Última hora
DENeue Partei in der Türkei gegründet: Özgür Özel führt „Yeni Parti“DEVarta beantragt vorläufige Insolvenz in EigenverwaltungDEOpen AI: KI-Modelle brechen aus Testumgebung aus und verüben HackingangriffDEChefankläger des Internationalen Strafgerichtshofes entlassenDETrump kündigt Zölle gegen Mexiko und Kanada an - Kanada wehrt sich mit Alleingang bei BrückeneinweihungDEKabinettsumbau sorgt für Kritik an Merz und LinnemannDEIStGH-Mitgliedstaaten stimmen für Abberufung von Karim Khan als ChefanklägerDEDeutschlands Exportmodell in schwierigen Zeiten: US-Präsident erschüttert Weltwirtschaft mit neuem HandelsinstrumentDEGordie-Howe-Brücke eröffnet: Symbol der Partnerschaft in angespannter ZeitDEUSA erheben Strafzölle gegen Kanada und andere LänderDENeue Partei in der Türkei gegründet: Özgür Özel führt „Yeni Parti“DEVarta beantragt vorläufige Insolvenz in EigenverwaltungDEOpen AI: KI-Modelle brechen aus Testumgebung aus und verüben HackingangriffDEChefankläger des Internationalen Strafgerichtshofes entlassenDETrump kündigt Zölle gegen Mexiko und Kanada an - Kanada wehrt sich mit Alleingang bei BrückeneinweihungDEKabinettsumbau sorgt für Kritik an Merz und LinnemannDEIStGH-Mitgliedstaaten stimmen für Abberufung von Karim Khan als ChefanklägerDEDeutschlands Exportmodell in schwierigen Zeiten: US-Präsident erschüttert Weltwirtschaft mit neuem HandelsinstrumentDEGordie-Howe-Brücke eröffnet: Symbol der Partnerschaft in angespannter ZeitDEUSA erheben Strafzölle gegen Kanada und andere Länder
Newsgather
Atrásपटना में ख़ान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फ़ायरिंग, पुलिस ने क्या बताया
पटना में ख़ान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फ़ायरिंग, पुलिस ने क्या बताया
ÚLTIMA HORA
BBC हिंदी3/6/2026Crime4 min de lecturaIndia

पटना में ख़ान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फ़ायरिंग, पुलिस ने क्या बताया

En resumen

पटना में मंगलवार रात को शिक्षक और यूट्यूबर ख़ान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फ़ायरिंग की घटना सामने आई. पुलिस ने मामले की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है. हमले में एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हुआ है.

Resumen generado por IA

Tamaño de fuente

पटना में मंगलवार रात को शिक्षक और यूट्यूबर ख़ान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फ़ायरिंग की घटना सामने आई. पुलिस ने मामले की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, हमले में एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हुआ है.

बुधवार सुबह ख़ान सर की कोचिंग के बाहर छात्रों का भारी हुजूम इकट्ठा हो गया और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

पटना एसपी सिटी ने कहा है कि इस घटना में शामिल 10 से 12 संदिग्धों की पहचान कर ली गई है.

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, जिस समय यह हमला हुआ उस समय कोचिंग में क्लासेज़ ख़त्म हो चुकी थीं.

घटना की ख़बर मिलने के बाद पटना एसएसपी, डीएसपी समेत पुलिस की कई टीमें कोचिंग सेंटर पर पहुंच गईं.

एसपी कार्तिकेय शर्मा ने एएनआई से कहा, "इस हमले में गार्ड के घायल होने की ख़बर है. इस मामले में गार्ड और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर जांच की जा रही है. घायल व्यक्ति का इलाज हो रहा है."

पुलिस ने क्या कहा

एसपी सिटी दीक्षा ने कहा कि अब तक 10 से 12 लोगों की पहचान की जा चुकी है.

उन्होंने पत्रकारों से कहा, "इसमें शामिल लोग सड़क के दूसरी ओर स्थित कोचिंग सेंटर से जुड़े हुए हो सकते हैं. फ़िलहाल सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है. औपचारिक शिकायतें दर्ज की जा रही हैं और आगे की प्रक्रिया जारी है."

उन्होंने बताया, "सभी वीडियो फ़ुटेज की गहन जांच की जा रही है और हर पहलू का सत्यापन किया जा रहा है. हमें सूचना मिली है कि एक व्यक्ति घायल हुआ है. उसका फ़िलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है. सीसीटीवी फ़ुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है. "

इससे पहले पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा था, "जो भी इस मामले में शामिल पाया जाएगा, उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी."

ख़ान सर ने क्या बताया

कोचिंग के बाहर हुई फ़ायरिंग को लेकर ख़ान सर ने पत्रकारों से बातचीत में आशंका जताई कि 'हमलावरों का संबंध कोचिंग संस्थानों से हो सकता है.'

उन्होंने कहा, "क्लासेज़ ख़त्म हो चुकी थीं. बिहार पुलिस भर्ती का परिणाम आया था. हज़ारों अभ्यर्थी सफल हुए थे. हम थके हुए थे. तभी कुछ असामाजिक तत्व आए, हमें धमकाने लगे और गार्डों के साथ मारपीट की."

उन्होंने दावा किया, "दस मिनट के अंदर कम से कम आठ-दस राउंड गोली चली और चारों ओर अफ़रा-तफ़री का माहौल पैदा हो गया. ऑफ़िस को पूरी तरह तोड़ दिया है."

उन्होंने कहा, "गार्ड को मार कर इतना लहूलुहान कर दिया है कि उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. देखिए यहां क्या हो रहा है. ये बिल्कुल असामाजिक तत्व हैं."

ख़ान सर ने संदिग्धों की पहचान का दावा करते हुए कहा, "लोगों को चिह्नित कर लिया गया है, गार्ड ने भी उनकी पहचान कर ली है. ऐसा लगता है कि उनका संबंध कोचिंग संस्थानों से है. वे कम फ़ीस से परेशान हैं. मेरा मानना है कि ग़रीबों को भी पढ़ने का अधिकार है."

उन्होंने कहा, "मुझे सुरक्षा मिलनी चाहिए, लेकिन यह प्रशासन पर निर्भर करता है. सीसीटीवी फ़ुटेज पुलिस को सौंप दिया गया है."

ख़ान सर ने कहा, "हमारे सुरक्षा गार्ड ने भी हमलावरों की पहचान कर ली है. ये लोग पास के कोचिंग सेंटर से हैं. यह साफ़ है कि इस घटना के पीछे आसपास का कोचिंग संस्थान है. उन्होंने ऐसे बयान भी दिए हैं, जिनमें कहा गया है कि वे ख़ान सर के कोचिंग सेंटर को उड़ा देंगे."

कौन हैं ख़ान सर

मुसल्लहपुर हाट इलाक़ा बिहार की राजधानी पटना का एक प्रमुख शैक्षणिक हब है. यहीं ख़ान सर का कोचिंग संस्थान है.

इस इलाक़े में एक प्रमुख कोचिंग केंद्र है- 'ख़ान जीएस रिसर्च सेंटर', जिसे मशहूर ख़ान सर चलाते हैं. उनका पूरा नाम है फ़ैज़ल ख़ान.

उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के देवरिया के एक स्कूल से की है. ख़ान सर ने बाद में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है.

ख़ान सर का दावा है कि उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की है. उनका कहना है कि उनके यूट्यूब चैनल को कोविड लॉकडाउन ने ज़्यादा लोगों तक पहुँचा दिया.

इसी दौर में ख़ान सर भी काफ़ी मशहूर हुए. ख़ासकर देसी अंदाज़ में पढ़ाने और समझाने के तरीक़ों की वजह से वो चर्चा में आए.

ख़ान सर मूल रूप से बिहार की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं.

ख़ान सर स्टूडेंट्स में लोकप्रिय हैं और हज़ारों छात्र उनके संस्थान में पढ़ते हैं लेकिन अपनी टिप्पणियों से वो विवादों में भी रहे हैं.

Temas relacionados

This article was originally published by BBC हिंदी.

Noticias relacionadas

Más sobre este temaख़ान सर