Eilmeldung
ARقيادة المركزية الأمريكية تعلن عن غارات على إيران بعد الهجوم على ناقلة نفطITAllarme al lago di Vico: il marito della ministra Roccella non riemerge dopo un tuffoUKGeorge Russell Secures Unexpected Pole at Austrian Grand Prix Amidst ControversyESEquipo de la Comunidad de Madrid rescata a abuela y nietos en Venezuela tras terremotosUKKPMG Embroiled in Confidential Information Leak Scandal, Mishandles WhistleblowerARالقوات الأمريكية تنفذ غارات جديدة على أهداف إيرانية في مضيق هرمزARإيران وأميركا في أول مواجهة عسكرية بعد «مذكرة التفاهم»GLOBALIsraeli Strikes in Lebanon Kill One After US-Brokered DealESEspaña actualiza el número de fallecidos en Venezuela a 6 y mantiene 133 desaparecidosDEPrävention von Amokläufern: Ein riskantes ExperimentARقيادة المركزية الأمريكية تعلن عن غارات على إيران بعد الهجوم على ناقلة نفطITAllarme al lago di Vico: il marito della ministra Roccella non riemerge dopo un tuffoUKGeorge Russell Secures Unexpected Pole at Austrian Grand Prix Amidst ControversyESEquipo de la Comunidad de Madrid rescata a abuela y nietos en Venezuela tras terremotosUKKPMG Embroiled in Confidential Information Leak Scandal, Mishandles WhistleblowerARالقوات الأمريكية تنفذ غارات جديدة على أهداف إيرانية في مضيق هرمزARإيران وأميركا في أول مواجهة عسكرية بعد «مذكرة التفاهم»GLOBALIsraeli Strikes in Lebanon Kill One After US-Brokered DealESEspaña actualiza el número de fallecidos en Venezuela a 6 y mantiene 133 desaparecidosDEPrävention von Amokläufern: Ein riskantes Experiment
Newsgather
Backनीट पेपर लीक: पीएम मोदी की बधाई पर बढ़ा विवाद, विपक्ष ने की इस्तीफे की मांग
नीट पेपर लीक: पीएम मोदी की बधाई पर बढ़ा विवाद, विपक्ष ने की इस्तीफे की मांग
In Entwicklung
BBC हिंदी20 sa öncePolitik3 dk okumaIndia

नीट पेपर लीक: पीएम मोदी की बधाई पर बढ़ा विवाद, विपक्ष ने की इस्तीफे की मांग

Auf einen Blick

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जन्मदिन पर पीएम मोदी की बधाई के बाद नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर विवाद गहरा गया है। विपक्ष, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हैं, ने प्रधान के इस्तीफे की मांग की है, जबकि प्रदर्शनकारी भी उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

KI-generierte Zusammenfassung

Warum es wichtig ist

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जन्मदिन पर पीएम मोदी की बधाई के बाद नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर विवाद बढ़ गया है। विपक्ष ने उनकी सीधी जिम्मेदारी तय करते हुए इस्तीफे की मांग की है।

Schriftgröße

प्रकाशित 14 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 5 मिनट

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जन्मदिन (26 जून) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें बधाई देने के बाद एक बड़ा विवाद छिड़ गया.

विपक्ष और प्रदर्शनकारियों ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में उनकी सीधी ज़िम्मेदारी तय करते हुए एक बार फिर इस्तीफ़े की मांग की है.

दरअसल, नीट पेपर लीक होने के बाद से ही देश भर में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के ख़िलाफ़ प्रदर्शन जारी हैं. कांग्रेस के अलावा कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) भी लगातार देश भर के कई शहरों में प्रदर्शन कर उनके इस्तीफ़े की मांग कर चुकी है. सीजेपी का ताज़ा प्रदर्शन दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर चल रहा है.

इस बीच पीएम मोदी की बर्थडे विश के बाद कई बड़े नेताओं ने उनकी और धर्मेंद्र प्रधान की आलोचना की, जिनमें कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हैं.

पीएम मोदी ने धर्मेंद्र प्रधान के लिए क्या लिखा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक एक्स हैंडल से 26 जून को सुबह 8 बजे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं.

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. वो राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं, जिसका लक्ष्य भारत को ज्ञान, सीखने और नवाचार का केंद्र बनाना है. उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूँ."

इसके बाद धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम मोदी का यह एक्स पोस्ट शेयर करते हुए आभार जताया.

उन्होंने एक्स पर लिखा, "माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गर्मजोशी भरी शुभकामनाओं और अनमोल आशीर्वाद के लिए मेरा गहरा आभार. आपका दूरदर्शी नेतृत्व, गहरी समझ, राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट समर्पण और लगातार प्रोत्साहन हमें लोगों और देश की सेवा में निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है."

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

धर्मेंद्र प्रधान को पीएम मोदी के अलावा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं. बीजेपी और एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने भी प्रधान को बर्थडे विश किया.

शॉर्ट वीडियो देखिए

राहुल गांधी ने ये कहा

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं.

एपिसोड

समाप्त

विपक्ष के कई नेताओं ने पीएम मोदी की आलोचना करते हुए धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा.

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा, "प्रिय धर्मेंद्र अंकल, जन्मदिन मुबारक. आज आप 57 साल के हो गए. हम तो आपकी आधी उम्र तक भी नहीं पहुंच पाए." इसके बाद खेड़ा ने उन छात्रों के नाम लिखे, जिन्होंने 'कथित रूप से नीट परीक्षा पेपर लीक की वजह से आत्महत्या' कर ली.

इसके बाद राहुल गांधी ने पवन खेड़ा के पोस्ट को शेयर करते हुए कहा कि 'पीएम मोदी ने धर्मेंद्र प्रधान को बधाई दी, तब उन्होंने इन बच्चों के बारे में नहीं सोचा?'

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, "इस सूची में लिखा हर नाम एक बच्चा था, जिसके पास सपना था, परिवार था, भविष्य था- सब कुछ एक टूटी हुई व्यवस्था और ऐसी सरकार ने ख़त्म कर दिया, जो सीखना या ज़िम्मेदारी लेना नहीं चाहती.

इन छात्रों को याद रखो, हर एक को. जब प्रधानमंत्री मोदी ने धर्मेंद्र प्रधान जी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी, तो क्या उन्होंने इन बच्चों के बारे में एक पल भी सोचा?"

राहुल गांधी ने अपने इस पोस्ट को एक्स हैंडल पर पिन भी किया है.

(आत्महत्या एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है. अगर आप भी तनाव से गुज़र रहे हैं तो भारत सरकार की 'जीवन आस्था' हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं. आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए.)

चर्चित शिक्षकों ने भी की आलोचना

विपक्षी नेताओं के अलावा, सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाले टीचर्स ने भी पीएम मोदी की ओर से दी गई बर्थडे विश पर प्रतिक्रिया दी.

टीचर विजेंद्र चौहान ने कहा कि पीएम मोदी नीट, एनटीए, सीबीएसई और एनईपी की 'तबाही का जश्न' मना रहे हैं.

विजेंद्र चौहान ने एक्स पर लिखा, "क़ाबिले तारीफ़ कोशिशें, ऐसे ही पीएम नीट, एनटीए, सीबीएसई और एनईपी की तबाही का जश्न मना रहे हैं…जब दर्जनों छात्रों की मौत हुई और हज़ारों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग की, तब उन्होंने खुलेआम युवाओं के ज़ख़्मों पर नमक छिड़कना चुना."

सोशल मीडिया पर लोकप्रिय टीचर अभिनय शर्मा ने भी कहा कि शिक्षा मंत्रालय का मूल्यांकन शुभकामनाओं से नहीं, परिणामों से होगा.

उन्होंने एक्स पर लिखा, "माननीय प्रधानमंत्री जी, जन्मदिन की शुभकामनाएँ अपनी जगह हैं, लेकिन शिक्षा मंत्रालय का मूल्यांकन शुभकामनाओं से नहीं, परिणामों से होगा. राष्ट्रीय शिक्षा नीति का पूरा क्रियान्वयन अभी तक नहीं हुआ है.

उन्होंने आगे लिखा, "अगर राष्ट्रीय शिक्षा नीति इतनी सफलतापूर्वक लागू हो रही है, तो फिर बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताएँ क्यों हैं? लाखों युवा वर्षों तक परिणाम और नियुक्ति का इंतज़ार क्यों कर रहे हैं? सरकारी स्कूलों और उच्च शिक्षा की चुनौतियाँ आज भी जस की तस क्यों हैं?"

सीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान को केक भेजा

'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्रालय के बाहर एक प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया.

उन्होंने प्रधान के इस्तीफ़े की मांग करते हुए उन्हें जन्मदिन के उपहार के रूप में एक केक भेंट किया. केक बॉक्स पर लिखा था- 'प्रधान गो बैक'.

Worauf zu achten ist

KI-Ausblick — Möglichkeiten, keine Fakten

  • धर्मेंद्र प्रधान पर इस्तीफे का दबाव बढ़ेगा।

    Wahrscheinlich · Innerhalb von Wochen

  • नीट पेपर लीक मामले की जांच तेज हो सकती है।

    Möglich · Innerhalb von Wochen

Offene Fragen

  • क्या धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे?
  • नीट पेपर लीक मामले की जांच का क्या होगा?
  • सरकार छात्रों की आत्महत्याओं पर क्या प्रतिक्रिया देगी?

Verwandte Themen

This article was originally published by BBC हिंदी.

Ähnliche Meldungen