Última hora
Newsgather
Atrásआईपीएल 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बनाए कई रिकॉर्ड, क्रिकेट विशेषज्ञों की तारीफ़
आईपीएल 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बनाए कई रिकॉर्ड, क्रिकेट विशेषज्ञों की तारीफ़
Deportes
BBC हिंदी31/5/2026Deportes2 min de lecturaIndia

आईपीएल 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बनाए कई रिकॉर्ड, क्रिकेट विशेषज्ञों की तारीफ़

En resumen

आईपीएल 2026 के क्वालिफ़ायर-2 मुक़ाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदों में 96 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के और 8 चौके शामिल थे. उनकी बल्लेबाज़ी की क्रिकेट विशेषज्ञों ने तारीफ़ की.

Resumen generado por IA

Tamaño de fuente

प्रकाशित 29 मई 2026 पढ़ने का समय: 6 मिनट आईपीएल 2026 के क्वालिफ़ायर-2 मुक़ाबले में अपनी धुआंधार बल्लेबाज़ी के चलते कई रिकॉर्ड बना डाले. न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे दूसरे क्वालिफ़ायर में वैभव सूर्यवंशी ने सात छक्कों और आठ चौकों की मदद से 47 गेंदों में 96 रन बनाए. वैभव की विस्फोटक बल्लेबाज़ी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के ख़िलाफ़ छह विकेट पर 214 रन बनाए. सोशल मीडिया पर वैभव के छक्कों की तारीफ़ हो रही है. न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल मोहम्मद सिराज की बॉल पर डीप स्क्वायर लेग पर कैच आउट हो गए. अगले ओवर में कगिसो रबाडा ने ध्रुव जुरेल को पवेलियन की राह दिखा दी. लेकिन वैभव और रवींद्र जडेजा ने मिलकर पारी को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया. हालांकि वैभव रबाडा की ही गेंद पर ही कैच आउट हुए. छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें सबसे अधिक पढ़ी गईं समाप्त इस पर भारत के पूर्व खिलाड़ी इरफ़ान पठान ने एक्स पर लिखा, "15 साल के वैभव सूर्यवंशी को रोकने के लिए बॉडी लाइन गेंदबाज़ी करना मुझे सही नहीं लगता. मुझे पता है कि वह बड़े खिलाड़ियों के ख़िलाफ़ खेल रहे हैं, लेकिन एक पिता होने के नाते मैं इससे सहमत नहीं हूं." दरअसल रबाडा की यह गेंद बाउंसर लग रही थी जिसे प्रसिद्ध कृष्णा ने कैच किया. वैभव के स्टाइल की चर्चा क्रिकेट कमेंटेटर हर्ष भोगल ने वैभव के एक छक्के पर एक्स पर लिखा, "रबाड़ा की 153 किमी/घंटा की बॉल पर वैभव सूर्यवंशी का 91 मीटर लंबा स्ट्रेट छक्का इस टूर्नामेंट का सबसे शानदार शॉट हो सकता है. मैं एक मिनट के लिए भी इस युवा पर से अपनी आंखें नहीं हटा पाता हूं." पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने एक्स पर लिखा, "आज वैभव की बल्लेबाज़ी देखकर यक़ीन करना मुश्किल था कि वह इतने युवा हैं. उनका धैर्य, शॉट चयन और खेल को समझने का तरीका शानदार रहा. बहुत बढ़िया खेले युवा खिलाड़ी." आकाश चोपड़ा ने इस उम्र में वैभव की तारीफ़ करते हुए एक्स पर लिखा, "उनकी परिपक्वता उम्र से कहीं आगे नजर आती है. कमाल के खिलाड़ी हैं. होल्डर के ख़िलाफ़ उनकी बल्लेबाज़ी अविश्वसनीय रही." वैभव के अबतक के रिकॉर्ड छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar) वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं. एपिसोड समाप्त शुक्रवार के मैच के साथ ही वैभव सूर्यवंशी किसी टी20 टूर्नामेंट के पावरप्ले में 500 या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं. इसके अलावा वैभव किसी आईपीएल सीज़न में 700 रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड बैट्समैन भी बन गए हैं. इससे पहले बीते बुधवार को वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 छक्के शामिल थे. वैभव ने मैदान के हर कोने में रन बनाए. वैभव की बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, "वैभव का बैट स्विंग शानदार है. साथ ही, गेंद उनके पैरों की तरफ़ आती है तो वे अपने आगे वाले पैर को अच्छी तरह से हिलाते हैं, जिससे उन्हें खुले शॉट खेलने और आसानी से छक्के लगाने की आजादी मिलती है. उनकी पारी शानदार से कम नहीं थी." आकाश चोपड़ा के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी शिकारी की तरह चाबुक चलाते हुए वार करते हैं और अपनी कलाई का इस्तेमाल करते हैं. यह अद्भुत है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच ने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर कहा, "वैभव अपने हाथों को ऊपर रखते हैं. बल्ले का ऊपरी हिस्सा हवा में रहता है, जिससे बल्ले का वज़न कम हो जाता है. बल्ले को उठाने की ज़रूरत नहीं पड़ती." "बस बल्ले को स्वतंत्र रूप से घुमाने का मौका मिलता है. वैभव सूर्यवंशी अपना सिर स्थिर रखते हैं, वह इधर-उधर नहीं भटकता या झुकता नहीं है. वैभव अपने हाथों को ऊपर रखते हैं." आरोन फिंच आगे कहते हैं, "बाएं हाथ के बल्लेबाजों में कूल्हे के पास एक ब्लाइंड स्पॉट होता है, लेकिन वैभव के मामले में ऐसा नहीं है क्योंकि वह अपना सिर स्थिर रखते हैं."

Temas relacionados

This article was originally published by BBC हिंदी.

Noticias relacionadas

Más sobre este temaआईपीएल 2026