आईसीसी वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप: सेमीफ़ाइनल की ऑडियो कमेंट्री बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर
Auf einen Blick
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी आईसीसी वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल मैचों की ऑडियो कमेंट्री अपनी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध करा रहा है। यह प्रतियोगिता इंग्लैंड में हो रही है, जिसमें भारतीय टीम सेमीफ़ाइनल तक नहीं पहुँच पाई।
KI-generierte Zusammenfassung
Warum es wichtig ist
महिलाओं का टी-20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला जा रहा है और इसकी ख़िताबी दौड़ अब आख़िरी स्टेज पर है। भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप की मौजूदा चैम्पियन होने के बावजूद टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में नहीं पहुँच पाई।
इस समय महिलाओं का टी-20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला जा रहा है। इस प्रतियोगिता की ख़िताबी दौड़ अब आख़िरी स्टेज पर आ गई है।
लेकिन भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के निराशा की बात रही कि उनकी टीम सेमीफ़ाइनल में नहीं पहुँच पाई।
भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप की मौजूदा चैम्पियन है, लेकिन टीम अभी तक टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है।
इस प्रतियोगिता में अब शुरू हो रही है फ़ाइनल में पहुँचने की जंग और फिर ख़िताब जीतने की होड़।
तो सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल के रोमांच को ख़ास तरीक़े से आप तक पहुँचाने के लिए बीबीसी हिन्दी ने की है अनोखी पहल।
पूरे मैच की कमेंट्री बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट के अलावा यू-ट्यूब चैनल पर भी सुन सकते हैं।
आज (30 जून) पहला सेमीफ़ाइनल ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज़ के बीच खेला जा रहा है। दो जून को दूसरा सेमीफ़ाइनल मुक़ाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा।
फ़ाइनल मुकाबला पांच जुलाई को खेला जाएगा। इन तीनों मैचों की कमेंट्री आप बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर सुन सकेंगे।
मैच के पल-पल का हाल बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के सौजन्य से आप तक पहुँचेगा।
Worauf zu achten ist
KI-Ausblick — Möglichkeiten, keine Fakten
दूसरा सेमीफ़ाइनल इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो जून को खेला जाएगा।
Wahrscheinlich · Innerhalb von Tagen
फ़ाइनल मुकाबला पांच जुलाई को खेला जाएगा।
Wahrscheinlich · Innerhalb von Wochen
