Eilmeldung
ESMuere Jorge Messi, padre y representante de Lionel Messi, a los 68 añosESEspaña establece controles fronterizos con Italia tras mantener Roma el veto a españolesESUn dron explosivo procedente de Rumanía cae cerca de la frontera y del gasoducto transbalcánico en BulgariaESLa Policía Nacional efectúa los primeros controles aleatorios a vuelos de Italia en Barcelona y MadridESLa Comunidad de Madrid pone a la venta el ático de Chamberí y cuatro inmuebles en Gran Vía por más de 18,5 millonesESLa UEFA habría pagado una indemnización a una supuesta amante de Gianni InfantinoESEl terrorismo corso reaparece con una rueda de prensa clandestina del FLNC y amenazas a los francesesESSinagogas organizan ferias inmobiliarias en EE. UU., Gran Bretaña y Canadá para vender terrenos en CisjordaniaESOperación relámpago: Ronald Araújo jugará cedido en el LiverpoolESLa relación rota, el acoso judicial y la agresión previa de la guardia civil asesinada en LlanesESMuere Jorge Messi, padre y representante de Lionel Messi, a los 68 añosESEspaña establece controles fronterizos con Italia tras mantener Roma el veto a españolesESUn dron explosivo procedente de Rumanía cae cerca de la frontera y del gasoducto transbalcánico en BulgariaESLa Policía Nacional efectúa los primeros controles aleatorios a vuelos de Italia en Barcelona y MadridESLa Comunidad de Madrid pone a la venta el ático de Chamberí y cuatro inmuebles en Gran Vía por más de 18,5 millonesESLa UEFA habría pagado una indemnización a una supuesta amante de Gianni InfantinoESEl terrorismo corso reaparece con una rueda de prensa clandestina del FLNC y amenazas a los francesesESSinagogas organizan ferias inmobiliarias en EE. UU., Gran Bretaña y Canadá para vender terrenos en CisjordaniaESOperación relámpago: Ronald Araújo jugará cedido en el LiverpoolESLa relación rota, el acoso judicial y la agresión previa de la guardia civil asesinada en Llanes
Newsgather
Zurückदुनिया की सबसे शक्तिशाली सौर दूरबीन ने सूरज की सतह की पहली हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें कैद कीं
दुनिया की सबसे शक्तिशाली सौर दूरबीन ने सूरज की सतह की पहली हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें कैद कीं
Wissenschaft
BBC हिंदीvorgesternWissenschaft2 Min. LesezeitIndia

दुनिया की सबसे शक्तिशाली सौर दूरबीन ने सूरज की सतह की पहली हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें कैद कीं

वैज्ञानिकों ने इनोए सोलर टेलीस्कोप की मदद से सूरज की सतह पर बनने वाले भंवरों और चुंबकीय गतिविधियों की बेहद स्पष्ट तस्वीरें हासिल की हैं।

Auf einen Blick

दुनिया की सबसे शक्तिशाली सौर दूरबीन का उपयोग करके वैज्ञानिकों ने सूरज की सतह की अब तक की सबसे हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें और वीडियो कैद किए हैं, जिससे अंतरिक्ष मौसम को समझने में मदद मिलेगी।

KI-generierte Zusammenfassung

Warum es wichtig ist

वैज्ञानिकों ने इनोए सोलर टेलीस्कोप का उपयोग करके सूरज की सतह पर चुंबकीय क्षेत्र और गर्म गैसों की हलचल का अध्ययन किया है।

Schriftgröße

Author, विक्टोरिया गिल

पदनाम, विज्ञान संवाददाता

प्रकाशित एक घंटा पहले

पढ़ने का समय: 4 मिनट

दुनिया की सबसे शक्तिशाली सौर दूरबीन का इस्तेमाल कर वैज्ञानिकों ने पहली बार सूरज की सतह की अब तक की सबसे हाई रिजॉल्यूशन तस्वीरें और वीडियो कैद किए हैं.

इन तस्वीरों में सूरज की सतह पर बनने वाले ऐसे 'भंवर' (व्हर्लपूल) दिखाई दिए हैं, जिन्हें पहले कभी इतने साफ़ तौर पर नहीं देखा जा सका था.

ये भंवर सूरज के चुंबकीय क्षेत्र (मैग्नेटिक फ़ील्ड) और उसके भीतर मौजूद बेहद गर्म गैसों की लगातार होने वाली हलचल से बनते हैं.

वैज्ञानिकों के मुताबिक़, यही लगातार घूमती हुई गतिविधियां सूरज से निकलने वाले शक्तिशाली ऊर्जा विस्फोटों की बड़ी वजह हैं.

इन्हीं से पैदा होने वाला 'स्पेस वेदर' (अंतरिक्ष मौसम) पृथ्वी के बिजली ग्रिड, संचार और नेविगेशन उपग्रहों को प्रभावित कर सकता है. इतना ही नहीं, अंतरिक्ष में मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों के लिए भी यह ख़तरा बन सकता है.

अमेरिकी राष्ट्रीय सौर वेधशाला (एनएसओ) से जुड़े डॉक्टर डेविड बोबोल्ट्ज़ कहते हैं, "सूर्य उस ऊर्जा और उस समस्त अंतरिक्ष मौसम का स्रोत है. सूरज ही उस ऊर्जा और पूरे स्पेस वेदर का स्रोत है."

उन्होंने कहा कि सूरज की पहले से कहीं अधिक हाई रिजॉल्यूशन तस्वीरें वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष मौसम को बेहतर ढंग से समझने और भविष्य में उसकी सटीक भविष्यवाणी करने में मदद करेंगी.

उनके मुताबिक, "स्पेस वेदर को समझने और भविष्य में उसका पूर्वानुमान लगाने के लिए हमें सूरज की भौतिक प्रक्रियाओं को सबसे छोटे स्तर तक समझना होगा."

ये निष्कर्ष प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिका 'नेचर' में प्रकाशित हुए हैं. यह उपलब्धि इनोए सोलर टेलीस्कोप की मदद से संभव हो सकी.

यह दूरबीन हवाई की एक ऊंची पर्वत चोटी पर स्थापित है, जहां साफ़ नीला आसमान और धूल रहित वातावरण बेहद स्पष्ट तस्वीरें लेने में मदद करता है.

सूरज की सतह पर ज़ूम करने पर वैज्ञानिकों ने घूमते हुए भंवरों (वॉर्टिसीज़) की बेहद हाई रिजॉल्यूशन तस्वीरें कैद कीं.

नेशनल सोलर ऑब्ज़र्वेटरी (एनएसओ) के खगोल वैज्ञानिक डॉ. डेविड कुरिद्ज़े ने बीबीसी न्यूज़ से कहा, "ये घूमती हुए मोशंस चुंबकीय ऊर्जा पैदा करती हैं. यही ऊर्जा जमा होकर आगे चलकर बड़े पैमाने पर होने वाले सौर विस्फोटों की वजह बन सकती है."

अंतरिक्ष का विस्फोटक मौसम

वैज्ञानिकों ने सूरज पर जिस नई घटना का पता लगाया है, उसे 'केल्विन-हेल्महोल्ट्ज़ अस्थिरता' कहा जाता है.

यह घटना तब होती है, जब दो तरल या गैसीय परतें ( इस मामले में सूरज की बेहद गर्म गैसें) एक-दूसरे के समानांतर अलग-अलग गति से बहती हैं.

इससे पैदा हुई छोटी-छोटी हलचलें धीरे-धीरे घूमते हुए भंवरों (वॉर्टिसीज़) का रूप ले लेती हैं.

समुद्र में भी यही प्रक्रिया छोटी लहरों को समय के साथ विशाल और शक्तिशाली लहरों में बदलने की वजह बनती है.

नेशनल सोलर ऑब्जर्वेटरी (एनएसओ) के वैज्ञानिक डॉ. फ़्रेडरिक वोएगर ने बताया कि सूरज की सतह पर इस घटना की पुष्टि होने से न केवल स्पेस वेदर के पीछे की प्रक्रियाओं को समझने में मदद मिलेगी, बल्कि यह भी समझा जा सकेगा कि सूरज की सतह इतनी अधिक गर्म क्यों होती है.

बोबोल्ट्ज़ ने कहा कि अंतरिक्ष मौसम को समझने और उससे खुद को बचाने की व्यावहारिक ज़रूरत के साथ-साथ, नए निष्कर्ष इस बात की याद दिलाते हैं कि सूर्य एक 'अद्वितीय प्रयोगशाला' है.

उन्होंने कहा, "यह हमारा सबसे निकटतम तारा है. और यह हमें भौतिकी के कुछ बहुत ही बुनियादी नियमों को समझने में मदद कर सकता है."

"आइंस्टीन के सामान्य सापेक्षता सिद्धांत का पहला प्रायोगिक प्रमाण सूर्य ग्रहण के दौरान किए गए ऑब्ज़र्वेशन से मिला था."

उन्होंने कहा, "इसलिए मानव ज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के प्रयोग बेहद ज़रूरी हैं."

Offene Fragen

  • इन नई तस्वीरों से भविष्य में अंतरिक्ष मौसम की भविष्यवाणी कितनी सटीक होगी?

Verwandte Themen

This article was originally published by BBC हिंदी.

Ähnliche Meldungen

अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण: 12 अगस्त 2026 को कब और कहां दिखाई देगा
Wissenschaft·vor 4 Stunden

अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण: 12 अगस्त 2026 को कब और कहां दिखाई देगा

12 अगस्त 2026 को अगला सूर्य ग्रहण लगेगा, जो उत्तरी रूस, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन और पुर्तगाल में पूर्ण रूप से तथा अमेरिका, कनाडा, अफ्रीका और यूरोप में आंशिक रूप से दिखाई देगा।

BBC हिंदी
3 Min. Lesezeit
Mehr zu diesem Themaसौर दूरबीन