Última hora
USVenezuela Earthquakes: Death Toll Rises to Nearly 1,500, Search for Survivors ContinuesRUUkrainian Forces Launch 115 Artillery Strikes on Russia's Kursk RegionRUFinland Lifts Nuclear Weapons Ban, Allows Deployment on Its TerritoryEUEU Deploys Rescue Teams to Venezuela After Devastating EarthquakesEU2026 FIFA World Cup: Eight Best Third-Place Teams to Advance to Knockout StagesUKEngland's Hopes Dim as New Zealand Extends Lead in Series DeciderINHigh Alert Issued for Delhi and Uttarakhand Over Khalistani Terror ThreatINNASA Prepares Ambitious Mission to Rescue Aging Swift Observatory from Earth's AtmosphereCNDSpark Module Enhances AI Response Generation EfficiencyINTLWorld Cup Rankings: France Leads, Argentina Rises, and Surprising Cape VerdeUSVenezuela Earthquakes: Death Toll Rises to Nearly 1,500, Search for Survivors ContinuesRUUkrainian Forces Launch 115 Artillery Strikes on Russia's Kursk RegionRUFinland Lifts Nuclear Weapons Ban, Allows Deployment on Its TerritoryEUEU Deploys Rescue Teams to Venezuela After Devastating EarthquakesEU2026 FIFA World Cup: Eight Best Third-Place Teams to Advance to Knockout StagesUKEngland's Hopes Dim as New Zealand Extends Lead in Series DeciderINHigh Alert Issued for Delhi and Uttarakhand Over Khalistani Terror ThreatINNASA Prepares Ambitious Mission to Rescue Aging Swift Observatory from Earth's AtmosphereCNDSpark Module Enhances AI Response Generation EfficiencyINTLWorld Cup Rankings: France Leads, Argentina Rises, and Surprising Cape Verde
Newsgather
Backमहाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक के बाद रद्द
महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक के बाद रद्द
ÚLTIMA HORA
BBC हिंदी1 g önceEducation2 dk okumaIndia

महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक के बाद रद्द

En resumen

महाराष्ट्र में 28 जून को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई है। भिवंडी में प्रश्न पत्र की जानकारी कुछ लोगों के पास होने का पता चलने के बाद परीक्षा स्थगित की गई। विपक्ष ने सरकार पर 'पेपर लीक सरकार' होने का आरोप लगाया है।

Resumen generado por IA

Por qué importa

महाराष्ट्र में रविवार, 28 जून को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को पेपर लीक होने की गोपनीय सूचना के आधार पर रद्द कर दिया गया है। परीक्षा के प्रश्न पत्र की जानकारी कुछ व्यक्तियों के पास होने का पता चलने के बाद यह निर्णय लिया गया।

Tamaño de fuente

प्रकाशित 21 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 3 मिनट

महाराष्ट्र में रविवार यानी 28 जून को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को पेपर लीक के बाद रद्द कर दिया गया है. महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने इसकी पुष्टि की है.

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने राज्य भर में कुल 1028 केंद्रों पर 28 जून को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 आयोजित करने का प्रस्ताव रखा था.

कुल 4 लाख 28 हज़ार 122 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था. इनमें से 2 लाख 26 हज़ार 363 सेवारत शिक्षकों को परीक्षा में शामिल होना था.

नीट 2026 परीक्षा में हुई अनियमितताओं को ध्यान में रखते हुए, महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद द्वारा सभी सुरक्षा उपाय किए थे.

इस बीच, शिक्षक के रूप में नियुक्ति पाने के लिए आवश्यक टीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे कई उम्मीदवारों को धक्का लगा है.

विपक्ष ने सत्ताधारी सरकार पर पहले नीट परीक्षा और अब टीईटी परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक करने का आरोप लगाया है. विपक्ष ने इस सरकार को प्रश्नपत्र लीक करने वाली सरकार बताया है.

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद, पुणे ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है. इसके मुताबिक़, गोपनीय सूचना के आधार पर यह पता चला था कि 27 जून तड़के भिवंडी में कुछ व्यक्तियों को इस प्रश्न पत्र के बारे में जानकारी थी. इसके चलते भिवंडी पुलिस ने उस स्थान पर छापा मारा.

इसके बाद महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अधिकारियों को तत्काल सत्यापन के लिए बुलाया गया. जांच में पता चला कि जून 2026 में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के प्रश्न पत्र में इन लोगों के पास कुछ एक जैसे प्रश्न थे. इस संबंध में भिवंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

इस बयान में कहा गया है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए 28 जून को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को स्थगित किया जा रहा है.

इस बयान में कहा गया है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से संबंधित जानकारी महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी.

राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज़

कांग्रेस ने टीईटी पेपर लीक पर बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि ये 'पेपर लीक सरकार' बन चुकी है.

कांग्रेस ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "एक और पेपर लीक. महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर लीक हो गया है."

"कल ये परीक्षा होने वाली थी, जिसे रद्द कर दिया गया है. बीजेपी की सरकार में कोई ऐसा पेपर नहीं, जो लीक नहीं होता. ये सरकार 'पेपर लीक सरकार' बन चुकी है."

वहीं जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग कर रही कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर पोस्ट किया है.

कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर लिखा है, "एक और पेपर लीक हो गया. हमेशा की तरह काम. इस देश के मंत्रियों ने कसम खाई है कि वे किसी भी नाकामी की ज़िम्मेदारी कभी नहीं लेंगे.

"जनता को इसे बर्दाश्त करना होगा, क्योंकि मंत्री इसके लिए कभी जवाबदेह नहीं होंगे."

Preguntas abiertas

  • पेपर लीक की जांच का क्या नतीजा निकलेगा?
  • परीक्षा कब दोबारा आयोजित की जाएगी?
  • जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होगी?

Temas relacionados

This article was originally published by BBC हिंदी.
द लेंस: परीक्षाओं में गड़बड़ी का ज़िम्मेदार कौन?
En desarrollo·1 g önce

द लेंस: परीक्षाओं में गड़बड़ी का ज़िम्मेदार कौन?

भारत में परीक्षा व्यवस्था, विशेषकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट और सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के कारण सवालों के घेरे में है। 'द लेंस' के इस एपिसोड में इस विवाद के लिए ज़िम्मेदार पक्षों और छात्रों के भरोसे पर चर्चा की गई।

BBC हिंदी