Newsgather
Backवैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पहले टी-20 मैच में नहीं मिली टीम में जगह
वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पहले टी-20 मैच में नहीं मिली टीम में जगह
En desarrollo
BBC हिंदी5 sa önceDeportes3 dk okumaIndia

वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पहले टी-20 मैच में नहीं मिली टीम में जगह

En resumen

भारत के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पहले टी-20 मैच में टीम में जगह नहीं मिली, जबकि पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने उनके डेब्यू की वकालत की थी। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है।

Resumen generado por IA

Por qué importa

आयरलैंड के ख़िलाफ़ दो टी-20 मैचों की सिरीज़ में 2-0 से मिली हार के बाद इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टी-20 सिरीज़ की शुरुआत हुई है। इंग्लैंड को भी न्यूज़ीलैंड ने टेस्ट सिरीज़ में हराया था और बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट का सामना करना पड़ा था।

Tamaño de fuente

आयरलैंड सिरीज़ के बाद इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पहले टी-20 मैच में भारत के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह नहीं मिली है।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है।

आयरलैंड के ख़िलाफ़ दो टी-20 मैचों की सिरीज़ में 2-0 से मिली हार के बाद इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टी-20 सिरीज़ की शुरुआत हो चुकी है।

पहला टी-20 मैच चेस्टर ले स्ट्रीट में खेला जा रहा है और दोनों ही टीमों को अपनी पिछली सिरीज़ में हार का सामना करना पड़ा है।

इंग्लैंड को जहां न्यूज़ीलैंड ने टेस्ट सिरीज़ में हराया वहीं भारत को आयरलैंड ने टी-20 सिरीज़ में हराया था। इसके अलावा इंग्लैंड को अचानक टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट का सामना करना पड़ा।

हालांकि, इंग्लैंड टी-20 सिरीज़ में सबसे ज़्यादा निगाहें जिस शख़्स पर हैं वो 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी हैं। आयरलैंड के साथ पिछले दो टी-20 मैचों में उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई थी।

पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम इस तरह है: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, हर्षित राणा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

मैच से पहले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर ने माना था कि भारत के पहले से मज़बूत और तय शीर्ष क्रम में वैभव सूर्यवंशी को जगह देना आसान नहीं होगा।

लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पहले टी-20 मैच में इस किशोर खिलाड़ी को डेब्यू कराने की वकालत की थी।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, गावस्कर का मानना है कि सीनियर खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम में बिताया गया समय उनके लिए काफ़ी उपयोगी रहा है और वह इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पांच मैचों की टी-20 सिरीज़ में सरप्राइज़ पैकेज साबित हो सकते हैं।

सोनी स्पोर्ट्स से गावस्कर ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि वह पहला मैच खेलें, क्योंकि यह नई सिरीज़ की शुरुआत होगी और वह टीम को तेज़ शुरुआत दिला सकते हैं। आयरलैंड के ख़िलाफ़ सिरीज़ हारने के बाद वापसी का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता।"

उन्होंने कहा, "उन्हें टीम में फिट करना आसान नहीं होगा, क्योंकि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया है। आप ऐसी ओपनिंग साझेदारी को तोड़ना नहीं चाहेंगे जिसने लगातार अच्छे नतीजे दिए हैं।"

गावस्कर के मुताबिक़, सूर्यवंशी की सबसे बड़ी ताक़त यह है कि इंग्लैंड की टीम ने उन्हें अभी तक क़रीब से नहीं देखा है, जबकि बाकी भारतीय बल्लेबाज़ों के खेल का अंदाज़ा उन्हें आयरलैंड सिरीज़ से मिल चुका है।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जोस बटलर ने कहा थाकि वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिल सकता है क्योंकि अभी 5 मैच हैं।

जोस बटलर ने कहा, "मैंने अपने गेंदबाज़ों से कहा कि अगर वह खेलता है, तो शायद वह अपनी पहली ही गेंद पर छक्का मारने की कोशिश करेगा, इसलिए उन्हें एक प्लान के साथ तैयार रहना चाहिए। वह पहले ही जसप्रीत बुमराह, पैट कमिन्स और जोश हेज़लवुड जैसे गेंदबाज़ों का सामना कर चुका है, इसलिए हमें पता है कि वह निडर है।"

वहीं इंग्लैंड टी-20 टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा था कि ज़ाहिर है कि वो बहुत ही बढ़िया खिलाड़ी हैं।

"15 साल की उम्र में उन्होंने जो कुछ कर लिया है वो कमाल का है। हम उसके ख़िलाफ़ खेलने के लिए उत्सुक हैं। अगर वह खेलते हैं तो हमारे पास योजना है। हमें पर्दे के पीछे काम करते रहना है ताकि हमें जीत का मौका मिले।"

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भारत की पुरुष टीम के सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनने का मौक़ा पाने के लिए कब तक इंतज़ार करना होगा, यह साफ़ नहीं है।

लेकिन महज़ 13 साल की उम्र में क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बनाने के बाद वह कई रिकॉर्ड बना चुके हैं। वैभव अभी केवल 15 साल के हैं और विश्व क्रिकेट में भी कई लोगों की नज़र उन पर बनी हुई है।

साल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से 14 साल की उम्र में सूर्यवंशी ने आईपीएल में डेब्यू किया था।

वैभव सूर्यवंशी मैच में डेब्यू करते हैं तो वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में खेलने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।

यह रिकॉर्ड अभी सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने साल 1989 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 16 साल की उम्र में टेस्ट मैच में डेब्यू किया था।

Preguntas abiertas

  • वैभव सूर्यवंशी को भारत की पुरुष टीम में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका कब मिलेगा?
  • क्या वैभव सूर्यवंशी सचिन तेंदुलकर का सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?

Temas relacionados

This article was originally published by BBC हिंदी.

Noticias relacionadas

NFL Trade Rumors: Chargers and Panthers Emerge as Top Landing Spots for Commanders Star Daron Payne
En desarrollo·1 sa önce

NFL Trade Rumors: Chargers and Panthers Emerge as Top Landing Spots for Commanders Star Daron Payne

Washington Commanders star defensive tackle Daron Payne is entering the final year of his $90 million contract, with no extension in sight. The Commanders are evaluating his fit under a new coaching staff, leading to speculation that teams like the Los Angeles Chargers, Jacksonville Jaguars, and Carolina Panthers could pursue him if he becomes a free agent in 2027.

Times of India