कीयर स्टार्मर ने लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफे की घोषणा की
Auf einen Blick
कीयर स्टार्मर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफे की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी यह सवाल पूछ रही है कि क्या वह अगले आम चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे सही हैं.
KI-generierte Zusammenfassung
Warum es wichtig ist
कीयर स्टार्मर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफे की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी यह सवाल पूछ रही है कि क्या वह अगले आम चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे सही हैं.
प्रकाशित 3 मिनट पहले
पढ़ने का समय: 2 मिनट
कीयर स्टार्मर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है.
10 डाउनिंग स्ट्रीट पर अपने फ़ैसले के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी यह सवाल पूछ रही है कि क्या वह अगले आम चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे सही हैं.
उनका कहना है कि उन्होंने इस सवाल पर अपनी पार्टी का "जवाब सुन लिया है" और "उस जवाब को अच्छे से स्वीकार करते हैं."
उनका कहना है कि उन्होंने जो भी फ़ैसला लिया है, वह "अपने देश को सबसे पहले रखने" के बारे में रहा है, जिससे वह प्यार करते हैं.
उन्होंने कहा, "मैं लेबर पार्टी के लीडर के पद से इस्तीफ़ा दे दूंगा."
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
स्टार्मर का कहना है कि उन्होंने सोमवार की सुबह किंग से बात करके उन्हें अपने इस्तीफ़े के फ़ैसले के बारे में बताया.
उन्होंने लेबर पार्टी की नेशनल एग्ज़ीक्यूटिव कमेटी से कहा है कि वे एक टाइमटेबल तय करे जिसमें लीडरशिप के लिए नॉमिनेशन 9 जुलाई से शुरू हों और इसकी प्रक्रिया गर्मियों की छुट्टियों तक पूरी हो जाए.
छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें
सबसे अधिक पढ़ी गईं
समाप्त
इसका मतलब है कि सितंबर में संसद के शुरू होने से पहले एक नया लीडर बन जाएगा.
उन्होंने कहा कि तब तक वो प्रधानमंत्री के पद पर बने रहेंगे.
Worauf zu achten ist
KI-Ausblick — Möglichkeiten, keine Fakten
सितंबर में संसद शुरू होने से पहले लेबर पार्टी का नया नेता चुना जाएगा.
Sehr wahrscheinlich · Innerhalb von Monaten
Offene Fragen
- नया नेता कौन बनेगा?
- नेतृत्व परिवर्तन का पार्टी पर क्या असर होगा?
