Eilmeldung
TRİstanbul'da akaryakıt istasyonunda silahlı saldırı: 3 yaralıTREdinburgh'da Saldırı: 5 Yaralı, Şüpheli Gözaltına AlındıTRAntalya'da Yeni Bir Mağara Keşfedildi: Tarihi Dokusuyla Dikkat ÇekiyorTRDown Sendromlu Oğulları İçin Destek Bekleyen Baba Zor DurumdaTRİsrail medyasında Netanyahu-Trump ilişkilerine dair dikkat çekici analizTRTürkiye'nin Dünya Kupası'na Veda Ettiği Maçtan Görüntüler: Taraftarlar Gözyaşlarına BoğulduTRDünya Kupası'nın Perde Arkası: Kaos, Bürokratik Skandallar ve İnsan HikayeleriTRAnkara'da Yasa Dışı Otoparkçılara Operasyon: 30 GözaltıTRQualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6: Paket Boyutu Sabit, Maliyetler YüksekTRBursa'da Motokuryeler ve İşletme Sahipleri Arasında Kavga: 5 Yaralı, 10 GözaltıTRİstanbul'da akaryakıt istasyonunda silahlı saldırı: 3 yaralıTREdinburgh'da Saldırı: 5 Yaralı, Şüpheli Gözaltına AlındıTRAntalya'da Yeni Bir Mağara Keşfedildi: Tarihi Dokusuyla Dikkat ÇekiyorTRDown Sendromlu Oğulları İçin Destek Bekleyen Baba Zor DurumdaTRİsrail medyasında Netanyahu-Trump ilişkilerine dair dikkat çekici analizTRTürkiye'nin Dünya Kupası'na Veda Ettiği Maçtan Görüntüler: Taraftarlar Gözyaşlarına BoğulduTRDünya Kupası'nın Perde Arkası: Kaos, Bürokratik Skandallar ve İnsan HikayeleriTRAnkara'da Yasa Dışı Otoparkçılara Operasyon: 30 GözaltıTRQualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6: Paket Boyutu Sabit, Maliyetler YüksekTRBursa'da Motokuryeler ve İşletme Sahipleri Arasında Kavga: 5 Yaralı, 10 Gözaltı
Newsgather
Backईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट को जहाजों के लिए 'बंद' करने की घोषणा की, अमेरिका ने खंडन किया
ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट को जहाजों के लिए 'बंद' करने की घोषणा की, अमेरिका ने खंडन किया
Dringend
BBC हिंदी15 sa önceWelt4 dk okumaIndia

ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट को जहाजों के लिए 'बंद' करने की घोषणा की, अमेरिका ने खंडन किया

Auf einen Blick

ईरान के ख़ातम अल-अंबिया मुख्यालय ने होर्मुज़ स्ट्रेट को जहाजों के लिए बंद करने की घोषणा की है, जिसका कारण अमेरिका और इसराइल पर युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप बताया गया है। हालांकि, अमेरिका ने इन दावों का खंडन किया है और कहा है कि स्ट्रेट खुला हुआ है।

KI-generierte Zusammenfassung

Warum es wichtig ist

ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट को जहाजों के लिए बंद करने की घोषणा की है, जिसका कारण अमेरिका और इसराइल पर युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप है। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के बीच एक 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन पर बातचीत चल रही है।

Schriftgröße

प्रकाशित 31 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 4 मिनट

ईरान में युद्ध की देख-रेख करने वाले ख़ातम अल-अंबिया मुख्यालय ने घोषणा की है कि होर्मुज़ स्ट्रेट को जहाज़ों के लिए 'बंद' किया जा रहा है. हालांकि अमेरिका ने ईरान के दावों का खंडन किया है.

बीबीसी फ़ारसी सेवा के मुताबिक़, ख़ातम अल-अंबिया मुख्यालय ने अपनी इस घोषणा के पीछे अमेरिका के साथ हुए युद्धविराम समझौते की शर्तों का उल्लंघन करने का कारण बताया है.

इसके अलावा दक्षिणी लेबनान में इसराइल की ओर से 'लगातार युद्धविराम का उल्लंघन' और लेबनान के 'सैकड़ों-हज़ारों लोगों का क्रूर जनसंहार और विस्थापन' को भी इस घोषणा का कारण बताया गया है.

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) नौसेना ने कहा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट सभी जहाज़ों के लिए बंद कर दिया गया है. नौसेना ने इसका कारण अमेरिका और इसराइल पर युद्धविराम के उल्लंघन के आरोपों को बताया है.

इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक समझौते में युद्ध समाप्त करने के लिए 14 बिंदुओं की रूपरेखा तय की गई थी.

होर्मुज़ स्ट्रेट दुनिया के सबसे व्यस्त तेल परिवहन मार्गों में से एक है. दुनिया के करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति इसी मार्ग से होकर गुज़रती है.

स्ट्रेट के क़रीब न आएं- आईआरजीसी

आईआरजीसी ने सभी जहाज़ों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, "होर्मुज़ स्ट्रेट के क़रीब न आएं, वरना आपकी सुरक्षा ख़तरे में पड़ जाएगी."

खातम अल-अंबिया मुख्यालय ने दक्षिणी लेबनान से इसराइली सैनिकों की 'वापसी कराने में असफलता' का भी ज़िक्र किया है.

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

मुख्यालय ने अपनी इस कार्रवाई को 'दुश्मन की ओर से किए गए वादे के उल्लंघन का जवाब देने की दिशा में पहला क़दम' बताया है.

बीते दिनों ईरान और अमेरिका के बीच एक 'मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग' पर डिजिटल हस्ताक्षर हुए.

14 बिंदुओं के इस एमओयू में होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने, लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्धविराम और परमाणु कार्यक्रमों पर आगे की बातचीत जैसे कई बातें शामिल थीं.

ईरान-अमेरिका समझौते के पहले पैराग़्राफ़ में कहा गया है कि अमेरिका, ईरान और उनके सहयोगी लेबनान सहित 'सभी मोर्चों' पर सैन्य अभियानों की 'तत्काल और स्थायी तौर पर' रोकेंगे.

अमेरिका ने ईरानी दावे का क्या खंडन

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं.

एपिसोड

समाप्त

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने फ़ॉक्स न्यूज़ से कहा कि होर्मुज़ स्ट्रेट पूरी तरह खुला हुआ है.

वेंस ने कहा, "हमें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि ईरानियों ने अब भी होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद कर रखा है."

उन्होंने कहा, "कल ही होर्मुज़ स्ट्रेट से 1 करोड़ 60 लाख बैरल तेल की आवाजाही हुई है. इसलिए आप देख सकते हैं कि जहाज़ लगातार गुजर रहे हैं."

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा, "20 जून को होर्मुज़ स्ट्रेट में कमर्शियल जहाज़ों की आवाजाही बढ़ी है, जबकि समुद्री परिवहन की स्वतंत्रता को समर्थन देने के लिए अमेरिकी बल पूरे क्षेत्र में अपनी गतिविधियां जारी रखे हुए हैं."

बयान के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से सुरक्षित आवाजाही आज भी बरक़रार रही और 55 व्यापारी जहाज़ यहां से गुज़रे, जिन्होंने बड़ी मात्रा में माल और 1 करोड़ 70 लाख से ज़्यादा बैरल तेल वैश्विक बाज़ारों तक पहुंचा है."

सेंटकॉम ने कहा, "जॉइंट मैरीटाइम इन्फ़ॉर्मेशन सेंटर ने इस सप्ताह एक सलाह जारी कर सभी जहाज़ों के लिए एक तय मार्ग पर सुरक्षित आवाजाही की पुष्टि की, जो किसी भी मनमानी शर्त या रुकावट से मुक्त है."

"अमेरिकी बल अब भी क्षेत्र में मौजूद हैं और पूरी सतर्कता के साथ निगरानी कर रहे हैं, ताकि ईरान के साथ हुए समझौते के सभी प्रावधानों का पालन किया जाए, उनका पूरी तरह अनुपालन हो और वे पूरी तरह प्रभावी बने रहें."

स्विट्ज़रलैंड में बातचीत रविवार को होगी- पाकिस्तान

इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 21 जून को स्विट्ज़रलैंड में बातचीत होगी, जिसमें अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने रविवार को होने वाली बातचीत की पुष्टि की है.

मंत्रालय ने एक्स पर जारी बयान में कहा कि पाकिस्तान और क़तर के मध्यस्थ भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे. ईरानी सेना की ओर से होर्मुज़ स्ट्रेट बंद किए जाने की घोषणा के बाद जारी इस बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान इस प्रक्रिया को मध्यस्थ के तौर पर आगे बढ़ाने में भूमिका निभा रहा है.

बयान में कहा गया है कि इस बातचीत का मक़सद 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन में बनी सहमतियों को आगे बढ़ाना है.

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब इसी सप्ताह स्विट्ज़रलैंड में होने वाली वह बातचीत टाल दी गई थी, जिसमें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के शामिल होने की उम्मीद थी. व्हाइट हाउस ने उस समय इसके पीछे लॉजिस्टिक्स की समस्याओं का हवाला दिया था.

Worauf zu achten ist

KI-Ausblick — Möglichkeiten, keine Fakten

  • होर्मुज़ स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध लग सकता है।

    Wahrscheinlich · Innerhalb von Tagen

  • अमेरिका और ईरान के बीच आगामी बातचीत में तनाव बढ़ सकता है।

    Wahrscheinlich · Innerhalb von Wochen

Offene Fragen

  • क्या ईरान वास्तव में स्ट्रेट बंद करेगा?
  • क्या यह घोषणा बातचीत को प्रभावित करेगी?
  • क्या तनाव बढ़ेगा?

Verwandte Themen

This article was originally published by BBC हिंदी.

Ähnliche Meldungen

भारत ने पाक राष्ट्रपति के बयान को खारिज किया, कहा- आंतरिक मामलों पर टिप्पणी का अधिकार नहीं
In Entwicklung·1 sa önce

भारत ने पाक राष्ट्रपति के बयान को खारिज किया, कहा- आंतरिक मामलों पर टिप्पणी का अधिकार नहीं

भारत ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी के वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद पर दिए बयान को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।

BBC हिंदी
अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत आज से, होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर ईरान का दावा और अमेरिका का खंडन
In Entwicklung·1 sa önce

अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत आज से, होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर ईरान का दावा और अमेरिका का खंडन

अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत स्विट्ज़रलैंड में शुरू हो रही है, जबकि ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद करने का दावा किया है, जिसे अमेरिका ने खारिज कर दिया है। पाकिस्तान के पीएम भी बातचीत में शामिल होंगे।

BBC हिंदी