
स्वीडन में 61 वर्षीय व्यक्ति को पत्नी को 120 पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने पर 4 साल 5 महीने की जेल
स्वीडन की एक अदालत ने 61 वर्षीय व्यक्ति को अपनी पत्नी को 120 पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के आरोप में चार साल और पांच महीने की जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने पाया कि उसने हिंसा की धमकियों और निगरानी कैमरों का इस्तेमाल कर पत्नी पर नियंत्रण रखा।




