Dernière minute
TRDiyarbakır ve Çanakkale'de İki Ayrı Deprem Meydana GeldiTRİran Saldırısı Sonrası Bahreyn'de Uyarı Sirenleri ÇaldıTRİran-ABD Gerginliği: Tahran'da Silahlı Gösteriler ve Artan TehditlerTRKuveyt Hava Savunması İran İHA Saldırısına Karşı EtkinTRHudeyde'de Hava Saldırısı: Husiler ve Arap Koalisyonu Arasında Artan GerilimTRNablus'un Güneybatısında Filistinli Köyüne Saldırı: Ev ve Araçlar Ateşe VerildiTRGülistan Doku soruşturmasında Handan Sonel ve Mehmet Aca tutuklandıTRSağlık Bakanı Memişoğlu: Trabzon Şehir Hastanesi kasım sonunda ilk hastasını alacakTRBatı Zavtar'a ailelerin kısa süreli dönüşüne izin verildiTRÖzel Sektör Öğretmenleri Sendikası, ertelenen toplantının yeniden planlandığını duyurduTRDiyarbakır ve Çanakkale'de İki Ayrı Deprem Meydana GeldiTRİran Saldırısı Sonrası Bahreyn'de Uyarı Sirenleri ÇaldıTRİran-ABD Gerginliği: Tahran'da Silahlı Gösteriler ve Artan TehditlerTRKuveyt Hava Savunması İran İHA Saldırısına Karşı EtkinTRHudeyde'de Hava Saldırısı: Husiler ve Arap Koalisyonu Arasında Artan GerilimTRNablus'un Güneybatısında Filistinli Köyüne Saldırı: Ev ve Araçlar Ateşe VerildiTRGülistan Doku soruşturmasında Handan Sonel ve Mehmet Aca tutuklandıTRSağlık Bakanı Memişoğlu: Trabzon Şehir Hastanesi kasım sonunda ilk hastasını alacakTRBatı Zavtar'a ailelerin kısa süreli dönüşüne izin verildiTRÖzel Sektör Öğretmenleri Sendikası, ertelenen toplantının yeniden planlandığını duyurdu
Newsgather
Retourरणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेंगे सिने कर्मचारी, डॉन 3 से हटने पर विवाद
रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेंगे सिने कर्मचारी, डॉन 3 से हटने पर विवाद
Urgent
BBC हिंदी25/05/2026Culture3 min de lectureIndia

रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेंगे सिने कर्मचारी, डॉन 3 से हटने पर विवाद

L'essentiel

फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE) ने अभिनेता रणवीर सिंह के साथ काम करने से इनकार कर दिया है। यह फैसला फिल्म 'डॉन 3' से उनके हटने के बाद आया है, जिसके प्री-प्रोडक्शन में 45 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।

Résumé généré par IA

Taille de police

प्रकाशित 8 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 6 मिनट

फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ ने सोमवार को कहा कि उसके चार लाख से अधिक सदस्य अभिनेता रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेंगे.

संगठन का यह फ़ैसला फ़िल्म "डॉन 3" से रणवीर सिंह के आख़िरी समय में बाहर होने के बाद आया है. फेडरेशन का कहना है कि यह फ़िल्म पिछले तीन साल से बन रही थी.

फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (एफ़डब्ल्यूआईसीई) भारतीय फ़िल्म और टेलीविज़न उद्योग में काम करने वाले कर्मचारियों, कलाकारों और तकनीशियनों का संगठन है.

फ़िल्म निर्माता-निर्देशक फ़रहान अख़्तर और उनके पार्टनर रितेश सिद्धवानी ने रणवीर सिंह के ख़िलाफ़ इंडियन फ़िल्म एंड टेलीविज़न डायरेक्टर्स एसोसिएशन में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद एसोसिएशन ने मामले में आगे की कार्रवाई के लिए इसे फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ को भेज दिया था.

इसके बाद इस सारे विवाद पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए रणवीर सिंह ने एक बयान जारी कर कहा कि 'उन्होंने कभी सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देना या किसी तरह की अटकलों को बढ़ावा देना ज़रूरी नहीं समझा. उनका ध्यान अपने काम और आगे की प्रतिबद्धताओं पर केंद्रित है.'

डॉन 3 लोकप्रिय फ़्रेंचाइज़ी की तीसरी फ़िल्म होने वाली थी. इसमें नए चेहरे के तौर पर रणवीर सिंह को लिया गया था. फ़िल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई थी. निर्माताओं का दावा है कि प्री-प्रोडक्शन चरण में अब तक 45 करोड़ रुपये से अधिक ख़र्च किए जा चुके हैं.

फ़ेडरेशन ने क्या कहा?

फ़ेडरेशन के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने मुंबई में मीडिया से कहा, "11 अप्रैल को फ़रहान अख़्तर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शूटिंग के लिए यूनिट के रवाना होने से तीन हफ़्ते पहले रणवीर ने फ़िल्म छोड़ दी."

इसके बाद फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ ने निर्देशक समेत डॉन 3 की टीम के साथ बातचीत की.

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

अशोक पंडित ने कहा, "उन्होंने दो घंटे तक पूरी घटना बताई. उन्होंने प्री-प्रोडक्शन पर हुए सभी ख़र्चों का ब्यौरा भी पेश किया, जिनका हिसाब-किताब और ऑडिट किया गया है. इनमें 200 से ज़्यादा कर्मचारियों के लिए होटल, लोकेशन और विदेश यात्रा की बुकिंग शामिल हैं. सब कुछ दस्तावेज़ों में दर्ज है. कुछ भी सुनी-सुनाई बात नहीं है."

इस प्रोजेक्ट को वित्तीय सहायता दे रही एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह से प्री-प्रोडक्शन पर हुए ख़र्च के नुकसान की भरपाई के तौर पर 45 करोड़ रुपये की मांग की है.

फ़ेडरेशन का कहना है कि रणवीर सिंह को अपना पक्ष रखने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन हर 10 दिन पर तीन बार याद दिलाने के बावजूद उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.

फ़ेडरेशन के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा, "हम इंडस्ट्री को यह संदेश देना चाहते हैं कि कोई सुपरस्टार क़ानून से बड़ा नहीं है. जब तक वह व्यक्तिगत रूप से हमसे मिलने का फ़ैसला नहीं करते, तब तक हम असहयोग निर्देश जारी रखेंगे."

रणवीर सिंह ने क्या कहा?

इस विवाद के बीच रणवीर सिंह के आधिकारिक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि अभिनेता फ़िल्म इंडस्ट्री और 'डॉन' फ़्रेंचाइज़ी से जुड़े सभी लोगों का बहुत सम्मान करते हैं.

बयान में कहा गया कि 'डॉन 3' से जुड़े हालिया घटनाक्रम के दौरान रणवीर सिंह ने चुप्पी बनाए रखना चुना, क्योंकि उनका मानना है कि 'पेशेवर चर्चाओं और व्यक्तिगत संबंधों को गरिमा, परिपक्वता और आपसी सम्मान के साथ संभाला जाना चाहिए.'

बयान में यह भी कहा गया कि समय के साथ कई तरह की अटकलें और दावे सामने आए, लेकिन 'उन्होंने कभी सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देना या किसी तरह की अटकलों को बढ़ावा देना ज़रूरी नहीं समझा. उनका ध्यान अपने काम और आगे की प्रतिबद्धताओं पर केंद्रित है.'

प्रवक्ता के मुताबिक़, रणवीर सिंह फ़िल्म से जुड़े सभी लोगों के प्रति सम्मान और शुभकामनाएं रखते हैं और फ़्रेंचाइज़ी की सफलता की कामना करते हैं.

क्या है विवाद

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं.

एपिसोड

समाप्त

'डॉन 3' रणवीर सिंह के फ़िल्म से बाहर होने के बाद से ही विवादों में घिर गई थी.

रणवीर सिंह के इनकार के बाद फ़रहान अख़्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया से संपर्क किया था और दावा किया था कि अभिनेता के आख़िरी समय में प्रोजेक्ट छोड़ने से करीब 40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

रणवीर सिंह ने किस वजह से फ़िल्म छोड़ी, इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक़, उन्होंने कहा था कि वे स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं होने की वजह से यह प्रोजेक्ट छोड़ रहे हैं.

बाद में रणवीर सिंह ने आरोप लगाया कि फ़रहान अख़्तर ऋतिक रोशन को फ़िल्म में लेना चाहते थे. हालांकि धुरंधर की सफलता के बाद उनका फ़ैसला बदल गया.

कुछ दिन पहले ऋतिक ने इन दावों को ख़ारिज करते हुए साफ़ किया था कि उन्हें 'डॉन 3' के लिए कभी संपर्क नहीं किया गया.

उन्होंने वैरायटी इंडिया से कहा, "जो बात सिर्फ एक अफ़वाह के तौर पर शुरू हुई थी, अब उसने अलग रूप ले लिया है और सच्चाई सामने रखना जरूरी है. मैं साफ़ तौर पर कहना चाहता हूं कि मुझे किसी भी समय 'डॉन 3' के लिए संपर्क नहीं किया गया. मैं मीडिया से अनुरोध करता हूं कि ऐसे अपुष्ट दावों से दूर रहे."

'डॉन 3' में रणवीर सिंह

साल 2023 में प्रोडक्शन हाउस ने घोषणा की थी कि रणवीर सिंह डॉन की तीसरी किस्त में मुख्य किरदार निभाएंगे.

फ़रहान अख़्तर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, "एक नए दौर की शुरुआत."

Sujets liés

This article was originally published by BBC हिंदी.

Articles liés