कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत ने जीते 34 मेडल, पदक तालिका में चौथे स्थान पर
L'essentiel
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण सहित कुल 34 मेडल जीते, जिससे भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। मुक्केबाजी में पांच गोल्ड मेडल शामिल हैं।
Résumé généré par IA
Pourquoi c'est important
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया।
शनिवार को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन यानी एक अगस्त को भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा.
बॉक्सिंग में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है. शनिवार को प्रीति पवार, जैस्मिन लंबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घनघस और अरुंधति चौधरी ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया.
वहीं, पुरुषों के एफ़ 57 शॉट पुट इवेंट में भारत ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया. भारत के सोमैन राणा ने गोल्ड और शुभम जुयाल ने सिल्वर मेडल जीता.
साथ ही, प्रवीण चित्रवेल ने 16.58 मीटर की बेस्ट जंप के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया. वहीं सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने 16.52 मीटर की बेस्ट जंप के साथ ब्रॉन्ज़ मेडल जीता.
भारत ने अब तक कुल 34 मेडल जीते हैं, जिसमें 11 गोल्ड, 15 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज़ शामिल है. 34 मेडल्स के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का अंतिम से पहले वाला दिन भारत के लिए अब तक का सबसे बड़ा पदक दिवस बन सकता है.
शानदार सेमीफ़ाइनल प्रदर्शन के बाद 10 भारतीय मुक्केबाज़ स्वर्ण पदक के लिए रिंग में उतरेंगे, जिससे शनिवार को मुक्केबाज़ी सबसे बड़ा आकर्षण बन गई है.
भारत ने इस खेल में पहले ही 10 पदक पक्के कर लिए हैं.
भारतीय मुक्केबाज़ प्रीति पवार, साक्षी चौधरी, जैस्मीन लम्बोरिया, प्रिया घनघस, अरुंधति चौधरी, लवलीना बोर्गोहाईं, जादुमणि सिंह, सचिन सिवाच, अंकुश पंघाल और नरेंद्र बरवाल स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला था.
ओलंपिक पदक विजेता लवलीना ने महिला 75 किलोग्राम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री के ख़िलाफ़ चुनौती पेश की
रिंग के बाहर एथलेटिक्स में भी भारत के पास कई पदक के मौके हैं.
10,000 मीटर दौड़ में रजत जीत चुके गुलवीर सिंह पुरुषों की 5000 मीटर फ़ाइनल में दोहरी सफलता हासिल करने की कोशिश करेंगे.
प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु थिरुमारन पुरुष ट्रिपल जंप फाइनल में उतरेंगे, जबकि देव कुमार मीना और कुलदीप कुमार पोल वॉल्ट फाइनल में हिस्सा लेंगे.
भारत महिला 10,000 मीटर रेस वॉक और मिश्रित 4x400 मीटर रिले में भी टीम उतारेगा.
भारतीय जूडो खिलाड़ी भी फिर से एक्शन में होंगे. प्रारंभिक दौर के बाद शाम को पदक मुकाबले खेले जाएंगे.
उन्नति शर्मा, करणजीत सिंह मान, हर्ष तोकस और इनुंगनबी ताखेल्लामबम शुक्रवार को जीते गए दो स्वर्ण और एक रजत में और पदक जोड़ने की कोशिश करेंगे.
ट्रैक साइक्लिंग और लॉन बाउल्स भी दिन के कार्यक्रम का हिस्सा हैं.
पांच स्वर्ण पदक
आज भारतीय मुक्केबाज़ों का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है. भारतीय खिलाड़ी पांच फ़ाइनल में चार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं.
अब तक सभी महिला मुक्केबाज़ों ने स्वर्ण पदक जीते हैं.
प्रीति पवारः स्वर्ण, महिला 54 किग्रा फ़ाइनल में कनाडा की स्कार्लेट सवाना डेलगाडो को 5-0 से हराया.
जैस्मीन लम्बोरियाः स्वर्ण, महिला 57 किग्रा फ़ाइनल में नॉर्दर्न आयरलैंड की माइकेला वॉल्श को 5-0 से हराया.
जादुमणि सिंहः रजत, पुरुष 55 किग्रा फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जाई डिक्सन से हारकर रजत पदक पर रहे.
साक्षी चौधरीः स्वर्ण, महिला 51 किग्रा फ़ाइनल में इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को हराया.
प्रिया घनघसः स्वर्ण, महिला 60 किग्रा फ़ाइनल में कनाडा की मैरी-बाथूल अल-अहमदीह को 4-1 से हराया.
ग्लासगो 2026 वेबसाइट के मुताबिक़, पदक तालिका में भारत 11 गोल्ड, 15 सिल्वर और आठ ब्रांज के साथ चौथे नंबर पर है.
À surveiller
Perspective IA — des possibilités, pas des certitudes
10 भारतीय मुक्केबाज़ स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला करेंगे।
Probable · En quelques heures
भारत एथलेटिक्स और जूडो में और पदक जीतेगा।
Possible · En quelques heures
Questions ouvertes
- भारत का अंतिम पदक तालिका में क्या स्थान रहेगा?
- अन्य खेलों में भारत ने कौन से पदक जीते?
- कॉमनवेल्थ गेम्स का अंतिम दिन कैसा रहा?

