Eilmeldung
ARتوترات في العراق بعد اعتقال قيادي في «النجباء» وضربة جوية إسرائيلية في سورياTRSuriye, Gizli Nükleer Tesisini UAEA'ya BildirdiINSupreme Court to form committee to probe police conduct during Delhi student protestsTR2026 YKS Sonuçları: 2 Milyon Adayın Puanı Hesaplandı, 730 Bin Aday YerleştiJP「食べようとしたけどやめた」――生成AIメニューが物議を醸すITRipresa della circolazione sulla linea AV Bologna-Milano dopo interventi di manutenzioneDEAufstand in Thüringen: Zerbröselt jetzt das BSW?VNGabriela Botelho: Người Mẫu Brazil Được Tâm Ngưỡng Tới Miss World 2026DEÄnderungen zu Saisonstart: Die neuen Regeln für die BundesligaTREski Ulaştırma Bakanı Arif Ahmet Denizolgun'un Ölümüne İlişkin Soruşturmada Yeni GelişmeARتوترات في العراق بعد اعتقال قيادي في «النجباء» وضربة جوية إسرائيلية في سورياTRSuriye, Gizli Nükleer Tesisini UAEA'ya BildirdiINSupreme Court to form committee to probe police conduct during Delhi student protestsTR2026 YKS Sonuçları: 2 Milyon Adayın Puanı Hesaplandı, 730 Bin Aday YerleştiJP「食べようとしたけどやめた」――生成AIメニューが物議を醸すITRipresa della circolazione sulla linea AV Bologna-Milano dopo interventi di manutenzioneDEAufstand in Thüringen: Zerbröselt jetzt das BSW?VNGabriela Botelho: Người Mẫu Brazil Được Tâm Ngưỡng Tới Miss World 2026DEÄnderungen zu Saisonstart: Die neuen Regeln für die BundesligaTREski Ulaştırma Bakanı Arif Ahmet Denizolgun'un Ölümüne İlişkin Soruşturmada Yeni Gelişme
Newsgather
Zurückपाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच 'मक्का संयुक्त रक्षा समझौते' पर अरब मीडिया की प्रतिक्रिया
पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच 'मक्का संयुक्त रक्षा समझौते' पर अरब मीडिया की प्रतिक्रिया
In Entwicklung
BBC हिंदी10.8.2026Politik3 Min. LesezeitIndia

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच 'मक्का संयुक्त रक्षा समझौते' पर अरब मीडिया की प्रतिक्रिया

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की ने मक्का संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसे लेकर अरब मीडिया में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है।

Auf einen Blick

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की ने 7 अगस्त को 'मक्का संयुक्त रक्षा समझौते' पर हस्ताक्षर किए। अरब मीडिया ने इसे क्षेत्रीय शक्ति संतुलन में बदलाव और संभावित 'इस्लामी नेटो' के रूप में देखा है, जबकि मिस्र की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठे हैं।

KI-generierte Zusammenfassung

Warum es wichtig ist

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने 7 अगस्त 2026 को मक्का संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Schriftgröße

मध्य पूर्व में जारी तनाव और होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच हुए एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौते पर अरब मीडिया ने अलग-अलग तरीक़े से कवरेज की है।

सऊदी क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान, तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने इसी शुक्रवार, 7 अगस्त को एक शिखर बैठक की और 'मक्का संयुक्त रक्षा समझौते' पर हस्ताक्षर किए।

कई मीडिया आउटलेट्स ने इसे मध्य पूर्व के शक्ति संतुलन में नया मोड़ बताया है तो कुछ ने इस्लामिक नेटो की संभावना की ओर इशारा किया है। लेकिन मिस्र के इस त्रिपक्षीय समझौते में शामिल न होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

सऊदी और क़तर के प्रमुख चैनल अल अरबिया और अल जज़ीरा ने इस समझौते को विस्तृत लाइव कवरेज दी है, जबकि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के मीडिया संस्थानों ने इस ख़बर को सीमित महत्व दिया।

इस समझौते से एक सप्ताह पहले पाकिस्तान ने बाब अल-मंदेब स्ट्रेट, लाल सागर और अदन की खाड़ी से गुज़रने वाले समुद्री मार्गों की सुरक्षा के लिए सऊदी नेतृत्व वाले बहुराष्ट्रीय समुद्री रक्षा गठबंधन का समर्थन किया था।

पिछले महीने 30 जुलाई को सऊदी अरब ने लाल सागर में समुद्री व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति मार्गों की सुरक्षा के लिए एक बहुराष्ट्रीय गठबंधन बनाने की योजना की घोषणा की थी। ये घोषणा ऐसे समय की गई जब यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी जहाज़ों पर हमले किए।

उस समय सरकारी टेलीविज़न ने ज़ोर देकर कहा कि यह गठबंधन 'पूरी तरह रक्षात्मक' होगा, जबकि विश्लेषकों का मानना है कि यह समुद्री ख़तरों के ख़िलाफ़ प्रभावी डिटरेंस (प्रतिरोध) की भूमिका निभा सकता है।

अल जज़ीरा से बातचीत में सऊदी राजनीतिक विश्लेषक ख़ालिद बातरफ़ी ने कहा कि यह समझौता रक्षात्मक प्रकृति का है, लेकिन यह किसी भी आक्रमण का जवाब देगा, ख़ासकर अगर वह ईरान या इसराइल की तरफ़ से हो।

उन्होंने ईरान को सावधान रहने की चेतावनी भी दी, अगर वह इन तीनों देशों में से किसी पर हमला करने की योजना बना रहा है।

तुर्की के शोधकर्ता मुस्तफ़ा जिनार ने भी कहा कि यह समझौता मध्य पूर्व के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है।

सैन्य विश्लेषक फ़ैसल अल-हमद ने अल अरबिया से कहा कि यह समझौता "एक संदेश है कि यह पूरी तरह रक्षात्मक गठबंधन है, जिसका उद्देश्य मध्य पूर्व की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना है।"

उन्होंने यह भी कहा कि यह गठबंधन किसी विशेष क्षेत्रीय घटना के जवाब के तौर पर नहीं बनाया गया है।

राजनीतिक शोधकर्ता मुस्तफ़ा शलाश ने कहा कि यह एक रणनीतिक समझौता है, जो तीनों देशों को एक-दूसरे की क्षमताओं का पूरक बनने में मदद करेगा।

अल अरबिया के सहयोगी चैनल अल हदथ ने सऊदी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि मक्का समझौते का परमाणु हथियार हासिल करने या किसी सांप्रदायिक गठबंधन बनाने की कोशिशों से कोई संबंध नहीं है।

क़तर स्थित अल अरब टीवी के पाकिस्तान संवाददाता ने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से कई मुस्लिम देशों को एक ही सैन्य छतरी के नीचे लाने की इच्छा रखता रहा है।

राजनीतिक विश्लेषक मुनीफ़ अम्माश ने 6 अगस्त को सऊदी अल अरबिया एफ़एम रेडियो से कहा कि यह रक्षा समझौता 'मौजूदा क्षेत्रीय व्यवस्था के बीच एक नए क्षेत्रीय ढांचे की नींव' बन सकता है।

उन्होंने कहा, "सऊदी अरब क्षेत्र में ईरान समर्थित मिलिशिया के साथ नए नियम तय कर रहा है।"

मिस्र के सऊदी समर्थक पत्रकार जमाल सुल्तान, एक्स पर जिनके 7.23 लाख फ़ॉलोअर्स है, उन्होंने लिखा कि यह "एक ऐतिहासिक घटना है... दुनिया जेद्दा में 'एक इस्लामी नेटो' के जन्म की गवाह बन सकती है।"

इराक़ी शोधकर्ता लिक़ा मक्की ने 6 अगस्त को अल जज़ीरा के "डिस्कशन ऑफ़ द ऑवर" कार्यक्रम में कहा कि यह शिखर सम्मेलन एक नए गठबंधन की शुरुआत हो सकता है, जिसमें आगे चलकर सीरिया, क़तर और संभवतः कुवैत भी शामिल हो सकते हैं।

लंदन से प्रकाशित अरब राष्ट्रवादी अख़बार अल-कुद्स अल-अरबी ने 7 अगस्त के अपने संपादकीय में सवाल उठाया कि "क्या सऊदी गठबंधन हूती गतिविधियों को नियंत्रित करने में सफल होंगे?"

स्काई न्यूज़ अरबिया और लेबनानी प्रबंधन वाले अल मशहद टीवी सहित प्रमुख अमीराती मीडिया संस्थानों ने 7 अगस्त को इस समझौते को सीमित महत्व दिया।

स्काई न्यूज़ अरबिया ने हस्ताक्षर समारोह का लाइव प्रसारण नहीं किया। उसने लगभग दो घंटे बाद अपने समाचार बुलेटिन में इस ख़बर को प्रसारित किया।

अल मशहद ने भी समारोह का लाइव कवरेज नहीं किया और अगले बुलेटिन में इस ख़बर को नज़रअंदाज़ कर दिया। बाद में उसने अपनी वेबसाइट पर केवल एक संक्षिप्त तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रकाशित की।

अल-ऐन और एरेम न्यूज़ जैसी प्रमुख अमीराती वेबसाइटों ने भी इस समझौते पर कोई रिपोर्ट प्रकाशित नहीं की।

मिस्र के सरकारी चैनल अल-काहिरा न्यूज़ टीवी ने 7 अगस्त की दोपहर की ख़बरों में इस समझौते को प्रमुखता दी, जबकि विपक्षी विश्लेषकों ने सवाल उठाया कि मिस्र इस गठबंधन का हिस्सा क्यों नहीं बना।

मोहम्मद अब्बास ने कहा कि इस समय मिस्र का इसमें शामिल न होना 'तार्किक' है, जबकि तुर्की स्थित रक्षा विशेषज्ञ मोअमेन अशरफ़ ने इसे 'स्पष्ट कूटनीतिक विफलता' बताया।

अमेरिका में रहने वाले पत्रकार मोहम्मद शुहूद ने फ़ेसबुक पर लिखा कि हस्ताक्षर समारोह में मिस्र की ग़ैर-मौजूदगी का यह मतलब नहीं है कि भविष्य में उसके शामिल होने के रास्ते बंद हो गए हैं।

लेखक याहिया अल-गेबाली ने इस समझौते को 'एक ऐतिहासिक घटना और नया गठबंधन बताया, जो मध्य पूर्व में शक्ति संतुलन बदल देगा।'

Offene Fragen

  • क्या मिस्र भविष्य में इस गठबंधन में शामिल होगा?
  • क्या यह समझौता ईरान के खिलाफ प्रभावी साबित होगा?

Verwandte Themen

This article was originally published by BBC हिंदी.

Ähnliche Meldungen

बीजेपी की नई टीम: राम माधव की वापसी और अमित शाह का प्रभाव
Politik·vor 8 Stunden

बीजेपी की नई टीम: राम माधव की वापसी और अमित शाह का प्रभाव

नितिन नबीन द्वारा घोषित बीजेपी की नई टीम में राम माधव और स्मृति इरानी की वापसी हुई है। वरिष्ठ पत्रकारों का मानना है कि यह टीम अमित शाह के पूर्ण नियंत्रण का संकेत नहीं देती, जबकि राम माधव की भूमिका और प्रभाव पर चर्चा तेज है।

BBC हिंदी
6 Min. Lesezeit
ट्रंप की ओमान को धमकी: ईरान वार्ता में बाधा डालने पर बमबारी की चेतावनी
Dringend·vor 8 Stunden

ट्रंप की ओमान को धमकी: ईरान वार्ता में बाधा डालने पर बमबारी की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान को ईरान के साथ वार्ता में बाधा डालने पर बमबारी की धमकी दी है। ट्रंप ने आईआरजीसी के साथ गुप्त वार्ता का दावा किया, जिसे ईरान ने सिरे से खारिज कर दिया है। होर्मुज़ जलडमरूमध्य के मुद्दे पर तनाव बरकरार है।

BBC हिंदी
4 Min. Lesezeit