Dernière minute
INFormer Cambridge Professor Jason Arday Found Dead Amid Public ScrutinyTRVirginia State Üniversitesi'nde Silahlı Saldırı: 5 YaralıINTLIndiana Floods: At Least 5 Dead, Thousands Evacuated as Storms ContinueRUTransgender Athlete Royce White Sparks Debate Over WNBA EligibilityTRHizbullah, İsrail'in Lübnan'a Hava Saldırısını Seçim Hedefleriyle Bağlantılı Olarak GördüEUHungary Sinks Barges to Keep Nuclear Plant Online Amid Record Low Danube Water LevelsRURussia Anticipates No Surprise from Potential Turkey-US Arms Transfer to UkraineTRKuzey Ormanları'na Yeni Tehdit: Demir Yolu ProjesiTRMeta'nın 1.4 Trilyon Dolarlık Cezaya Karşı Dava: Çocuk Güvenliği ve Gizlilik İhlaliVNTàu sân bay USS Abraham Lincoln hứng áp lực lớn sau gần 9 tháng trên biểnINFormer Cambridge Professor Jason Arday Found Dead Amid Public ScrutinyTRVirginia State Üniversitesi'nde Silahlı Saldırı: 5 YaralıINTLIndiana Floods: At Least 5 Dead, Thousands Evacuated as Storms ContinueRUTransgender Athlete Royce White Sparks Debate Over WNBA EligibilityTRHizbullah, İsrail'in Lübnan'a Hava Saldırısını Seçim Hedefleriyle Bağlantılı Olarak GördüEUHungary Sinks Barges to Keep Nuclear Plant Online Amid Record Low Danube Water LevelsRURussia Anticipates No Surprise from Potential Turkey-US Arms Transfer to UkraineTRKuzey Ormanları'na Yeni Tehdit: Demir Yolu ProjesiTRMeta'nın 1.4 Trilyon Dolarlık Cezaya Karşı Dava: Çocuk Güvenliği ve Gizlilik İhlaliVNTàu sân bay USS Abraham Lincoln hứng áp lực lớn sau gần 9 tháng trên biển
Newsgather
Retourबिहार बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और उनकी संपत्ति चर्चा में
बिहार बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और उनकी संपत्ति चर्चा में
Politique
BBC हिंदी04/08/2026Politique3 min de lectureIndia

बिहार बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और उनकी संपत्ति चर्चा में

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में दर्ज की जीत, चुनावी हलफनामे में सामने आई संपत्ति और देनदारियों की डिटेल

L'essentiel

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीजेपी उम्मीदवार को हराकर जीत दर्ज की है। इस बीच उनके चुनावी हलफनामे में घोषित उनकी और उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास की संपत्ति चर्चा का विषय बनी हुई है।

Résumé généré par IA

Pourquoi c'est important

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ जिसमें प्रशांत किशोर ने जीत हासिल की। यह सीट नितिन नबीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई थी।

Taille de police

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की है. कभी भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर प्रशांत किशोर ने 64,151 वोट हासिल किए.

उन्होंने बीजेपी के नीरज कुमार को 19,324 वोटों के अंतर से हराया. बीजेपी उम्मीदवार को 44,827 वोट मिले.

ये सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद ख़ाली हुई थी.

बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद प्रशांत किशोर की संपत्ति और निवेश एक बार फिर चर्चा में हैं.

चुनावी हलफनामे के अनुसार, प्रशांत किशोर ने अपनी कुल संपत्ति 96.06 करोड़ रुपये घोषित की है. वहीं, उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास के पास 101.93 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

भारत की चुनावी राजनीति में चुनावी रणनीतिकार के तौर पर स्थापित प्रशांत किशोर ने 2 अक्तूबर 2024 को जनसुराज को एक पार्टी के तौर पर लॉन्च किया था.

सितंबर 2025 में प्रशांत किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया था, "मैंने बीते तीन साल में व्यक्तिगत और मुझसे जुड़ी संस्थाओं ने कंसलटेंसी के तौर पर 241 करोड़ रुपये लिए हैं. जिसमें से 30.95 करोड़ रुपये जीएसटी और 20 करोड़ आयकर के तौर पर चुकाए गए हैं. मैंने जनसुराज को 98.75 करोड़ रुपये का दान दिया है."

अब चुनावी मैदान में पहली बार उतरे प्रशांत किशोर का एफ़िडेविट आम लोगों की उत्सुकता का विषय बना हुआ है. इस एफ़िडेविट के मुताबिक़ प्रशांत किशोर की पत्नी जाह्नवी दास उनसे ज़्यादा अमीर हैं.

49 साल के प्रशांत किशोर के एफ़िडेविट के मुताबिक़ उनकी पत्नी जाह्नवी दास के पास उनसे ज़्यादा चल-अचल संपत्ति है. साल 2024 में अपनी पार्टी जनसुराज लॉन्च करने से पहले पटना के बापू सभागार में आयोजित महिला संवाद में पहली बार प्रशांत किशोर की पत्नी जाह्नवी दास सामने आई थीं.

प्रशांत किशोर ने उनका परिचय कराते हुए बताया था कि वो पेशे से डॉक्टर हैं. उन्होंने कहा था, "ये असम की रहने वाली हैं और हिन्दी नहीं बोल पाती हैं."

एफ़िडेविट के मुताबिक़, जाह्नवी दास नई दिल्ली के अपोलो इंद्रप्रस्थ हॉस्पिटल में सीनियर एडवाइज़र स्पेशल प्रोजेक्ट्स हैं.

मूल रूप से रोहतास के कोनार गांव के रहने वाले प्रशांत किशोर की चल संपत्ति 22.19 करोड़ रुपये है जबकि जाह्नवी दास की चल संपत्ति 89.51 करोड़ रुपये है.

चल संपत्ति में प्रशांत किशोर के पास 65,570 रुपये, वहीं जाह्नवी के पास 1.95 लाख रुपये नकद हैं. फ़िक्सड डिपॉज़िट की बात करें तो प्रशांत किशोर के पास 7.36 करोड़ और जाह्नवी के पास 67 लाख का फ़िक्सड डिपॉज़िट है.

अचल संपत्ति की बात करें तो प्रशांत किशोर के पास 73.87 करोड़ रुपये हैं वहीं जाह्नवी दास के पास 12.42 करोड़ रुपये हैं. यानी कुल मिलाकर प्रशांत किशोर क़रीब 96 करोड़ रुपये और जाह्नवी 102 करोड़ रुपये के मालिक हैं.

प्रशांत किशोर के पास 0.6 ग्राम की एमरलैंड गोल्ड रिंग है. वहीं जाह्नवी के पास 475 ग्राम सोना और 200 ग्राम चांदी है. गोल्ड रिंग की बाज़ार क़ीमत 1.35 लाख रुपये है वहीं जाह्नवी के पास मौजूद सोने-चांदी की कीमत 64.58 लाख रुपये है.

अचल संपत्ति की बात करें तो पति-पत्नी में किसी के पास भी खेती योग्य भूमि नहीं है.

लेकिन प्रशांत किशोर के पास 3 एकड़ 21 डिसमिल ज़मीन है जिस पर नष्ट हो चुकी राइस मिल चलती थी. इसके अलावा प्रशांत किशोर के पास पटना, दिल्ली, ग़ाज़ियाबाद में ज़मीन और अपार्टमेंट है.

इसके अलावा बक्सर, रोहतास और ग़ाज़ियाबाद में भी प्रशांत किशोर के पास अपनी मां इंदिरा पांडेय और दादा रघुवीर पांडेय के नाम पर पैतृक संपत्ति है.

जाह्नवी दास के पास भी असम के दिसपुर और गुवाहाटी में अपार्टमेंट है. उनका एक अपार्टमेंट नोएडा में भी है जिसका क़ब्ज़ा अभी उन्हें नहीं मिला है.

साल 2024-25 में जनसुराज को 10 करोड़ का चंदा सेक्शन 80 जीजीसी के तहत देने के बाद प्रशांत किशोर की 58.45 लाख रुपये आय हुई थी. इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80 जीजीसी के तहत, कोई व्यक्ति या करादाता किसी रजिस्टर्ड राजनीतिक दल को चंदा देता है तो वो अपनी कुल कर योग्य आय में 100 फ़ीसदी कटौती का दावा कर सकता है.

साल 2024-25 में प्रशांत किशोर की कंपनी वेदास वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ने जनसुराज को 85 करोड़ रुपये और जनसुराज फांउडेशन को 50 लाख रुपये दान दिए थे. वहीं साल 2023-24 में जॉय ऑफ गिविंग ग्लोबल फांउडेशन को 2.75 करोड़ रुपये दान दिए.

प्रशांत किशोर पर 5 करोड़ 77 लाख रुपये का क़र्ज़ है. वहीं जाह्नवी पर 55 लाख रुपये का क़र्ज़ है.

साल 2020-21 से 2024-25 तक प्रशांत किशोर ने आयकर के तौर पर 4.45 करोड़ रुपये चुकाए हैं वहीं पत्नी जाह्नवी दास ने इसी समयावधि में 32.02 लाख रुपये आयकर के तौर पर चुकाए हैं. वहीं जीएसटी के तौर पर प्रशांत किशोर ने साल 2021-22 से 2025-26 के बीच 5.58 करोड़ रुपये चुकाए हैं.

प्रशांत किशोर पर 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं. ये मामले पटना, सहरसा, बेतिया और मुज़फ़्फ़रपुर में दर्ज है. इसमें से किसी भी मामले में आरोप तय नहीं हुए हैं.

Questions ouvertes

  • प्रशांत किशोर के खिलाफ दर्ज 8 आपराधिक मामलों का आगे क्या कानूनी परिणाम होगा?
  • विधानसभा में जन सुराज पार्टी की क्या भूमिका होगी?

Sujets liés

This article was originally published by BBC हिंदी.

Articles liés

पीएम मोदी का लाल किले से 13वां संबोधन: विकसित भारत और 'शक्ति की सप्तधारा' का विजन
Politique·il y a 17 heures

पीएम मोदी का लाल किले से 13वां संबोधन: विकसित भारत और 'शक्ति की सप्तधारा' का विजन

पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने 13वें स्वतंत्रता दिवस संबोधन में 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को दोहराया, 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं और 'शक्ति की सप्तधारा' का विजन साझा किया।

BBC हिंदी
5 min de lecture