Son Dakika
TRUkrayna'da Rusya'nın Hava Saldırısı: 4 Ölü, 14 YaralıESAagesen pide precaución ante fuegos y la posible llegada de la cuarta ola de calor en EspañaCRYPTO-FRCorée du Sud : Google Play bloque 29 exchanges de dérivés crypto pour non-conformitéARحكومة اليمن تدعو المجتمع الدولي إلى موقف أشد حزماً تجاه الحوثيين بعد سقوط مقذوف بالقرب من ناقلة نفط في البحر الأحمرUKCuba's Deepening Energy Crisis Leaves Millions Struggling for WaterGLOBALUkraine's Political Crisis Lingers Amid War with RussiaVNMỹ bỏ lọt tên lửa Iran để tiết kiệm đạnRUХуситы выставили ультиматум судам в портах Саудовской Аравии, угрожая блокировать судоходство в Баб-эль-Мандебском проливеINTLStrongest El Niño on Record Predicted, Bringing Extreme Weather and Economic ImpactsUKGatwick Airport Water Supply Restored After Outage Causes DisruptionTRUkrayna'da Rusya'nın Hava Saldırısı: 4 Ölü, 14 YaralıESAagesen pide precaución ante fuegos y la posible llegada de la cuarta ola de calor en EspañaCRYPTO-FRCorée du Sud : Google Play bloque 29 exchanges de dérivés crypto pour non-conformitéARحكومة اليمن تدعو المجتمع الدولي إلى موقف أشد حزماً تجاه الحوثيين بعد سقوط مقذوف بالقرب من ناقلة نفط في البحر الأحمرUKCuba's Deepening Energy Crisis Leaves Millions Struggling for WaterGLOBALUkraine's Political Crisis Lingers Amid War with RussiaVNMỹ bỏ lọt tên lửa Iran để tiết kiệm đạnRUХуситы выставили ультиматум судам в портах Саудовской Аравии, угрожая блокировать судоходство в Баб-эль-Мандебском проливеINTLStrongest El Niño on Record Predicted, Bringing Extreme Weather and Economic ImpactsUKGatwick Airport Water Supply Restored After Outage Causes Disruption
Newsgather
Geriवेनेज़ुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से भारी तबाही, 164 की मौत
वेनेज़ुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से भारी तबाही, 164 की मौत
SON DAKİKA
BBC हिंदी26.06.2026Natural_disaster1 dk okumaIndia

वेनेज़ुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से भारी तबाही, 164 की मौत

Hızlı Bakış

वेनेज़ुएला के उत्तरी हिस्से में आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों ने राजधानी काराकास और कई राज्यों में भारी तबाही मचाई है, जिससे कम से कम 164 लोगों की मौत हो गई और कई इमारतें ढह गईं। विशेषज्ञों ने मृतकों की संख्या हज़ारों तक पहुंचने की चेतावनी दी है।

Yapay zekâ özeti

Yazı boyutu

वेनेज़ुएला से सामने आ रही तस्वीरें बुधवार रात देश में आए दो भूकंपों से हुई तबाही की गंभीरता दिखा रही हैं।

देश के उत्तरी हिस्से में लगातार आए दो भूकंपों ने राजधानी काराकास और कई राज्यों में भारी असर डाला है। कई इमारतें पूरी तरह ढह गई हैं।

कम से कम 164 लोगों की मौत हुई है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि नुकसान की पूरी तस्वीर सामने आने के बाद मृतकों की संख्या हज़ारों तक पहुंच सकती है।

तस्वीरों में इमारतें और घर पूरी तरह ढहे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि राहतकर्मी मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।

भूकंप के बाद कई शहरों में बिजली और इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गईं, जिससे लोगों के लिए संपर्क करना मुश्किल हो गया।

रोड्रिगेज़ ने कहा कि काराकास के उत्तर में स्थित ला ग्वेइरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य है, जहाँ "दर्जनों" इमारतें ढह गई हैं। यह वेनेज़ुएला के सबसे छोटे राज्यों में से एक है, लेकिन आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण है।

7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप एक मिनट से भी कम अंतराल पर आए।

वेनेज़ुएला के आंतरिक मंत्री दियोसदादो काबेलो ने नुकसान की गंभीरता पर टेलीविज़न पर संबोधन दिया।

काबेलो ने कहा, "कुछ इमारतें, मकान और घर ढह गए हैं। हम सभी सहायता एजेंसियों और नागरिक सुरक्षा विभाग की मदद से स्थिति का सामना कर रहे हैं।"

शहर के दक्षिणी हिस्से में रहने वाली 80 वर्षीय पेंशनभोगी मारिया रोमेरो ने रॉयटर्स से कहा, "यह झटका बेहद डरावना था, 1967 में जब कराकास में भूकंप आया था ये उससे भी ज़्यादा भयानक था।"

"इमारत हिल रही थी। पुलिस ने मुझे नीचे उतरने में मदद की क्योंकि मैं खुद नहीं उतर पा रही थी।"

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप के झटके सीमा पार कोलंबिया के बोगोटा और बुकारामांगा जैसे शहरों में भी महसूस किए गए।

İlgili Konular

Bu haber ilk olarak şurada yayınlandı: BBC हिंदी.

İlgili Haberler

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन समाप्त, क्या होगा इसका भविष्य?
राजनीति·42 dakika önce

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन समाप्त, क्या होगा इसका भविष्य?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के साथ कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर एक महीने से चल रहा प्रदर्शन समाप्त हो गया है. अब सवाल है कि क्या सीजेपी का भविष्य भी ख़त्म हो गया है या यह आंदोलन आने वाले दिनों में भी अपना असर दिखा सकता है?

BBC हिंदी
9 dk okuma
भारत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा, 'कॉकरोच जनता पार्टी' के आंदोलन की बड़ी जीत
Gelişiyor·7 saat önce

भारत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा, 'कॉकरोच जनता पार्टी' के आंदोलन की बड़ी जीत

भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के मुद्दे पर देशव्यापी युवा प्रदर्शनों के दबाव में इस्तीफ़ा दे दिया। यह 'कॉकरोच जनता पार्टी' के नेतृत्व वाले आंदोलन की बड़ी जीत माना जा रहा है।

BBC हिंदी
9 dk okuma
Bu konuda daha fazlaवेनेज़ुएला