Última hora
BRAcidente em Petrópolis: Ônibus tomba na BR-040, deixando pelo menos 10 mortosDERussland greift Kiew mit Raketen und Drohnen an - Mehrere VerletzteCN北韓士兵越過軍事分界線 南韓軍方鳴槍示警TRFilistinli Aile, İsraillilerin Ev Saldırılardan KorkuyorCN中国航运公司开启首条北极集装箱航线TRMuğla'nın Marmaris İlçesindeki Orman Yangını Kontrol Altına AlındıESTribunal federal de EE.UU. rechaza suspensión de muro fronterizo en tierras de la nación tohono o’odhamRUВ Одессе прогремел взрыв на фоне воздушной тревогиTRBarak Ravid'e Göre Neçirvan Barzani, ABD ve İran Arasında Gizli İletişim Kanalı Kurmada Rol OynadıDEHurrikan 'Lala' bringt Zerstörung auf Hawaiis Big IslandBRAcidente em Petrópolis: Ônibus tomba na BR-040, deixando pelo menos 10 mortosDERussland greift Kiew mit Raketen und Drohnen an - Mehrere VerletzteCN北韓士兵越過軍事分界線 南韓軍方鳴槍示警TRFilistinli Aile, İsraillilerin Ev Saldırılardan KorkuyorCN中国航运公司开启首条北极集装箱航线TRMuğla'nın Marmaris İlçesindeki Orman Yangını Kontrol Altına AlındıESTribunal federal de EE.UU. rechaza suspensión de muro fronterizo en tierras de la nación tohono o’odhamRUВ Одессе прогремел взрыв на фоне воздушной тревогиTRBarak Ravid'e Göre Neçirvan Barzani, ABD ve İran Arasında Gizli İletişim Kanalı Kurmada Rol OynadıDEHurrikan 'Lala' bringt Zerstörung auf Hawaiis Big Island
Newsgather
Atrásबंदरों और कबूतरों से निपटने के लिए दिल्ली में बैडमिंटन चैंपियनशिप से पहले खास उपाय
बंदरों और कबूतरों से निपटने के लिए दिल्ली में बैडमिंटन चैंपियनशिप से पहले खास उपाय
En desarrollo
BBC हिंदीhace 5 horasDeportes3 min de lecturaIndia

बंदरों और कबूतरों से निपटने के लिए दिल्ली में बैडमिंटन चैंपियनशिप से पहले खास उपाय

जनवरी में इंडिया ओपन के दौरान स्टेडियम में बंदर और कबूतर घुसने के बाद, दिल्ली में होने वाली बीडब्ल्यूएफ़ वर्ल्ड चैंपियनशिप के आयोजक सतर्क हो गए हैं।

En resumen

दिल्ली में आगामी बीडब्ल्यूएफ़ वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले, आयोजकों ने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बंदरों और कबूतरों के प्रवेश को रोकने के लिए स्वचालित डबल डोर, नेट और नॉन-टॉक्सिक जेल जैसे कड़े उपाय किए हैं।

Resumen generado por IA

Por qué importa

जनवरी में इंडिया ओपन के दौरान स्टेडियम में कबूतरों और बंदरों के घुसने से मैच बाधित हुए थे और खराब वायु प्रदूषण की शिकायतें आई थीं।

Tamaño de fuente

इस साल की शुरुआत में एक स्टेडियम में कबूतरों और बंदर घुस जाने के बाद भारत में एक अहम खेल प्रतियोगिता बाधित हो गई थी.

अब खेल अधिकारी देश में होने वाले एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट से बंदरों और कबूतरों को दूर रखने के लिए कुछ अतिरिक्त उपाय में जुटे हैं

जनवरी में, जब भारत ने इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट की मेज़बानी की, तो आयोजकों को उम्मीद थी कि सुर्खियां तनावपूर्ण मैचों, दुनिया के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों और राजधानी में एक बड़े टूर्नामेंट की मेज़बानी के रोमांच के बारे में होंगी.

इसके बजाय, यह आयोजन बिल्कुल अलग कारणों से चर्चा का विषय बन गया. वायु प्रदूषण की शिकायतें आईं, मैदान पर कबूतरों की बीट के कारण मैच रोक दिए गए और स्टेडियम के अंदर एक बंदर देखा गया.

अब, चूंकि दिल्ली सोमवार से बीडब्ल्यूएफ़ वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेज़बानी की तैयारी कर रहा है, इसलिए आयोजक यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहे हैं कि ध्यान खेल पर ही केंद्रित रहे.

बैडमिंटन कैलेंडर के सबसे बड़े आयोजनों में से एक यह टूर्नामेंट 17 से 23 अगस्त तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा.

अधिकारियों ने बीबीसी को बताया कि स्टेडियम में लकड़ी के दरवाज़ों को ऑटोमैटिक रूप से लॉक होने वाले डबल डोर में बदल दिया गया है.

साथ ही, उन खुले स्थानों पर हाई क्वालिटी नेट लगाए गए हैं जहां से पक्षी या जानवर प्रवेश कर सकते हैं.

भारतीय बैडमिंटन संघ के महासचिव संजय मिश्रा ने कहा, "हमने एक दूसरे उपाय के तौर पर हैंडल पर एक नॉ-टॉक्सिक जेल का भी इस्तेमाल किया है जहां कबूतर बैठ सकते हैं.''

उन्होंने कहा कि छत में मौजूद दरारों और एग्ज़ास्ट वेंट सहित अन्य एंट्री प्वाइंट्स को भी सील कर दिया गया है या उनकी मरम्मत कर दी गई है.

स्टेडियम के लुक और माहौल को बेहतर बनाने के लिए इसमें भी बदलाव किया गया है.

इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम का निर्माण 1982 के एशियाई खेलों के लिए किया गया था और बाद में 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों से पहले इसका रिनोवेशन किया गया था.

भारतीय खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक अंबर प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "स्टेडियम के तीन प्रमुख मैदानों में स्ट्रक्चरल अपग्रेडेशन का काम किया गया है."

उन्होंने कहा कि इंडिया ओपन के दौरान खिलाड़ियों की कोर्ट पर पड़ने वाली परछाई की शिकायत के बाद लाइट सिस्टम को भी ठीक कर दिया गया है.

लेकिन टूर्नामेंट से पहले सबसे ज़्यादा ध्यान बंदरों को आयोजन स्थल से दूर रखने की कोशिशों पर गया.

इस सप्ताह की शुरुआत में भारत में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति लंगूर की आवाज़ की नक़ल करता हुआ दिखाई दे रहा है .लंगूर दक्षिण एशिया के अधिकांश हिस्सों में पाए जाने वाले बड़े, लंबी पूंछ वाले बंदर होते हैं.

शहर में आम तौर पर पाए जाने वाले छोटे रीसस मकाक्स बंदरों को डराने के लिए परंपरागत रूप से लंगूर की आवाज़ का इस्तेमाल किया जाता रहा है.

कई भारतीय और इंटरनेशनल न्यूज़ आउटलेट्स ने बताया कि लंगूरों की नक़ल करने वाले पुरुषों को अन्य बंदरों को दूर रखने के लिए काम पर रखा गया था.

यहां तक कि दो बार की बैडमिंटन ओलंपिक मेडल विजेता पीवी सिंधु ने भी एक्स पर लिखा, "हमारे समाधान भले ही ख़ास तौर पर भारतीय हों, लेकिन हमारी गर्मजोशी, हमारी भावना और हमारा आतिथ्य भी उतना ही ख़ास है."

लेकिन वरिष्ठ अधिकारी मिश्रा ने बीबीसी को बताया कि एसोसिएशन ने चैंपियनशिप के लिए किए गए उपायों के तहत विशेष रूप से किसी को भी नियुक्त नहीं किया था.

उन्होंने कहा कि चूंकि स्टेडियम एक बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है, इसलिए लंगूर की आवाज़ की नक़ल करने वाला एक व्यक्ति कुछ समय के लिए नॉर्थ ब्लॉक में मौजूद था.

भारत में, ख़ासकर दिल्ली में, रीसस मकाक्स बंदरों को डराने के लिए लंगूरों को तैनात करना कोई नई बात नहीं है.

2010 के राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान, प्राधिकरण कुछ स्थानों पर छोटे रीसस मकाक्स बंदरों को डराने के लिए काले चेहरे वाले लंगूर लाए थे.

2023 में, जब भारत ने जी20 शिखर सम्मेलन की मेज़बानी की, तो अधिकारियों ने बंदरों को डराने के लिए राजधानी भर में लंगूरों के आदमकद पुतले लगाए.

भारत के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न

लेकिन जनवरी में हुए खेलों में बंदरों की समस्या मात्र एक समस्या नहीं थी.

टूर्नामेंट के दौरान, सिंगापुर के लोह कीन यू और भारत के एचएस प्रणॉय के बीच पुरुषों के सिंगल मैच को दो बार तब रोकना पड़ा जब कोर्ट पर कबूतर की बीट गिर गई.

फिर वहां की एयर क्वालिटी भी ख़राब थी.

अक्तूबर से जनवरी के बीच उत्तरी भारत, ख़ासकर राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण ख़तरनाक स्तर तक पहुंच जाता है. इस साल भी ऐसा ही हुआ और खिलाड़ियों ने इसकी शिकायत की.

सिंगापुर के लोह ने कहा कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ़ हो रही थी और उन्होंने अपने होटल के कमरे के बाहर मास्क पहना हुआ था, जबकि डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ड ने हालात को 'अनहेल्दी' बताया.

भारत के लिए ये घटनाएं बेहद शर्मनाक थीं, क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के एक प्रमुख मेज़बान के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने की कोशिश कर रहा है.

देश 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी करने वाला है और उसने 2036 के ओलंपिक खेलों के लिए भी बोली लगाई है.

भारत के लिए वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियन यह दिखाने का एक मौका है कि वह एक प्रमुख वर्ल्ड स्पोर्ट्स टूर्नामेंट की मेज़बानी कर सकता है. प्रतियोगिता पर ध्यान केंद्रित रख सकता है.

इस वर्ष के टूर्नामेंट में मौजूदा पुरुष और महिला वर्ल्ड चैंपियन, चीन के शी युकी और जापान की अकाने यामागुची हिस्सा लेंगी.

भारत को घरेलू मैदान पर मज़बूत प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिसमें महिला सिंगल मैच में सिंधु भारत की ओर से चुनौती का नेतृत्व करेंगी.

इसलिए आयोजकों के लिए बहुत कुछ दांव पर लगा है. वे चाहेंगे कि अगले सप्ताह दिल्ली से आने वाली सबसे बड़ी ख़बरें वन्यजीवों के बजाय खिलाड़ियों, मैचों और बैडमिंटन के बारे में हों.

Qué observar

Perspectiva de IA — posibilidades, no hechos

  • बीडब्ल्यूएफ़ वर्ल्ड चैंपियनशिप 17 से 23 अगस्त तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी।

    Muy probable · En días

Preguntas abiertas

  • क्या नए उपाय बंदरों और पक्षियों को पूरी तरह दूर रख पाएंगे?
  • प्रदूषण से निपटने के लिए क्या अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे?

Temas relacionados

This article was originally published by BBC हिंदी.

Noticias relacionadas

Más sobre este temaबैडमिंटन