Dernière minute
ESAtaque con dron ucraniano en playa rusa deja siete muertos, incluidos tres niñosESEala se corona en Washington con su primer título WTA; Jódar espera su finalESFallece el trompetista Luis Gasca, figura del rock y el jazz, a los 86 añosESJueza de la Audiencia Nacional solicita informe sobre entrada masiva de migrantes en CeutaESEl debate sobre la identidad y el racismo resurge en Australia tras un incidente en SídneyESFerran Torres, codiciado por grandes clubes, mantiene la incertidumbre sobre su futuro en el BarçaESBorja Iglesias denuncia graves insultos y amenazas en redes socialesESEspaña se prepara para un eclipse total de Sol el 12 de agostoESMilei acusa a Sánchez de encabezar una 'tiranía' y usar inmigrantes para votosESEl PP acusa a Pedro Sánchez de ser el "responsable principal" de la crisis migratoria en CeutaESAtaque con dron ucraniano en playa rusa deja siete muertos, incluidos tres niñosESEala se corona en Washington con su primer título WTA; Jódar espera su finalESFallece el trompetista Luis Gasca, figura del rock y el jazz, a los 86 añosESJueza de la Audiencia Nacional solicita informe sobre entrada masiva de migrantes en CeutaESEl debate sobre la identidad y el racismo resurge en Australia tras un incidente en SídneyESFerran Torres, codiciado por grandes clubes, mantiene la incertidumbre sobre su futuro en el BarçaESBorja Iglesias denuncia graves insultos y amenazas en redes socialesESEspaña se prepara para un eclipse total de Sol el 12 de agostoESMilei acusa a Sánchez de encabezar una 'tiranía' y usar inmigrantes para votosESEl PP acusa a Pedro Sánchez de ser el "responsable principal" de la crisis migratoria en Ceuta
Newsgather
Retour'भारत के लिए खेलना है तो कुछ मायने नहीं रखता': ये कहने वाले जम्मू-कश्मीर के आक़िब नबी भारतीय टीम में चुने गए
'भारत के लिए खेलना है तो कुछ मायने नहीं रखता': ये कहने वाले जम्मू-कश्मीर के आक़िब नबी भारतीय टीम में चुने गए
En développement
BBC हिंदीil y a 2 heuresSport3 min de lectureIndia

'भारत के लिए खेलना है तो कुछ मायने नहीं रखता': ये कहने वाले जम्मू-कश्मीर के आक़िब नबी भारतीय टीम में चुने गए

L'essentiel

जम्मू-कश्मीर के तेज़ गेंदबाज़ आक़िब नबी को जसप्रीत बुमराह के घायल होने के बाद श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले नबी जम्मू-कश्मीर के पहले टेस्ट क्रिकेटर बन सकते हैं।

Résumé généré par IA

Pourquoi c'est important

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले जम्मू-कश्मीर के आक़िब नबी को जसप्रीत बुमराह के घायल होने के बाद भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया है। उनका लक्ष्य सीमित संसाधनों के बावजूद भारत के लिए खेलना रहा है।

Taille de police

जम्मू-कश्मीर के क्रिकेट खिलाड़ी आक़िब नबी भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जल्द ही डेब्यू कर सकते हैं।

दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह के घायल होने के बाद दो टेस्ट मैचों के श्रीलंका दौरे के लिए टीम में आक़िब को शामिल किया गया है।

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ के दौरान बाएं घुटने की चोट से बुमराह अभी पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर रखा गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया कि आक़िब नबी को पहली बार भारतीय सीनियर टीम में जगह मिली है।

आक़िब नबी का शानदार प्रदर्शन

दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज़ आक़िब नबी ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। बीते दो रणजी ट्रॉफ़ी सीज़न में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कुल 104 विकेट हासिल किए थे।

साल 2025-26 के रणजी सीज़न में उन्होंने 60 विकेट झटके और जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफ़ी ख़िताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।

इसके अलावा वह हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गई इंडिया-ए टीम का भी हिस्सा थे, जहां उन्होंने दो फ़र्स्ट-क्लास मैचों में छह विकेट अपने नाम किए।

अगर आक़िब नबी टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हैं तो वो जम्मू-कश्मीर के पहले टेस्ट क्रिकेटर बन जाएंगे।

आक़िब नबी ने साल 2020 में फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 43 फ़र्स्ट क्लास मैचों में 162 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट आंकड़ा 24 रन देकर सात विकेट है।

फ़र्स्ट क्लास में आक़िब ने चार विकेट सात बार, पांच विकेट 16 बार और 10 विकेट चार बार लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाज़ी में भी हाथ आज़माते हुए 999 रन बनाए हैं।

आईपीएल में नहीं दिखा करिश्मा

बीते साल दिसंबर में आईपीएल की नीलामी में आक़िब नबी को दिल्ली कैपिटल्स ने आठ करोड़ 40 लाख रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था।

हालांकि, उनका आईपीएल करियर कुछ ख़ास नहीं रहा। उन्होंने इस साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से चेन्नई सुपरकिंग्स के ख़िलाफ़ डेब्यू किया था।

इसके अलावा उन्होंने इस साल के आईपीएल सीज़न में कुल पांच मैच खेले लेकिन एक भी विकेट नहीं ले पाए। हालांकि, उनकी गेंदबाज़ी काफ़ी किफ़ायती थी और उन्होंने ज़्यादा रन नहीं लुटाए।

पक्के इरादों वाले आक़िब

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में जन्मे आक़िब नबी बहुत ही पक्के इरादे वाले क्रिकेटर हैं। पिता सरकारी स्कूल में टीचर थे, इस कारण घर में बहुत सुविधाएं नहीं थीं। यही नहीं घर का सबसे करीबी क्रिकेट मैदान 54 किलोमीटर दूर श्रीनगर में था।

एक स्थानीय अख़बार ने जब उनसे शुरुआत में हुई दिक्कतों के बारे में पूछा था, तो उनका कहना था, "आपका लक्ष्य अगर भारत के लिए खेलना है तो यह सब मायने नहीं रखता है। आपके पास संसाधन सीमित हैं, इससे भी कोई फ़र्क नहीं पड़ता। आप बहाने नहीं बना सकते हैं। मेरा लक्ष्य भी टीम इंडिया की जर्सी पहनना है।"

परवेज़ रसूल भारत के लिए खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी थे, उनके बाद उमरान मलिक भी सीमित ओवर्स में भारत के लिए खेल चुके हैं।

परवेज़ रसूल को खेलते देखकर ही आक़िब की भी क्रिकेट खेलने की इच्छा मन में जागी।

आक़िब नबी के टीम इंडिया में सिलेक्शन पर परवेज़ रसूल ने एक्स पर लिखा है- "जो आपके लिए बना है, वह आपको ढूंढ ही लेगा। कोई भी रिजेक्शन या अनदेखी आपकी किस्मत नहीं बदल सकती।"

"आक़िब नबी, इंडियन टेस्ट टीम में आपके चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई। अल्लाह आपको लगातार सफलता, अच्छी सेहत और कई यादगार कामयाबियां दे। हमेशा की तरह हमें गर्व महसूस कराते रहें।"

उमरान मलिक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में आक़िब नबी को भारतीय टेस्ट टीम में सिलेक्ट होने पर बधाई दी है।

आक़िब नबी ने राज्य की अंडर-19 टीम के लिए कई बार ट्रायल दिए। बहुत मशक्कत के बाद ही वह टीम में जगह पा सके।

आक़िब ने 2018 में लिस्ट ए में पदार्पण किया और इसके बाद कभी मुड़कर नहीं देखा। वह बीते साल सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफ़ी में अपनी पेस गेंदबाज़ी की धाक जमाने में सफल रहे।

उन्होंने 7.41 की इकोनॉमी रेट से 15 विकेट निकाले। वहीं रणजी ट्रॉफ़ी की 9 पारियों में 29 विकेट लेने में सफल रहे।

वह दलीप ट्रॉफ़ी में पश्चिम क्षेत्र के ख़िलाफ़ उत्तर क्षेत्र के लिए हैट्रिक भी ले चुके हैं। उन्होंने चार गेंदों में चार विकेट लिए थे। इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने 1979 में और साईराज ने 2001 में हैट्रिक ली थी।

आक़िब के गेंदबाज़ी कमाल से जम्मू-कश्मीर इस साल रणजी ट्रॉफ़ी में पहली बार दिल्ली को हराने में सफल रही। इस जीत में उन्होंने पांच विकेट हासिल किए थे।

सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला

आक़िब नबी के भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में चुने जाने के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है।

केंद्रीय मंत्री और जम्मू-कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से सांसद जितेंद्र सिंह ने आक़िब नबी को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा है, "खेल को लेकर आपकी लगन और जुनून ने आपको यह गर्व का पल दिलाया है।"

गौरव गुप्ता ने एक्स पर लिखा, "आख़िरकार, किसी को घरेलू क्रिकेट में उसकी मेहनत का इनाम मिला है। आक़िब नबी, इंडिया (क्रिकेट टीम) में पहली बार चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई।"

नेशनल कॉन्फ़्रेंस के प्रवक्ता इमरान नबी डार ने आक़िब नबी को एक्स पर बधाई दी है।

उन्होंने लिखा, "बारामूला एक्सप्रेस आक़िब नबी डार को इंडियन टेस्ट टीम में पहली बार चुने जाने पर बधाई। उनका टेस्ट टीम में चुना जाना इस बात को पक्का करता है कि कश्मीर में बहुत टैलेंट है। यह उनकी कड़ी मेहनत और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का सही इनाम है।"

"उनकी तरक्की पूरी नई पीढ़ी को उसी सपने को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी। आक़िब को शानदार डेब्यू और लंबे इंटरनेशनल करियर की शुभकामनाएं।"

Questions ouvertes

  • आक़िब नबी टेस्ट क्रिकेट में कब डेब्यू करेंगे?
  • भारतीय टीम में उनका प्रदर्शन कैसा रहेगा?

Sujets liés

This article was originally published by BBC हिंदी.

Articles liés

Family support remained constant for Russell Wilson during injuries, criticism and comebacks
Sport·il y a 2 minutes

Family support remained constant for Russell Wilson during injuries, criticism and comebacks

Russell Wilson's NFL career, spanning 14 seasons, was marked by extreme highs and lows, including a Super Bowl win, significant injuries, and relentless criticism. Throughout these challenges, his family, particularly his wife Ciara and their children, provided unwavering support, which he credits as a crucial foundation for his resilience and eventual transition into a broadcasting career with CBS Sports.

Times of India
5 min de lecture
Plus sur ce sujetआक़िब नबी