Eilmeldung
TRABD Başkanı Trump'tan İran'a yeni tehditlerTRŞirketlerin Döviz Yükümlülükleri Tarihi Zirvede, Net Pozisyon Açığı Rekora YakınTRZelenskiy, Ukrayna Silahlı Kuvvetleri'nin Yeni Başkomutanını Atadı: Tümgeneral Mykhailo DrapatiyTRS&P Global Market Intelligence'dan TCMB faiz kararı tahminiTRDışişleri Bakanlığı'ndan Husilerin Suudi Arabistan'a Yönelik Abluka Tehditlerine KınamaTRPeskov: Kiev rejimi içeriden sarsılıyor, yaptırımların sınırı yokTRKanada, ABD'nin Gümrük Vergisi Kararı Sonrası Köprü Açılış Törenini Ayrı YapacakTRAlican Uludağ, adli kontrol şartıyla serbest bırakıldıTRPentagon'un Askeri Kayıp Verilerini Gecikmeli Açıklaması Tartışma YarattıTRPetrol Fiyatları Yükseldi: Brent 6 Hafta Sonra İlk Kez 95 Doların ÜzerindeTRABD Başkanı Trump'tan İran'a yeni tehditlerTRŞirketlerin Döviz Yükümlülükleri Tarihi Zirvede, Net Pozisyon Açığı Rekora YakınTRZelenskiy, Ukrayna Silahlı Kuvvetleri'nin Yeni Başkomutanını Atadı: Tümgeneral Mykhailo DrapatiyTRS&P Global Market Intelligence'dan TCMB faiz kararı tahminiTRDışişleri Bakanlığı'ndan Husilerin Suudi Arabistan'a Yönelik Abluka Tehditlerine KınamaTRPeskov: Kiev rejimi içeriden sarsılıyor, yaptırımların sınırı yokTRKanada, ABD'nin Gümrük Vergisi Kararı Sonrası Köprü Açılış Törenini Ayrı YapacakTRAlican Uludağ, adli kontrol şartıyla serbest bırakıldıTRPentagon'un Askeri Kayıp Verilerini Gecikmeli Açıklaması Tartışma YarattıTRPetrol Fiyatları Yükseldi: Brent 6 Hafta Sonra İlk Kez 95 Doların Üzerinde
Newsgather
Zurückविराट कोहली और शुभमन गिल के बीच मैदान पर हुई बहस, आरसीबी बनी आईपीएल 2026 की चैंपियन
विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच मैदान पर हुई बहस, आरसीबी बनी आईपीएल 2026 की चैंपियन
In Entwicklung
BBC हिंदी1.6.2026Sport3 Min. LesezeitIndia

विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच मैदान पर हुई बहस, आरसीबी बनी आईपीएल 2026 की चैंपियन

Auf einen Blick

आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर खिताब जीता। मैच के दौरान विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच मैदान पर बहस हुई, जब कोहली को आउट करार दिया गया था लेकिन बाद में नॉट आउट दिया गया।

KI-generierte Zusammenfassung

Schriftgröße

आरसीबी की पारी के 16वें ओवर में विराट के साथ ऐसा क्या हुआ, जिसकी हो रही है चर्चा

प्रकाशित 6 घंटे पहले

पढ़ने का समय: 5 मिनट

रविवार को आईपीएल 2026 के फ़ाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस (जीटी) को हराकर लगातार दूसरे साल चैंपियन बनी.

इस मैच में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली एक बार चेज मास्टर साबित हुए.

उन्होंने 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाकर अपनी टीम को जीत की मंज़िल तक पहुंचा दिया.

लेकिन 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' की इस शानदार पारी के साथ ही एक और वजह से उनकी चर्चा हो रही है.और वो है गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और कोहली के बीच मैदान पर हुई 'बहस'.

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 155 रन बनाए थे.

मैच में आरसीबी के रन चेज के दौरान 16वें ओवर में मैदान पर हाई-वोल्ट्रेज ड्रामा हुआ.

इस दौरान करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों ने विराट कोहली और शुभमन कोहली को एक-दूसरे से बहस करते देखा.

कोहली और गिल के बीच विवाद

गुजरात टाइटंस के 155 रन पर आउट होने के बाद आरसीबी रन चेज के लिए उतरी.

16वें ओवर की आख़िरी गेंद पर एक नाटकीय घटनाक्रम हुआ और लगा कि कोहली की पारी यहां ठहर गई है.

दरअसल, कोहली जब 63 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. तभी जीटी के गेंदबाज़ अरशद ख़ान के ख़िलाफ़ विराट कोहली शॉट हवा में खेल बैठे और शुभमन गिल ने आगे की तरफ डाइव लगाते हुए लगभग ज़मीन से छू रही इस गेंद को लपक लिया.

इसके साथ ही शुभमन गिल ने और गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया.

वहीं विराट कोहली दूसरे छोर पर खड़े जितेश शर्मा के पास गए और वीडियो में जो दिख रहा है उससे लगा कि मानों पूछ रहे हों कि क्या वह आउट हैं?

अंपायर नितिन मेनन ने भी उन्हें आउट करार दिया. कोहली अंपायर के इस फ़ैसले से संतुष्ट नज़र नहीं आए.. बाद में फील्ड अंपायर ने इस फ़ैसले को टीवी अंपायर के लिए रेफर कर दिया.

जाइंट स्क्रीन पर अलग-अलग एंगल से रीप्ले देखने पर ये साफ़ दिख रहा था कि गिल ने आगे डाइव लगाई और गेंद को उंगलियों मे फंसाने के क्रम में गेंद का एक हिस्सा ज़मीन को छू चुका था.

गेंद पूरी तरह से गिल के हाथों में ठीक से नहीं आई थी.

पवेलियन की तरफ़ लौट रहे विराट कोहली ने भी अपने कदम वापस खींचे और जैसे ही टीवी अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया, कोहली ने टीवी स्क्रीन की तरफ़ इशारा किया और हवा में ज़ोरदार पंच भी मारा. वह गिल के पास गए और उनसे कुछ कहते हुए भी नज़र आए.

'हम आईपीएल ट्रॉफ़ी जीतें और मैं विनिंग हिट लगाऊं'

विराट कोहली आख़िर तक विकेट पर डटे रहे और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई.

विराट कोहली का अनुभव भी टीम के लगातार काम आ रहा है. विराट कोहली ने आईपीएल में बीते साल 657 रन बनाए थे और इस साल उनके बल्ले से 675 रन निकले.

यह आईपीएल इतिहास में लगातार चौथा ऐसा साल है जब कोहली ने एक सीजन में 600 से अधिक रन बनाए हैं.

मैच जीतने के बाद विराट कोहली ने कहा, ''मैंने इसका सपना कई बार देखा था कि जब हम आईपीएल की ट्रॉफ़ी जीतें तो मैं विनिंग हिट लगाऊं. इस मैच में खेलते हुए मैं काफी रिलैक्स्ड था. जिस तरह की टीम हमारे पास है, उससे कॉन्फिडेंस काफी बढ़ जाता है. मुझे लगा हालात चाहे जैसे भी हों, हम उससे पार पा लेंगे.''

कोहली ने कहा, ''मुझे पता था कि इस तरह के रन चेज में क्या करना है. अब इस तरह की डिमांड है कि जो बहुत ज्यादा युवा खिलाड़ी हैं वो अपने गेम से आपको लगातार पुश करते रहते हैं कि आपको भी अपने गेम का लेवल बढ़ाना है.''

''मुझे अपना माइंडसेट चेंज करना था और गेम नहीं चेंज करना था. मुझे बस गेंदबाज़ों पर अटैक करना था और वो एक्स्ट्रा रन बनाने थे. हमारा पहला टार्गेट यही था कि टेबल के टॉप पर जाएं.''

''मैंने वेंकटेश अय्यर से कहा था कि हमें पावरप्ले में ही मैच को खत्म कर देना है. हमारे अंदर पूरी क्लैरिटी थी. छोटा टार्गेट था और हम खुलकर खेल रहे थे. अय्यर के इंटेंट की वजह से पिछले तीन-चार मैचों में काफी फर्क पड़ा.''

कोहली ने कहा, ''हमें ट्रॉफ़ी जीतने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा था. हमारी गेंदबाज़ी इस बार वर्ल्ड क्लास थी. हेजलवुड, भुवी और रसिख सभी काफ़ी शानदार थे. क्रुणाल पंड्या थे, जिनके ऊपर आप कभी भी भरोसा कर सकते थे. रसिख डार ने इस सीज़न काफी शानदार गेंदबाजी की.सभी बल्लेबाजों ने अपना योगदान दिया. इसलिए मैं उस टीम में खेलकर काफी खुश हूं.''

Verwandte Themen

This article was originally published by BBC हिंदी.

Ähnliche Meldungen

Kuldeep Yadav Joins Yorkshire for English Domestic Season
In Entwicklung·vor 2 Stunden

Kuldeep Yadav Joins Yorkshire for English Domestic Season

India spinner Kuldeep Yadav has signed with Yorkshire as an overseas player for the remainder of the English domestic season, set to play five One-Day Cup matches and three County Championship games. He expressed delight at joining the historic club, while Yorkshire's general manager Gavin Hamilton highlighted his international quality and the expected role of spin in the season's closing stages.

TOI Sports
1 Min. Lesezeit