
En desarrollo
Mundo·13/6/2026Resumen IA
भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव: बांग्लादेश का आरोप, भारतीय जवान जबरन लोगों को सीमा पार धकेल रहे
बांग्लादेश का दावा है कि भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ़) के जवान रात में बत्तियां बुझाकर जबरन लोगों को सीमा पार बांग्लादेश में धकेल रहे हैं। बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) ने कहा है कि मई की शुरुआत से जून के शुरुआती दस दिनों के दौरान बीएसएफ़ ने सीमा के 20 इलाकों में कम से कम दो सौ लोगों को बांग्लादेश की सीमा पर धकेलने की कोशिश की है। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण एक भी व्यक्ति बांग्लादेश सीमा में प्रवेश नहीं कर सका।
B
BBC हिंदी6 min de lectura
