सोशल मीडिया की ओर शिफ़्ट कर रहे हैं और लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं.

देश की यूनिवर्सिटी से लेकर सेलिब्रिटी तक गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं.

पिछले कुछ महीनों से यह लातिन अमेरिकी देश काफी उथल-पुथल से गुज़र रहा है. इसी साल की शुरुआत में अमेरिका ने वामपंथी नेता निकोलस मादुरो को हिरासत में लिया था और उन पर मुक़दमा चलाने के लिए उन्हें न्यूयॉर्क ला जाया गया.

तबसे वेनेज़ुएला का कामकाज रोड्रिगेज़ कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर मादुरो की सहयोगी और पूर्व उप राष्ट्रपति डेल्सी संभाल रही हैं.

बुधवार शाम को जब वेनेज़ुएला की धरती जोर-जोर से हिलने लगी, तो वेरोनिका को डर लगा कि काराकास स्थित उनके अपार्टमेंट की दीवारें कहीं उन पर न गिर जाएं.

उन्होंने बीबीसी मुंडो से कहा, "मुझे लगा कि मैं नहीं बच पाउंगी."

वह अपनी मां के साथ देश में चल रही छुट्टियाँ मना रही थीं, तभी स्थानीय समय के मुताबिक़ शाम (बुधवार) क़रीब 6 बजे कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए दो शक्तिशाली भूकंप ने पूरे शहर को हिला दिया.

पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जबकि दूसरा 7.5 तीव्रता का था. इनमें दूसरा झटका साल 1900 के बाद देश में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था.

ख़बर लिखे जाने तक 164 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और क़रीब एक हज़ार लोग घायल हुए हैं.

हालांकि अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाक़ों में नुक़सान का पूरा आकलन अभी शुरू भी नहीं हो पाया है.

वेनेज़ुएला की राजधानी काराकास की सड़कों पर मलबा बिखरा पड़ा है. बचावकर्मी ढही हुई इमारतों के मलबे में जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं.

कुछ वीडियो फ़ुटेज में मलबे में दबे लोगों की मदद के लिए पुकार भी सुनाई दे रही है.

वेनेज़ुएला के अन्य प्रभावित हिस्सों में नुक़सान की तस्वीर अभी पूरी तरह साफ़ नहीं हो सकी है. बिजली और इंटरनेट सेवाएं बाधित होने से हालात और अधिक मुश्किल हो गए हैं.

सड़कों पर गुज़ारी रात

रात होते-होते सदमे में डूबे स्थानीय लोग सड़कों पर भटकते नज़र आए. इनमें से कई लोग बेघर हो चुके थे, वे अपने घरों या परिजनों की ख़बर मिलने का इंतजार कर रहे थे.

वेरोनिका, बीबीसी मुंडो की पत्रकार वेलेंटीना ओरोपेजा की बहन हैं. भूकंप के बाद वेलेंटीना ने अपने परिवार का पता लगाने में कई घंटे बिताए.

वेलेंटीना के फ़ोन पर वेरोनिका का एक घबराया हुआ वॉइस मैसेज आया था, जिसमें वह भूकंप के 'भयानक' झटकों के बारे में उसी समय बता रही थीं.

पीछे उनकी मां की आवाज़ भी सुनाई दे रही थी. इसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया.

घबराई हुई वेलेंटीना ने मदद के लिए अपने जानने वालों से संपर्क करना शुरू कर दिया. इसी दौरान उनकी गली में ढही हुई इमारतों की तस्वीरें उनके फ़ोन पर आने लगीं.

आख़िरकार जब वह वेरोनिका और अपनी मां से संपर्क कर सकीं, तो वेरोनिका ने बताया कि वे दोनों सुरक्षित हैं, लेकिन संभव है कि उनका घर अब रहने लायक न बचा हो.

वेरोनिका ने कहा, "इमारत पूरी तरह तबाह हो चुकी है, दीवारों में बड़ी दरारें पड़ गई हैं."

यह पहली बार नहीं है जब वेनेज़ुएला की राजधानी काराकास किसी बड़े भूकंप की चपेट में आई हो.

काराकास में साल 1967 में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 200 से अधिक लोगों की मौत हुई थी. उस भूकंप में पालोस ग्रांदेस और अल्तामीरा जैसे पॉश इलाक़ों की कई इमारतें भी नष्ट हो गई थीं.

भूकंप से पहले बहुत तेज़ धमाके की आवाज़

लेकिन बुधवार को आए भूकंप के झटके पहले के मुकाबले कहीं अधिक भयावह थे.

वेलेंटीना की मां के मुताबिक, "ये झटके ज़्यादा देर तक महसूस हुए और उनकी तीव्रता भी अधिक थी."

उन्होंने कांपती आवाज़ में कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि हमें ऐसा कुछ देखने को मिलेगा."

पूर्वी काराकास के निवासी कोरो मार्टिनेज ने भी समाचार एजेंसी रॉयटर्स से यही बात कही.

56 साल की मार्टिनेज ने कहा, "मैंने अपने जीवन में ऐसा कभी महसूस नहीं किया."

उन्होंने बताया, "एक बहुत तेज़ धमाके जैसी आवाज़ आई. घर के अंदर सामान गिरने लगा, यहां तक कि फ्रिज़ के भीतर रखे जग भी नीचे गिर गए."

बीबीसी मुंडो की पत्रकार निकोल कोल्स्टर ने बताया कि मध्य काराकास के प्रमुख इलाके पालोस ग्रांदेस में स्थित सातवीं मंजिल के उनके अपार्टमेंट की खिड़कियां अचानक हिलने लगीं. उन्हें सुरक्षित जगह पर पहुंचने के लिए केवल कुछ पल ही मिले.

उन्होंने कहा, "मुझे बस इतना सूझा कि मुख्य दरवाज़े और पत्थर की दीवार के बीच खड़ी हो जाऊं, ताकि ख़ुद को बचा सकूं."

उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि पूरी इमारत मेरे ऊपर गिर जाएगी."

मलबे के नीचे से आ रही आवाज़ें

सड़क पर निकलने के बाद निकोल ने बताया कि उन्हें मलबे के ढेरों के बीच से लोगों की आवाज़ें सुनाई दे रही थीं. कई लोग इतने घबराए हुए थे कि घर से निकलते समय जूते पहनने तक का मौक़ा नहीं मिला. लोग एक-दूसरे से लिपटकर रो रहे थे.

कई घंटे बाद भी बहुत से लोग अपने घरों में लौटने की हिम्मत नहीं जुटा सके. कुछ लोग आफ्टर शॉक यानी भूकंप के बाद आने वाले झटकों के डर से वापस नहीं गए.

शहर भर में सैकड़ों लोगों ने चौक और सड़कों पर रात बिताई. फुटपाथों पर तंबू लगाए गए, जबकि कई लोगों ने अपनी कारों को ही अस्थायी बिस्तर बना लिया.

लोस पालोस ग्रांदेस की एक महिला सोने की कोशिश भी नहीं कर रही थीं, उन्होंने बीबीसी मुंडो से कहा कि वह अब भी सदमे में हैं.

उन्होंने गुरुवार तड़के कहा, "ऐसी घटना के बाद कोई सामान्य जीवन में कैसे लौट सकता है? यह किसी फ़िल्म जैसा लग रहा है."

काराकास के सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाक़ों में शामिल इस उपनगर से कुछ लोग अपने पालतू जानवरों को बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे.

हालांकि देश के अन्य हिस्सों में रहने वाले कई लोग अब भी चिंता में हैं. शिक्षक एलन चुंग भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं, जिन्हें यह नहीं पता कि उनके पालतू जानवर सुरक्षित हैं या नहीं.

उन्होंने बीबीसी रेडियो 4 के 'टुडे' कार्यक्रम से कहा, "मेरे पास दो बिल्लियां हैं. दुर्भाग्य से मैं अब तक अपने अपार्टमेंट में वापस नहीं जा सका हूं, इसलिए यह भी नहीं जानता कि वे ठीक हैं या नहीं. आशा करता हूं कि वे सुरक्षित होंगी."

तबाही की असली तस्वीर आनी अभी बाक़ी

कराकास के उत्तर में स्थित ला ग्वेइरा, जो भूकंप से सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्य माना जा रहा है, वहां से जानकारी जुटाने का काम बुनियादी ढांचे को हुए भारी नुक़सान के कारण प्रभावित हुआ है.

कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज़ ने कहा कि शहर में 'दर्जनों' इमारतें ढह गई हैं. उन्होंने ला ग्वेइरा को 'आपदा क्षेत्र' और 'वास्तविक त्रासदी' बताया.

हालात इतने गंभीर हैं कि प्रशासन अभी तक यह अनुमान भी नहीं लगा पाया है कि कुल कितने लोगों की जान गई है.

ला ग्वेइरा के अलावा मिरांडा, अरागुआ, काराबोबो और फाल्कोन राज्य भी भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.

Worauf zu achten ist

KI-Ausblick — Möglichkeiten, keine Fakten

  • मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य जारी है और पूर्ण आकलन अभी बाकी है।

    Sehr wahrscheinlich · Innerhalb von Tagen

  • सोशल मीडिया पर लापता लोगों की तलाश और मदद के लिए पोस्ट बढ़ेंगे क्योंकि एक्स पर लगी पाबंदी हटा दी गई है।

    Wahrscheinlich · Innerhalb von Tagen

Offene Fragen

  • ला ग्वेइरा और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में कुल मौतों की सटीक संख्या क्या है?
  • भूकंप से कुल आर्थिक नुकसान कितना हुआ है?
  • ढही इमारतों में कितने लोग अभी भी फंसे हो सकते हैं?
  • पुनर्निर्माण कार्य कब शुरू होगा और कितना समय लगेगा?

Verwandte Themen

This article was originally published by BBC हिंदी.

Ähnliche Meldungen

Mehr zu diesem Themaवेनेज़ुएला