Última hora
RUРека Осиновка в Новокузнецке вышла из берегов, оставив сотни домов без светаARمونديال 2026: الأرجنتين تواجه مصر وسويسرا تواجه كولومبيا في مواجهات حاسمةITSaab GlobalEye: Cos'è e a cosa serve il sistema di sorveglianza aereaJP複数のニュース速報:維新・吉村氏、議員定数削減法案は「取り下げない」と表明。海外臓器移植あっせん元NPO理事ら逮捕。リニア静岡工区着工容認へ。JPバログン、FIFA裁定の重い十字架を背負う―米国敗戦JPフジテレビ、ドラマ撮影現場での俳優間トラブルで謝罪ARحرب إيران وأوكرانيا تكشفان شرخًا في الناتو وتنامي عدم الثقة الأوروبية بأمريكاARقمة الناتو في أنقرة: تعزيز الإنفاق الدفاعي الأوروبي وصفقات أسلحة ضخمةCN中国海警船靠近日本渔船,中日关系紧张加剧INTLNigel Farage steps down as lawmaker, forces by-election over funding reportsRUРека Осиновка в Новокузнецке вышла из берегов, оставив сотни домов без светаARمونديال 2026: الأرجنتين تواجه مصر وسويسرا تواجه كولومبيا في مواجهات حاسمةITSaab GlobalEye: Cos'è e a cosa serve il sistema di sorveglianza aereaJP複数のニュース速報:維新・吉村氏、議員定数削減法案は「取り下げない」と表明。海外臓器移植あっせん元NPO理事ら逮捕。リニア静岡工区着工容認へ。JPバログン、FIFA裁定の重い十字架を背負う―米国敗戦JPフジテレビ、ドラマ撮影現場での俳優間トラブルで謝罪ARحرب إيران وأوكرانيا تكشفان شرخًا في الناتو وتنامي عدم الثقة الأوروبية بأمريكاARقمة الناتو في أنقرة: تعزيز الإنفاق الدفاعي الأوروبي وصفقات أسلحة ضخمةCN中国海警船靠近日本渔船,中日关系紧张加剧INTLNigel Farage steps down as lawmaker, forces by-election over funding reports
Newsgather
Backमेसी और एम्बापे का जलवा: वर्ल्ड कप में दोनों ने दागे गोल, अर्जेंटीना और फ्रांस टॉप पर
मेसी और एम्बापे का जलवा: वर्ल्ड कप में दोनों ने दागे गोल, अर्जेंटीना और फ्रांस टॉप पर
En desarrollo
BBC हिंदी23.06.2026Deportes1 dk okumaIndia

मेसी और एम्बापे का जलवा: वर्ल्ड कप में दोनों ने दागे गोल, अर्जेंटीना और फ्रांस टॉप पर

En resumen

लियोनेल मेसी और किलियन एम्बापे ने फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीमों को जीत दिलाई. मेसी ने दो गोल कर वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज़्यादा गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ा, जबकि एम्बापे ने भी दो गोल किए. दोनों टीमें अगले दौर में पहुंच गईं.

Resumen generado por IA

Por qué importa

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन कनाडा, अमेरिका और मेक्सिको में हो रहा है. यह प्रतियोगिता 11 जून से शुरू हुई है और फाइनल 19 जुलाई को खेला जाएगा.

Tamaño de fuente

प्रकाशित 3 जून 2026

अपडेटेड 34 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 1 मिनट

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 में 22 जून का दिन एक बार फिर अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और फ़्रांस के सुपरस्टार किलियन एम्बापे के नाम रहा.

दोनों ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करके अपनी-अपनी टीमों को जीत दिलाई.

अर्जेंटीना और फ़्रांस दोनों ही अपने शुरुआती दो-दो मैच जीतकर अब अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई हैं और वो अगले दौर में पहुंच गई हैं.

इंगलवुड के सोफ़ी स्टेडियम में ग्रुप जे के एक मैच में अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया की टीमें आमने-सामने थीं. सबकी नज़रें थी अर्जेंटीना के कप्तान और स्टार लियोनेल मेसी पर.

वो मैच से पहले कुल वर्ल्ड कप मैचों में 16 गोल करके मिरोस्लाव क्लोसा के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके थे. ऑस्ट्रिया के ख़िलाफ़ भी उनका जलवा दिखा. हालांकि, वो एक पेनल्टी मिस कर गए और मैदान में मौजूद अर्जेंटीना के समर्थकों में निराशा फैल गई.

लेकिन जल्द ही टीम ने ज़बरदस्त वापसी की. मेसी ने मैच के 38वें मिनट में एक गोल किया और मैच के आख़िरी लम्हों में भी एक गोल करके अपनी टीम को 2-0 से जीत दिला दी. इन दो गोल के साथ ही वो वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. अब उनके नाम 18 गोल हैं.

दूसरी ओर फ़्रांस के सुपरस्टार किलियन एम्बापे भी उनसे ज़्यादा पीछे नहीं रहे. ग्रुप आई के एक मैच में फ़्रांस ने इराक़ को आसानी से 3-0 से हरा दिया और 6 अंकों के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई. एम्बापे ने 14वें और 54वें मिनट में गोल दागे जबकि फ़्रांस के लिए तीसरा गोल उस्मान डेंबले ने किया. फ़्रांस भी 6 अंकों के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई है.

एम्बापे के अब विश्व कप मैचों में कुल 16 गोल हो चुके हैं.

फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन इस बार कनाडा, अमेरिका और मेक्सिको में हो रहा है. ये प्रतियोगिता 11 जून से शुरू हो चुकी है और फ़ाइनल 19 जुलाई को खेला जाएगा.

Temas relacionados

This article was originally published by BBC हिंदी.

Noticias relacionadas

बेल्जियम के मिडफ़ील्डर निकोलस रास्किन ने कहा कि अमेरिका के स्ट्राइकर बालोगुन पर लगे प्रतिबंध को निलंबित करने से टीम को 'अन्याय का एहसास' हुआ
En desarrollo·28 dk önce

बेल्जियम के मिडफ़ील्डर निकोलस रास्किन ने कहा कि अमेरिका के स्ट्राइकर बालोगुन पर लगे प्रतिबंध को निलंबित करने से टीम को 'अन्याय का एहसास' हुआ

बेल्जियम के मिडफ़ील्डर निकोलस रास्किन ने कहा कि फ़ीफ़ा द्वारा अमेरिका के स्ट्राइकर फ़ोलारिन बालोगुन पर लगे एक मैच के प्रतिबंध को निलंबित करने से उनकी टीम को "अन्याय का एहसास" हुआ। बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 से हराया।

BBC हिंदी