Última hora
ESAtaque hutí contra campamento militar en Yemen deja 58 muertosESElevan a fase de emergencia 1 un incendio forestal en Niebla (Huelva) y ordenan desalojos preventivosESEspaña da un ultimátum a Italia para retirar los controles fronterizos a sus ciudadanosESPP y Vox se alinean en la acogida de menores migrantes, buscando mecanismos legales para su retorno a MarruecosESCeuta, dividida en tres ciudades: festiva, desbordada y de playaESEl Gobierno aplaza «sine die» la visita del Rey a Ceuta tras el compromiso de Felipe VI con Juan Jesús VivasESEl PSOE de Madrid acudirá a los tribunales por la compra de un ático de lujo vinculado a Isabel Díaz AyusoESLa crisis migratoria en Ceuta: identificación de menores y discrepancias en las cifrasESEl Real Madrid se complica el fichaje de Rodri ante el interés del BarcelonaESRodri entra en la ecuación del mercado del BarcelonaESAtaque hutí contra campamento militar en Yemen deja 58 muertosESElevan a fase de emergencia 1 un incendio forestal en Niebla (Huelva) y ordenan desalojos preventivosESEspaña da un ultimátum a Italia para retirar los controles fronterizos a sus ciudadanosESPP y Vox se alinean en la acogida de menores migrantes, buscando mecanismos legales para su retorno a MarruecosESCeuta, dividida en tres ciudades: festiva, desbordada y de playaESEl Gobierno aplaza «sine die» la visita del Rey a Ceuta tras el compromiso de Felipe VI con Juan Jesús VivasESEl PSOE de Madrid acudirá a los tribunales por la compra de un ático de lujo vinculado a Isabel Díaz AyusoESLa crisis migratoria en Ceuta: identificación de menores y discrepancias en las cifrasESEl Real Madrid se complica el fichaje de Rodri ante el interés del BarcelonaESRodri entra en la ecuación del mercado del Barcelona
Newsgather
Atrásकेरल बाढ़: बुजुर्ग को अपनी जैकेट पहनाकर जान गंवाने वाले स्वयंसेवक राजेश को राजकीय सम्मान
केरल बाढ़: बुजुर्ग को अपनी जैकेट पहनाकर जान गंवाने वाले स्वयंसेवक राजेश को राजकीय सम्मान
Mundo
BBC हिंदीhace 7 horasMundo3 min de lecturaIndia

केरल बाढ़: बुजुर्ग को अपनी जैकेट पहनाकर जान गंवाने वाले स्वयंसेवक राजेश को राजकीय सम्मान

कन्नूर में बाढ़ के पानी में फंसे 61 वर्षीय व्यक्ति को बचाने के दौरान 36 वर्षीय बचावकर्मी राजेश की तेज़ बहाव में बहने से मौत हो गई।

En resumen

केरल के कन्नूर ज़िले में बाढ़ के पानी में फंसे 61 वर्षीय बेनी को अपनी लाइफ़ जैकेट पहनाकर बचाने वाले 36 वर्षीय स्वयंसेवक राजेश की तेज़ बहाव में बहने से मौत हो गई। तीन दिन की तलाश के बाद उनका शव मिला और 6 अगस्त को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Resumen generado por IA

Por qué importa

हर साल जुलाई और अगस्त के दौरान केरल में भारी बारिश और बाढ़ आती है। राजेश जैसे स्वयंसेवक आपदा के समय बचाव कार्यों में हिस्सा लेते हैं।

Tamaño de fuente

हर साल जुलाई और अगस्त के दौरान केरल में भारी बारिश और बाढ़ आती है. ख़ासतौर पर 2018 में "गॉड्स ओन कंट्री" कहे जाने वाला केरल पानी में डूब गया था. उस समय राज्य ने लगभग 50 वर्षों की सबसे भीषण बारिश और बाढ़ का सामना किया था.

उस आपदा के दौरान केरल के कई आम लोग बचाव अभियान में स्वयंसेवक बनकर आगे आए थे. उनमें से एक थे तिरुवनंतपुरम के रहने वाले राजेश.

इस साल भी मानसून के कारण केरल के कई हिस्से बुरी तरह प्रभावित हुए. राजेश एक बार फिर वॉलंटियर के तौर पर राहत और बचाव अभियान में शामिल हुए.

एक अगस्त की शाम राजेश कन्नूर ज़िले में बाढ़ के पानी में फंसे 61 वर्षीय व्यक्ति को बचाने के अभियान में शामिल थे. बचाव के दौरान उन्होंने अपनी लाइफ़ जैकेट उस बुज़ुर्ग को पहना दी.

बुज़ुर्ग को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन राजेश तेज़ बहाव में बह गए. उनके परिवार और दोस्तों को उम्मीद थी कि वह जीवित मिल जाएंगे.

हालांकि, तीन दिन तक चले खोज अभियान के बाद उनका शव बरामद हुआ और 6 अगस्त को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.

36 वर्षीय राजेश तिरुवनंतपुरम के थेत्तिविला के रहने वाले थे. वो रैपलिंग प्रशिक्षक थे और एडवेंचर डिज़ास्टर सोसाइटी नाम के स्वयंसेवी आपदा राहत समूह के सदस्य भी थे, जो प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव कार्यों में हिस्सा लेता है.

राजेश के मित्र विष्णु कहते हैं, "राजेश की मौत से सिर्फ़ उनका परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा थेत्तिविला शोक में डूब गया है."

वह कहते हैं, "उन्होंने 2024 के वायनाड भूस्खलन के दौरान भी बचाव कार्य में हिस्सा लिया था. उन्होंने कई लोगों को आपदा प्रबंधन और बचाव तकनीकों का प्रशिक्षण दिया. वह राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के छात्रों के लिए पर्वतारोहण प्रशिक्षक भी थे."

1 अगस्त को कन्नूर ज़िले में भारी बारिश के कारण कर्नाटक सीमा के पास चेरुपुझा के निकट पुलिंगोम गांव में भीषण बाढ़ आ गई थी.

जिस 61 वर्षीय व्यक्ति को राजेश ने बचाया, उनका नाम बेनी है. वो इलाके में कॉफ़ी बागान के मालिक हैं.

बेनी ने मीडिया से कहा, "अगर राजेश वहां नहीं होते तो मैं निश्चित रूप से बच नहीं पाता. लेकिन मेरे जैसे 61 साल के व्यक्ति को बचाने के लिए राजेश जैसे युवा को अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए थी."

उन्होंने बताया, "एक अगस्त को लगातार बारिश के बावजूद मैं अपने कॉफ़ी बागान में काम के लिए गया था. शुरुआत में पानी सिर्फ़ टखनों तक था. लेकिन अचानक बाढ़ का पानी तेज़ी से बढ़ने लगा. जब मैंने बाहर निकलने की कोशिश की तो पानी कमर तक पहुंच चुका था. घबराकर मैंने अपने परिवार को फ़ोन किया. कुछ ही मिनटों में मैं बाढ़ के तेज़ बहाव में बह गया."

बेनी ने बताया कि वह किसी तरह एक नारियल के पेड़ को पकड़कर लटके हुए थे, तभी राजेश और उनकी टीम उन्हें बचाने पहुंची.

बचाव अभियान में राजेश के साथ मौजूद बीजू ने उस दिन की घटना का विवरण देते हुए बीबीसी तमिल से कहा, "जिस पेड़ पर बेनी फंसे हुए थे, उसकी ओर एक रस्सी फेंकी गई. उन्होंने उसे पकड़कर नारियल के पेड़ से बांधने की कोशिश की. लेकिन जब राजेश ने देखा कि उन्हें दिक्कत हो रही है तो वह तुरंत तैरकर उनके पास पहुंचे. रस्सी को पेड़ से बांधने के बाद उन्होंने बेनी को बचाना शुरू किया."

बीजू ने बताया, "बेनी पूरी तरह थक चुके थे इसलिए राजेश ने अपनी लाइफ़ जैकेट उतारकर उन्हें पहना दी. राजेश के साथ बचाव दल के दो और सदस्य भी थे. सभी रस्सी पकड़कर नदी किनारे लौटने लगे. तभी अचानक नदी का बहाव बहुत तेज़ हो गया और राजेश उसमें बह गए."

बीजू ने कहा कि राजेश की तलाश तुरंत शुरू कर दी गई.

उन्होंने कहा, "राजेश बहुत अच्छे तैराक थे और उन्हें ऐसे हालात में काम करने का लंबा अनुभव था. लेकिन लंबे समय तक ठंडे पानी में रहने के कारण शायद उनके शरीर में ऐंठन आ गई होगी, जिससे उनके लिए तैरना मुश्किल हो गया. हमें पूरा विश्वास था कि वह जीवित मिलेंगे और उसी उम्मीद के साथ बचाव अभियान चलता रहा."

हालांकि, तीन दिन बाद 4 अगस्त को करियांगोडे नदी से राजेश का शव बरामद हुआ. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके गृह नगर ले जाया गया, जहां 5 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार किया गया.

राजेश को श्रद्धांजलि देते हुए केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने कहा था, "राजेश का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. उन्होंने दूसरे व्यक्ति की जान बचाने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया. उन्होंने कई आपदाओं के दौरान सेवा की है. उनके परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी. सरकार उनके अधूरे मकान का निर्माण भी पूरा कराने में मदद करेगी."

राजेश अपने पीछे पत्नी शफ़िया और दो बेटे, अर्शान और अभिषेक को छोड़ गए हैं.

उनके मित्र विष्णु कहते हैं, "उनका परिवार आर्थिक रूप से कमज़ोर है. इस घटना से सिर्फ एक सप्ताह पहले ही वह कन्नूर में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण पूरा करके घर लौटे थे. गांव में जब भी कोई जनसेवा का काम होता था, राजेश सबसे पहले आगे आते थे."

2023 में रिलीज़ हुई मलयालम फ़िल्म '2018', जिसमें टोविनो थॉमस, कुंचाको बोबन और आसिफ़ अली ने अभिनय किया था, केरल की 2018 की विनाशकारी बाढ़ पर आधारित थी.

इस फ़िल्म में टोविनो थॉमस ने अनूप नाम के एक युवक की भूमिका निभाई थी, जिसकी बाढ़ में एक बुजुर्ग को बचाने की कोशिश के दौरान मौत हो जाती है.

सोशल मीडिया पर कई लोग राजेश की तुलना इसी किरदार से करते हुए उन्हें केरल का "रियल हीरो" बता रहे हैं.

विष्णु ने अपील करते हुए कहा, "हर साल जब केरल में भारी बारिश और बाढ़ आती है, तो राजेश जैसे स्वयंसेवक सबसे पहले लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं, इसलिए सरकार को राजेश के परिवार को हर ज़रूरी सहायता उपलब्ध करानी चाहिए."

Preguntas abiertas

  • राजेश के परिवार को सरकार द्वारा कब तक वित्तीय सहायता मिलेगी?
  • केरल में बाढ़ प्रभावित अन्य इलाकों में बचाव कार्यों की स्थिति क्या है?

Temas relacionados

This article was originally published by BBC हिंदी.

Noticias relacionadas

अवेलेनोसा डे मुन्यो: स्पेन का छोटा सा गाँव जो बनेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण का केंद्र
En desarrollo·hace 6 horas

अवेलेनोसा डे मुन्यो: स्पेन का छोटा सा गाँव जो बनेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण का केंद्र

उत्तरी स्पेन के बुर्गोस प्रांत में स्थित बेहद कम आबादी वाला गाँव अवेलेनोसा डे मुन्यो 12 अगस्त 2026 को होने वाले पूर्ण सूर्य ग्रहण और 'डबल ट्विलाइट' के नज़ारे के लिए दुनिया भर के पर्यटकों और पुराने प्रवासियों को आकर्षित कर रहा है।

BBC हिंदी
6 min de lectura
अतीक़ अहमद के बेटे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, पुलिस ने क्या बताया?
En desarrollo·hace 7 horas

अतीक़ अहमद के बेटे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, पुलिस ने क्या बताया?

पूर्व सांसद और बाहुबली नेता अतीक़ अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद की गुरुवार को झांसी में कानपुर-झांसी हाइवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति की भी जान गई है और तीन लोग घायल हुए हैं।

BBC हिंदी
2 min de lectura
Más sobre este temaराजेश