Dernière minute
FRLes Bleus se qualifient pour les 8es de finale de la Coupe du MondeFRMondial-2026: Plus de 5 millions de spectateurs franchisFRL'IA d'Anthropic à nouveau accessible aux États-Unis après la levée de restrictionsFRDonald Trump : près de 1,2 milliard de dollars de revenus issus des cryptomonnaies en 2025FRLa NASA annonce de nouvelles missions pour préparer une base lunaireFRFrance : Mbappé et Deschamps parlent de la qualification et de l'ADN du groupeFRLes Palaos accueillent le premier migrant expulsé des États-UnisFRLe Parti socialiste divisé sur la stratégie présidentielle, les écologistes aussiFRCoupe du Monde 2026 : La France bat la Suède 3-0 et file en huitièmesFRMercosur Summit: Paraguay Criticizes EU Deal, Brazil Offers Solidarity to VenezuelaFRLes Bleus se qualifient pour les 8es de finale de la Coupe du MondeFRMondial-2026: Plus de 5 millions de spectateurs franchisFRL'IA d'Anthropic à nouveau accessible aux États-Unis après la levée de restrictionsFRDonald Trump : près de 1,2 milliard de dollars de revenus issus des cryptomonnaies en 2025FRLa NASA annonce de nouvelles missions pour préparer une base lunaireFRFrance : Mbappé et Deschamps parlent de la qualification et de l'ADN du groupeFRLes Palaos accueillent le premier migrant expulsé des États-UnisFRLe Parti socialiste divisé sur la stratégie présidentielle, les écologistes aussiFRCoupe du Monde 2026 : La France bat la Suède 3-0 et file en huitièmesFRMercosur Summit: Paraguay Criticizes EU Deal, Brazil Offers Solidarity to Venezuela
Newsgather
Back'मैं नाक छू रही थी कि वो सांस ले रहा है या नहीं': वेनेज़ुएला में मलबे से नवजात के साथ बचाई गई माँ
'मैं नाक छू रही थी कि वो सांस ले रहा है या नहीं': वेनेज़ुएला में मलबे से नवजात के साथ बचाई गई माँ
En développement
BBC हिंदी1 g önceMonde3 dk okumaIndia

'मैं नाक छू रही थी कि वो सांस ले रहा है या नहीं': वेनेज़ुएला में मलबे से नवजात के साथ बचाई गई माँ

L'essentiel

वेनेज़ुएला में आए दोहरे भूकंपों के बाद, एक माँ, डायना पाटिनो, ने अपने 18 दिन के बेटे जुआन डेविड के साथ मलबे से बचाए जाने की कहानी बीबीसी को बताई। जुआन डेविड को देश में उम्मीद का प्रतीक माना जा रहा है, जहाँ भूकंपों में 1,450 से अधिक लोगों की मौत हुई है और हजारों लापता हैं।

Résumé généré par IA

Pourquoi c'est important

वेनेज़ुएला में आए दोहरे भूकंपों में कम से कम 1,450 लोगों की मौत हुई है और दसियों हज़ार लोग अब भी लापता हैं, जिसे देश की अंतरिम राष्ट्रपति ने "सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा" बताया है।

Taille de police

वेनेज़ुएला में तबाह घर के मलबे से अपने 18 दिन के बच्चे के साथ बाहर निकाली गई एक माँ ने बीबीसी को बताया है कि उसके बेटे ने उसे ज़िंदा रहने में कैसे मदद की।

डायना पाटिनो ने कहा कि उनके बेटे जुआन डेविड ने उन्हें "जागे रहने और सतर्क बने रहने की प्रेरणा" दी।

उन्होंने कहा, "जब तक वह ज़िंदा था, मैं भी ज़िंदा रहने वाली थी। मैं बार-बार उसकी नाक को छूकर यह सुनिश्चित कर रही थी कि वह अब भी साँस ले रहा है।"

बचाव अभियान का वीडियो दुनिया भर में साझा किया गया है और जुआन डेविड वेनेज़ुएला में उम्मीद का प्रतीक बन गए हैं, जो बुधवार को देश में आए दोहरे भूकंपों से तबाह हो गया है। इन भूकंपों में कम से कम 1,450 लोगों की मौत हुई है।

देश की अंतरिम राष्ट्रपति ने इसे वेनेज़ुएला के इतिहास की "सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा" बताया है, जबकि दसियों हज़ार लोग अब भी लापता हैं।

बचाव अभियान जारी है, लेकिन और जीवित लोगों के मिलने की उम्मीद कम होती जा रही है।

ख़ौफ़नाक मंज़र

रविवार को वेनेज़ुएला की राजधानी कराकास के एक क्लिनिक में डायना ने बीबीसी को उन भयावह घंटों के बारे में बताया, जो उन्होंने ज़मीन के नीचे अपने छोटे बेटे को सीने से लगाए और बचाए जाने की प्रार्थना करते हुए बिताए।

उत्तरी तटीय क्षेत्र ला ग्वाइरा में स्थित अपने आठवें माले के फ्लैट में वह बर्तन धो रही थीं, तभी भूकंप आया। उन्हें लगा कि यह "सिर्फ़ एक हल्का झटका" होगा, इसलिए वह तुरंत अपने बेटे को गोद में लेने के लिए दौड़ीं।

उन्होंने कहा, "मुझे ऐसा लगा जैसे मैं उड़ रही हूँ। उसके बाद मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे मैं पानी और मलबे में डूब रही हूँ और फिर मैं एक गड्ढे में जा गिरी, जहाँ मैं फँसी रही। मुझे नहीं पता कि मैं अपने बच्चे को कैसे नहीं छोड़ बैठी क्योंकि मैं हवा में उछल रही थी। मैं फर्नीचर से दब गई थी।"

उन्होंने कहा कि उन्होंने तुरंत चिल्लाना शुरू कर दिया, लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास हुआ कि कोई उनकी आवाज़ नहीं सुन सकता।

उन्होंने कहा, "मैंने खुद से कहा कि मैं अपनी ऊर्जा बर्बाद नहीं करूँगी। मैं तभी चिल्लाऊँगी जब ज़रूरत होगी, जब मुझे आसपास आवाज़ें या कदमों की आहट सुनाई देगी।"

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं इतनी शांत कैसे रही क्योंकि मेरा बायाँ पैर कंक्रीट के नीचे फँसा हुआ था। मैं हिल भी नहीं सकती थी। मेरा कनपटी वाला हिस्सा एक चट्टान से दबा हुआ था।"

डायना ने कहा कि उन्हें उम्मीद तब मिली जब उन्हें अपने नीचे एक बाइबल महसूस हुई।

उन्होंने कहा, "वहीं से मेरे ज़िंदा रहने का संघर्ष शुरू हुआ।"

मलबे के अंधेरे में उन्हें "एक छोटी-सी रोशनी दिखाई दे रही थी, जो चाँद जैसी लग रही थी।"

उन्होंने कहा कि उनका बचाव तब शुरू हुआ जब उन्होंने अपने भाई को उनका नाम पुकारते हुए सुना।

उन्होंने कहा, "मैंने खुद से कहा, यही मेरा एकमात्र मौका है। मैंने पूरी ताकत से आवाज़ लगाई... मैं पूरी शक्ति के साथ चिल्लाई, 'मैं यहाँ हूँ' और उसने कहा, 'मैंने तुम्हें ढूँढ लिया है और मैं वादा करता हूँ कि तुम्हें बाहर निकाले बिना मैं यहाँ से नहीं जाऊँगा।'"

उसने अपना वादा निभाया और गुरुवार रात माँ और बच्चे दोनों को मलबे से बाहर निकालने के लिए बेहद सावधानी से बचाव अभियान चलाया गया।

भूकंप के दौरान डायना के दोनों पैरों में चोट लगी, जबकि जुआन को सौभाग्य से सिर्फ़ मामूली चोटें आईं।

डायना के पति गेरसन भूकंप आने से ठीक पहले घर लौटे थे और कार पार्क कर रहे थे। वह एक बाड़ फाँदकर सुरक्षित जगह तक पहुँचने में कामयाब रहे।

जब उन्होंने देखा कि उनकी अपार्टमेंट इमारत का क्या हाल हो गया है, तो उन्हें सबसे बुरी आशंका होने लगी।

उन्होंने कहा कि अपने बेटे और पत्नी को बचाए जाने का वह पल "किसी चमत्कार" से कम नहीं था।

'जैसे मेरी ज़िंदगी वापस लौट आई...'

व्यापक रूप से साझा किए गए बचाव अभियान के वीडियो में गेरसन को अपने बेटे को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। वह भावनाओं से अभिभूत होकर आँखें कसकर बंद कर लेते हैं और अपना सिर आसमान की ओर उठा लेते हैं।

उन्होंने उस पल के बारे में बीबीसी से कहा, "उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मुझे लगा था कि वे मर चुके हैं। और जब मैंने अपने बेटे को देखा तो मुझे लगा जैसे मेरा दोबारा जन्म हो। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था... मुझे लगा जैसे मेरी ज़िंदगी वापस लौट आई हो।"

गेरसन और डायना का घर तबाह हो चुका है।

उनका पालतू कुत्ता अब भी लापता है, जिससे वे बेहद दुखी हैं, लेकिन उनका कहना है कि अब वे नई शुरुआत करेंगे।

Questions ouvertes

  • कितने और जीवित लोग मलबे में फंसे हैं?
  • लापता दसियों हज़ार लोगों का क्या होगा?
  • डायना के पालतू कुत्ते का क्या हुआ?

Sujets liés

This article was originally published by BBC हिंदी.

Articles liés

पाकिस्तान की भारत को चेतावनी: सिंधु जल संधि को निलंबित करना 'युद्ध जैसी कार्रवाई' होगी
En développement·3 sa önce

पाकिस्तान की भारत को चेतावनी: सिंधु जल संधि को निलंबित करना 'युद्ध जैसी कार्रवाई' होगी

पाकिस्तान ने भारत को चेतावनी दी है कि सिंधु जल संधि के तहत उसके जल संसाधनों को रोकने की किसी भी कोशिश को 'युद्ध जैसी कार्रवाई' माना जाएगा। उप प्रधानमंत्री इसहाक़ डार ने कहा कि भारत का एकतरफ़ा निलंबन अंतरराष्ट्रीय क़ानून के ख़िलाफ़ है।

BBC हिंदी