
वर्ल्ड कप फ़ुटबॉल 2026: जर्मनी बाहर, पराग्वे ने हराकर आख़िरी 16 में बनाई जगह
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 से चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी बाहर हो गई है. अतिरिक्त समय के बाद 1-1 से बराबरी पर रही जर्मनी को पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हरा दिया. पराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल हीरो बने.




