Son Dakika
FRExplosions à Damas près de l'hôtel d'Emmanuel Macron, le programme se poursuitRUВ Благовещенске мать связала сына скотчем и расправилась с нимARمونديال 2026: الأرجنتين تواجه مصر وسويسرا تواجه كولومبيا في مواجهات حاسمةPLChiny: 15 ofiar śmiertelnych i 17 zaginionych po burzach i tornadachINTLDatacentre Boom Faces Hurdles: Energy, Costs, and Historic SitesJPリニア中央新幹線、静岡工区着工容認に期待の声JP高校生をバイク窃盗容疑で逮捕、10台以上窃盗かCRYPTO-FRUn portefeuille Bitcoin inactif depuis 12 ans se réveille et déplace 1,59 million de dollarsUSHeat Waves Cause Roads to Buckle, Raising Questions About Infrastructure ReadinessPLOficer ukraińskiego wywiadu zatrzymany w związku z zamachem w MonakoFRExplosions à Damas près de l'hôtel d'Emmanuel Macron, le programme se poursuitRUВ Благовещенске мать связала сына скотчем и расправилась с нимARمونديال 2026: الأرجنتين تواجه مصر وسويسرا تواجه كولومبيا في مواجهات حاسمةPLChiny: 15 ofiar śmiertelnych i 17 zaginionych po burzach i tornadachINTLDatacentre Boom Faces Hurdles: Energy, Costs, and Historic SitesJPリニア中央新幹線、静岡工区着工容認に期待の声JP高校生をバイク窃盗容疑で逮捕、10台以上窃盗かCRYPTO-FRUn portefeuille Bitcoin inactif depuis 12 ans se réveille et déplace 1,59 million de dollarsUSHeat Waves Cause Roads to Buckle, Raising Questions About Infrastructure ReadinessPLOficer ukraińskiego wywiadu zatrzymany w związku z zamachem w Monako
Newsgather
Geriराहुल गांधी ने कोटा में छात्रों से किया संवाद, शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर उठाए सवाल
राहुल गांधी ने कोटा में छात्रों से किया संवाद, शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर उठाए सवाल
Gelişiyor
BBC हिंदी18.06.2026Siyaset4 dk okumaIndia

राहुल गांधी ने कोटा में छात्रों से किया संवाद, शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर उठाए सवाल

Hızlı Bakış

राहुल गांधी ने कोटा में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दों पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि पांच परीक्षाओं की तैयारी में परिवारों की जेब से पांच लाख करोड़ रुपए चले जाते हैं। भाजपा ने इस कार्यक्रम को 'नीट पर नौटंकी' और 'कॉमेडी सर्कस' करार दिया है।

Yapay zekâ özeti

Neden Önemli?

राहुल गांधी ने कोटा में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दों पर सवाल उठाए। भाजपा ने इस कार्यक्रम को 'नीट पर नौटंकी' करार दिया है।

Yazı boyutu

Author, मोहर सिंह मीणा

पदनाम, कोटा से बीबीसी हिन्दी के लिए

प्रकाशित 9 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 7 मिनट

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को कोटा में स्टूडेंट्स से संवाद करने पहुंचे. इस संवाद को 'छात्रों की गूंज' नाम दिया गया, जिसमें राहुल गांधी ने देश की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए.

कांग्रेस 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को कोटा के बाद लखनऊ, पटना और दिल्ली में आयोजित कर 'शिक्षा व्यवस्था' और 'पेपर लीक' के मुद्दे उठाएगी.

राहुल गांधी ने कहा, "यह कार्यक्रम राजनीतिक नहीं है. ये युवाओं, छात्र-छात्राओं की आवाज़ उठाने का मंच है. आज सिर्फ़ स्टूडेंट और युवाओं की बात होगी."

उन्होंने अपने संबोधन में यह भी दावा किया, "पांच परीक्षाओं की तैयारी में परिवारों की जेब से पांच लाख करोड़ रुपए चले जाते हैं. ये पांच मंत्रालयों का बजट है.''

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह ने इस कार्यक्रम को युवाओं के भविष्य बचाने की लड़ाई बताया है.

जबकि, भाजपा ने कांग्रेस को घेरते हुए इस कार्यक्र

म को 'नीट पर नौटंकी' और 'कॉमेडी सर्कस' करार दिया है.

कोटा में संवाद में कैसा दिखा माहौल

इस संवाद में हिस्सा लेने के लिए हज़ारों छात्र-छात्राओं की भीड़ दशहरा मैदान में मौजूद थीं. लेकिन इनके हाथों में ना किताबें थी और ना ही कंधों पर बस्ते थे.

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

हालांकि राहुल गांधी ने मंच पर नीट, यूपीएससी, जेईई की तैयारी कर रहे पांच स्टूडेंट्स से बात की.

उन्होंने छात्र-छात्राओं और उनके परिवार वालों से भी बातचीत की.

इस संवाद के जरिए स्टूडेंट्स पर बढ़ते दबाव और परिवारों पर पड़ते आर्थिक बोझ को लेकर उन्होंने तैयारी के ख़र्च, पेपर लीक, बेरोज़गारी और स्टूडेंट्स के टूटते सपनों के ज़रिए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए.

उन्होंने स्टूडेंट्स से बातचीत के दौरान दावा किया कि पांच परीक्षाओं की तैयारी पर पांच लाख करोड़ रुपए चले जाते हैं.

राहुल गांधी ने यह आरोप लगाया, "यह सिर्फ़ पैसा वसूलने का सिस्टम बन चुका है. एक हज़ार लोगों में से सिर्फ़ बारह को ही रोज़गार मिलता है. हिंदुस्तान में सौ में से अस्सी इंजीनियर बेरोज़गार हैं."

उन्होंने स्टूडेंट्स को करियर विकल्प चुनने और मनपसंद स्ट्रीम चुनने पर ज़ोर देने की बात कही.

कार्यक्रम में पहुंची महक यादव ने बीबीसी से कहा, "नीट में 685 नंबर बन रहे थे, लेकिन पेपर लीक हो गया. अब 21 तारीख़ को परीक्षा देने के लिए तैयारी कर रहे हैं. राहुल गांधी ने पेपर लीक का मुद्दा उठाया है तो उम्मीद जगी है."

गैर राजनीतिक रहा मंच

इस कार्यक्रम में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, पवन खेड़ा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह समेत कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

हालांकि, मंच पर किसी भी नेता को जगह नहीं दी गई थी.

कार्यक्रम के बाद ऐसा लग रहा है कि राहुल गांधी का फोक़स मुख्य तौर पर तीन मुद्दों पर है- शिक्षा व्यवस्था, बेरोज़गारी और महंगाई.

हालांकि ये तीनों ही मुद्दे बीते दिनों दिल्ली में हुई एआईसीसी की उस बैठक से निकले हैं जिसमें सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और महासचिवों को बुलाया गया था.

छात्रों से संवाद क्यों कर रहे हैं राहुल गांधी

राहुल गांधी की नज़र 2029 लोकसभा चुनाव पर है. वे नरेंद्र मोदी की सरकार को चुनौती देने के लिए युवा वर्ग पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले साल 2027 में सात राज्यों के चुनाव होने हैं, ऐसे में राहुल गांधी युवा छात्रों से संवाद कर रहे हैं.

कई आकलनों में दावा किया जाता है कि ऐसे युवाओं की मौजूदा आबादी कम से कम पचास लाख तो होगी.

इसमें यदि इन छात्रों के परिवार को भी शामिल किया जाए तो यह आबादी दो करोड़ के आसपास पहुंच जाएगी.

कांग्रेस छात्रों से संवाद कार्यक्रम के बहाने इन लोगों तक पहुंचना चाहती है और यही वजह है कि ये कोटा, पटना, लखनऊ और दिल्ली जैसे बड़े कोचिंग हब वाले राज्यों में आयोजित किया जा रहा है.

संवाद कार्यक्रम पर वरिष्ठ पत्रकार योगेश शर्मा बीबीसी से बताते हैं, "छात्र-छात्राओं से संवाद को गैर राजनीतिक रखते हुए फर्स्ट टाइम वोटर को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए इस कार्यक्रम के पीछे राहुल गांधी की यही मंशा नज़र आती है. भले ही मंच को गैर राजनीतिक रखा जाए लेकिन राहुल गांधी कांग्रेस के नेता हैं और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं. ऐसे में उनका आखिरी उद्देश्य राजनीति ही होगा."

बीजेपी ने बताया नौटंकी

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं.

एपिसोड

समाप्त

राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम को गैर राजनीतिक और सिर्फ़ स्टूडेंट्स का मंच बताया है. लेकिन, उनके इस कार्यक्रम को लेकर बीजेपी ने निशाना साधते हुए इसे नीट पर 'नौटंकी' और 'कॉमेडी सर्कस' करार दिया है.

बीजेपी नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बीबीसी से बातचीत में कहा है, "कोटा में राहुल गांधी नीट के नाम पर नौटंकी कर रहे हैं. राहुल गांधी स्टूडेंट्स के भविष्य के साथ खिलवाड़ करके देश को पीछे ले जाने का काम कर रहे हैं."

वहीं राजस्थान बीजेपी के नेता राजेंद्र राठौड़ ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को एक 'कॉमेडी सर्कस' बताते हुए कहा, "तत्कालीन कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के दौरान हुए पेपर लीक और आत्महत्याओं पर मौन रहने वाले आज घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं."

राहुल गांधी के कोटा कार्यक्रम में आने से पहले उनके पोस्टर हटाए हटाए जाने का एक वीडियो भी सामने आया था.

बीजेपी की आलोचना पर राजस्थान कांग्रेस के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, "बीजेपी फेल हो रही है, राहुल गांधी के छात्रों से संवाद कार्यक्रम से भाजपा बौखलाई हुई है इसलिए इस तरह की बयानबाजी कर रही है. भाजपा ने दो करोड़ रोज़गार देने का वादा किया था लेकिन 45 वर्षों में सबसे अधिक बेरोज़गारी आज है."

टीकाराम जूली ने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद पेपर लीक रोकने का वादा किया लेकिन इनकी ही सरकार में अस्सी से ज़्यादा पेपर लीक हो गए हैं."

Bundan Sonra Ne Olabilir?

Yapay zekâ öngörüsü — kesinlik taşımaz

  • कांग्रेस 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लखनऊ, पटना और दिल्ली में आयोजित करेगी।

    Çok muhtemel · Aylar içinde

Açık Sorular

  • पेपर लीक रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे?
  • रोजगार सृजन की क्या योजनाएं हैं?
  • शिक्षा व्यवस्था में सुधार कैसे होगा?

İlgili Konular

Bu haber ilk olarak şurada yayınlandı: BBC हिंदी.

İlgili Haberler

'सतलुज' को ओटीटी से हटाए जाने पर सोशल मीडिया पर गुस्सा, अभिव्यक्ति की आज़ादी पर सवाल
Gelişiyor·53 dk önce

'सतलुज' को ओटीटी से हटाए जाने पर सोशल मीडिया पर गुस्सा, अभिव्यक्ति की आज़ादी पर सवाल

दिलजीत दोसांझ की मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा पर आधारित फ़िल्म 'सतलुज' को ज़ी-5 से हटाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. लोगों ने इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला बताया है.

BBC हिंदी