Dernière minute
ESIncendio forestal en Almorox se extiende a Madrid, provocando evacuaciones y cortes de carreteraESFord y Geely anuncian un proyecto industrial chino en AlmussafesESDaniel Siad, supuesto reclutador de Jeffrey Epstein, aparece muerto en ParísESFallece Joan Roca, bajista de Antònia Font, a los 53 añosESColapso en obras de soterramiento en Montcada i Reixac engulle una grúaESLa Generalitat pide extremar la precaución por riesgo máximo de incendio forestal en CatalunyaESIncendios forestales en España: última hora y afectacionesESHuelga en Airbus España: el 90% de la plantilla paraliza la producción y afecta a la cadena de suministroESEl Gobierno de Sánchez se enfrenta a un nuevo rechazo del Congreso a la senda de estabilidad presupuestariaESCuatro de cada diez votantes socialistas no identifican alternativa a Pedro SánchezESIncendio forestal en Almorox se extiende a Madrid, provocando evacuaciones y cortes de carreteraESFord y Geely anuncian un proyecto industrial chino en AlmussafesESDaniel Siad, supuesto reclutador de Jeffrey Epstein, aparece muerto en ParísESFallece Joan Roca, bajista de Antònia Font, a los 53 añosESColapso en obras de soterramiento en Montcada i Reixac engulle una grúaESLa Generalitat pide extremar la precaución por riesgo máximo de incendio forestal en CatalunyaESIncendios forestales en España: última hora y afectacionesESHuelga en Airbus España: el 90% de la plantilla paraliza la producción y afecta a la cadena de suministroESEl Gobierno de Sánchez se enfrenta a un nuevo rechazo del Congreso a la senda de estabilidad presupuestariaESCuatro de cada diez votantes socialistas no identifican alternativa a Pedro Sánchez
Newsgather
Retourक़तर में फैक्ट्री धमाका: 13 की मौत, 12 भारतीय शामिल
क़तर में फैक्ट्री धमाका: 13 की मौत, 12 भारतीय शामिल
Urgent
BBC हिंदी23/06/2026Monde2 min de lectureIndia

क़तर में फैक्ट्री धमाका: 13 की मौत, 12 भारतीय शामिल

L'essentiel

क़तर के रस लफ्फ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में एक फैक्ट्री में हुए धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 12 भारतीय नागरिक शामिल हैं. यह घटना रविवार रात को हुई और क़तर के गृह मंत्रालय के अनुसार, एक तकनीकी ख़राबी के कारण हुई. घायलों का इलाज चल रहा है और जांच जारी है.

Résumé généré par IA

Taille de police

प्रकाशित 5 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 3 मिनट

क़तर के रस लफ्फ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में एक फैक्ट्री में हुए धमाके में 13 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 12 भारतीय हैं. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "क़तर के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि रविवार रात रस लफ्फ़ान में हुई घटना में 12 भारतीय नागरिकों की दुखद मौत हो गई है."

दूतावास ने क़तर के अधिकारियों के हवाले से बताया कि घायल हुए सभी लोग फ़िलहाल स्थिर स्थिति में हैं और उनका उचित इलाज हो रहा है.

क़तर में आठ लाख से ज़्यादा भारतीय कामगार रहते हैं और हर साल 1.3 से 1.9 अरब डॉलर कमाकर भारत भेजते हैं.

दूतावास ने कहा, "हम क़तर के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है ताकि इस घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को हर संभव मदद दी जा सके. इसमें मृतकों के पार्थिव शरीरों को जल्द से जल्द भारत भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करना भी शामिल है."

इससे पहले सोमवार को एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान क़तर के ऊर्जा मंत्री साद बिन श्रैदा अल-काबी ने पुष्टि की थी कि इस घटना में भारतीय और पाकिस्तानी मूल के 13 लोगों की मौत हुई है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने क्या कहा?

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इस हादसे पर दुख जताया है. एस जयशंकर ने एक्स पर लिखा है, ''क़तर के रस लफ्फ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए धमाके में भारतीय नागरिकों समेत अन्य लोगों की मौत और घायल होने की ख़बर से गहरा दुख हुआ है.''

''जैसे-जैसे इस घटना से जुड़ी और जानकारी सामने आ रही है, हमारा दूतावास क़तर के अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और इस त्रासदी से प्रभावित भारतीय नागरिकों के परिवारों को हर संभव मदद पहुँचाने के लिए कोशिश कर है. हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं. हम मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की दुआ करते हैं.''

क़तर में हुए इस हादसे पर तुर्की के विदेश मंत्रालय ने भी दुख जताया है.

भारतीय दूतावास ने कहा, "इस चुनौतीपूर्ण और मुश्किल समय में दोहा स्थित भारतीय दूतावास और क़तर में पूरा भारतीय समुदाय क़तर सरकार और वहाँ के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है. हम घायलों के जल्दी सेहतमंद होने की कामना करते हैं और लापता लोगों की सुरक्षा के लिए दुआ करते हैं."

एक अलग बयान में क़तर के गृह मंत्रालय ने कहा कि यह घटना एक तकनीकी ख़राबी के कारण हुई, जिसमें 13 लोगों की मौत हुई और अलग-अलग देशों के 66 लोग ज़ख़्मी हुए हैं.

मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने रस लफ्फ़ान में आपातकालीन टीमों के साथ तत्काल कार्रवाई की और घटनास्थल पर ज़रूरी सेवाएं मुहैया कराई गईं.

घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भेजा गया जबकि घटनास्थल पर खोज और राहत अभियान पूरा कर लिया गया है.

अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना के सटीक तकनीकी कारणों और उससे जुड़ी सभी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि दुर्घटना के बाद किसी प्रकार का रिसाव नहीं पाया गया और न ही सार्वजनिक सुरक्षा या आसपास के पर्यावरण के लिए कोई ख़तरा है.

इससे पहले क़तर एनर्जी ने कहा था कि रविवार शाम बरज़ान लोकल गैस सप्लाई फैसिलिटी में परिचालन शुरू होने के दौरान धमाके और आग लगने की घटना हुई.

Sujets liés

This article was originally published by BBC हिंदी.

Articles liés

Plus sur ce sujetक़तर