Newsgather
Backवेनेज़ुएला में आए दो बड़े भूकंप, कम से कम 32 लोगों की मौत, 700 घायल
वेनेज़ुएला में आए दो बड़े भूकंप, कम से कम 32 लोगों की मौत, 700 घायल
En développement
BBC हिंदी25.06.2026विश्व2 dk okumaIndia

वेनेज़ुएला में आए दो बड़े भूकंप, कम से कम 32 लोगों की मौत, 700 घायल

वेनेज़ुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज़ ने आपातकाल की घोषणा की

L'essentiel

वेनेज़ुएला में बुधवार को आए दो बड़े भूकंपों में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 700 लोग घायल हुए हैं. राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज़ ने आपातकाल की घोषणा की है.

Résumé généré par IA

Pourquoi c'est important

वेनेज़ुएला में भूकंप की संभावना हमेशा रहती है क्योंकि यह टेक्टोनिक प्लेटों के बीच स्थित है.

Taille de police

वेनेज़ुएला में बुधवार को आए दो बड़े भूकंपों में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 700 लोग घायल हुए हैं. राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज़ ने आपातकाल की घोषणा की है.

वेनेज़ुएला की राजधानी कराकास में भी तेज़ झटके महसूस किए गए, जहाँ कई इमारतें गिर गई हैं, पेट्रोल की आपूर्ति बाधित हो गई है और मलबे के नीचे फंसे लोगों को बचाने की कोशिश जारी है.

गृह मंत्री ने लोगों से अपने घर तुरंत ख़ाली करने की अपील की है. भूकंप आने के समय वेनेज़ुएला में राष्ट्रीय अवकाश मनाया जा रहा था, इसलिए कई लोग अपने घरों में मौजूद रहे होंगे.

वेनेज़ुएला के गृह मंत्री ने सरकारी टेलीविजन से बातचीत में बताया कि देश के कई राज्य भूकंप से प्रभावित हुए हैं.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है और हर संभव मदद की पेशकश की है.

वेनेज़ुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज़ ने मदद के लिए हाथ बढ़ाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है.

वेनेज़ुएला में भूकंप क्यों आया? वेनेज़ुएला उस इलाक़े में स्थित हैं, जहाँ भूकंप के ख़तरे सबसे ज़्यादा रहते हैं. यहाँ दो टेक्टोनिक प्लेटें हैं- कैरिबिअन प्लेट और साउथ अमेरिकन प्लेट. यहाँ दोनों आपस में मिलती हैं.

यूनाइटेड स्टेट्स जीयोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, बुधवार को आए दो भूकंपों में दूसरा और अधिक शक्तिशाली झटका इन प्लेटों की सीमा के पास हलचल के कारण आया.

À surveiller

Perspective IA — des possibilités, pas des certitudes

  • नुकसान की पूरी सीमा आने में दिनों का समय लग सकता है.

    Probable · En quelques jours

Questions ouvertes

  • नुकसान की पूरी सीमा क्या होगी?
  • लंबे समय तक कितनी सहायता मिलेगी?

Sujets liés

This article was originally published by BBC हिंदी.

Articles liés

ईरान-अमेरिका समझौते का आर्टिकल 5 क्या है और इसे क्यों बताया जा रहा है तनाव की वजह?
विश्व·30.06.2026

ईरान-अमेरिका समझौते का आर्टिकल 5 क्या है और इसे क्यों बताया जा रहा है तनाव की वजह?

मध्य पूर्व में युद्ध के बाद अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के आर्टिकल 5 पर तनाव बढ़ गया है. जानें क्या है यह आर्टिकल और क्यों हो रहा है विवाद.

BBC हिंदी
बांग्लादेश-पाकिस्तान की नज़दीकी से भारत को चिंता क्यों?
विश्व·30.06.2026

बांग्लादेश-पाकिस्तान की नज़दीकी से भारत को चिंता क्यों?

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान ने अपनी पहली विदेश यात्रा में भारत को न चुनकर मलेशिया और चीन का दौरा किया। इसके पीछे की वजह क्या है और इससे भारत-बांग्लादेश संबंधों पर क्या असर पड़ेगा?

BBC हिंदी
चीन के साथ बांग्लादेश के समझौते से भारत को क्या खतरा?
विश्व·29.06.2026

चीन के साथ बांग्लादेश के समझौते से भारत को क्या खतरा?

बांग्लादेश और चीन के बीच हुए समझौतों में मोंगला पोर्ट और तीस्ता नदी प्रबंधन परियोजना शामिल हैं, जिनसे भारत की सुरक्षा और आर्थिक हितों पर प्रभाव पड़ने की चिंता है

BBC हिंदी
बांग्लादेश और चीन के बीच नए आर्थिक कॉरिडोर का प्रस्ताव, 13 एमओयू पर हस्ताक्षर
विश्व·28.06.2026

बांग्लादेश और चीन के बीच नए आर्थिक कॉरिडोर का प्रस्ताव, 13 एमओयू पर हस्ताक्षर

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक में दोनों देशों ने आर्थिक कॉरिडोर बनाने और व्यापारिक घाटा कम करने पर सहमति व्यक्त की

BBC हिंदी
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा ने धर्म परिवर्तन पर क्या कहा?
विश्व·25.06.2026

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा ने धर्म परिवर्तन पर क्या कहा?

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस ने कहा है कि उन्हें कभी धर्म परिवर्तन की ज़रूरत महसूस नहीं हुई। जेडी वेंस 2019 में कैथोलिक ईसाई बने थे।

BBC हिंदी
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने अमेरिका की इच्छा के मुताबिक काम नहीं करने का दावा किया
विश्व·23.06.2026

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने अमेरिका की इच्छा के मुताबिक काम नहीं करने का दावा किया

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि वे अमेरिका की हर इच्छा के मुताबिक काम नहीं करते। उन्होंने लेबनान में इसराइली कार्रवाई का समर्थन करते हुए ट्रंप की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी।

BBC हिंदी