ओमान तट पर भारतीय झंडे वाले जहाज का इंजन फेल, 14 भारतीय चालक दल सुरक्षित
L'essentiel
ओमान के तट पर भारतीय झंडे वाले जहाज विराट-1 का इंजन फेल हो गया। जहाज पर सवार 14 भारतीय चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित लाइफराफ्ट में भेज दिया गया है। ओमान के अधिकारी बचाव अभियान में मदद कर रहे हैं।
Résumé généré par IA
Pourquoi c'est important
ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज विराट-1 का इंजन फेल हो गया, जिसमें 14 भारतीय चालक दल सवार थे। सभी को लाइफराफ्ट में सुरक्षित निकाल लिया गया है।
प्रकाशित एक घंटा पहले
पढ़ने का समय: 1 मिनट
ओमान में मौजूद भारतीय दूतावास ने रविवार को एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि ओमान के तट पर उसे भारतीय झंडे वाले एक जहाज़ का इंजन फ़ेल होने की ख़बर मिली है.
भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा, "मिशन को ओमान के तट के पास भारतीय ध्वज वाले जहाज़ विराट-1 से जुड़ी एक घटना की जानकारी मिली है. जहाज़ पर कथित तौर पर चालक दल के 14 भारतीय सवार थे. घटना के संबंध में ओमानी अधिकारियों और आसपास मौजूद जहाज़ों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया जा रहा है."
इसके बाद दूतावास ने एक और पोस्ट कर जानकारी दी कि जहाज़ का इंजन ख़राब हो गया था.
दूतावास ने लिखा, "जानकारी के मुताबिक, जहाज़ में इंजन ख़राब हो गया था, जिसके बाद चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित रूप से एक लाइफराफ्ट (रेस्क्यू बोट) में भेज दिया गया. ओमानी अधिकारियों और आसपास मौजूद जहाज़ों की मदद से बचाव अभियान फ़िलहाल जारी है."
इससे पहले ओमान के तट के पास अमेरिकी हमले में तीन भारतीयों की मौत हो गई थी.
इसे लेकर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की थी.
Questions ouvertes
- जहाज का इंजन क्यों खराब हुआ?
- बचाव अभियान कब तक चलेगा?
