Son Dakika
ESIncendio forestal en el Valle del Tiétar y Sierra Oeste de Madrid: Evacuaciones masivas y lucha contra el fuegoESTadej Pogacar pulveriza el récord del Alpe d'Huez en un Tour de Francia marcado por la multitudESIncendio en la Vall d'Uixó: más de 6.500 hectáreas quemadas y 16.000 desalojadosESAagesen pide precaución ante fuegos y la posible llegada de la cuarta ola de calor en EspañaESIncendios en Ávila, Madrid y Toledo: Evolución y datos clave según satélites de CopernicusESIncidio en Gironda: Más de 200.000 evacuados y 42.000 hectáreas calcinadasESIncendios en España: Solidaridad y Unidad ante la CatástrofeESIncendios en España: 39 carreteras secundarias cortadas e intransitablesESSánchez anuncia declaración de zonas gravemente afectadas por incendios tras superar las 150.000 hectáreas calcinadasESGiro inesperado en el caso Plus Ultra: dimisión de directivos y nuevas investigacionesESIncendio forestal en el Valle del Tiétar y Sierra Oeste de Madrid: Evacuaciones masivas y lucha contra el fuegoESTadej Pogacar pulveriza el récord del Alpe d'Huez en un Tour de Francia marcado por la multitudESIncendio en la Vall d'Uixó: más de 6.500 hectáreas quemadas y 16.000 desalojadosESAagesen pide precaución ante fuegos y la posible llegada de la cuarta ola de calor en EspañaESIncendios en Ávila, Madrid y Toledo: Evolución y datos clave según satélites de CopernicusESIncidio en Gironda: Más de 200.000 evacuados y 42.000 hectáreas calcinadasESIncendios en España: Solidaridad y Unidad ante la CatástrofeESIncendios en España: 39 carreteras secundarias cortadas e intransitablesESSánchez anuncia declaración de zonas gravemente afectadas por incendios tras superar las 150.000 hectáreas calcinadasESGiro inesperado en el caso Plus Ultra: dimisión de directivos y nuevas investigaciones
Newsgather
Geriट्रंप ने स्वतंत्रता दिवस समारोहों में खुद को मुख्य आकर्षण बनाने की कोशिश की
ट्रंप ने स्वतंत्रता दिवस समारोहों में खुद को मुख्य आकर्षण बनाने की कोशिश की
Gelişiyor
BBC हिंदी04.06.2026Siyaset4 dk okumaIndia

ट्रंप ने स्वतंत्रता दिवस समारोहों में खुद को मुख्य आकर्षण बनाने की कोशिश की

Hızlı Bakış

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ के लिए आयोजित समारोहों में खुद को मुख्य आकर्षण बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे यह आयोजन दलगत जंग का मैदान बन गया है।

Yapay zekâ özeti

Yazı boyutu

Author, एंथनी ज़र्चर

पदनाम, उत्तर अमेरिका संवाददाता

प्रकाशित 8 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 6 मिनट

जब उन संगीतकारों की सूची लंबी होने लगी जो यह एलान कर रहे थे कि वे अमेरिका की आज़ादी के 250 साल पूरे होने पर होने वाले कॉन्सर्ट्स में हिस्सा नहीं लेंगे या उन्होंने कभी हामी ही नहीं भरी थी, तब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें वैसे भी उनकी ज़रूरत नहीं थी.

उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "मुझे ऐसे तथाकथित 'कलाकार' नहीं चाहिए जो बहुत ज़्यादा पैसे लेते हैं और फिर भी खुश नहीं रहते. मैं सिर्फ़ खुश लोगों, समझदार लोगों, सफल लोगों और जीतना जानने वाले लोगों के बीच रहना चाहता हूँ."

राष्ट्रपति ने अपने 'प्रतिनिधियों' को निर्देश दिया कि वे इस महीने वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल पर होने वाले 16 दिन के 'ग्रेट अमेरिकन स्टेट फ़ेयर' समारोह में उन्हें मुख्य आकर्षण बनाने की संभावना देखें.

अभी यह साफ़ नहीं है कि संगीतकारों की जगह वास्तव में ट्रंप की बताई 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन की विशाल रैली' होगी या नहीं.

हालांकि यह सिर्फ़ सबसे ताज़ा और सबसे स्पष्ट उदाहरण होगा कि राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस समारोहों में सीधे तौर पर खुद कैसे घुस गए हैं.

'अमेरिका 250' बनाम 'फ़्रीडम 250'

जनवरी 2025 में दोबारा पद संभालने के बाद से ट्रंप अक्सर यह कहते रहे हैं कि राष्ट्रपति पद से उनके चार साल के ब्रेक का मतलब है कि अब वे ऐतिहासिक राष्ट्रीय आयोजनों के दौरान अपना दूसरा कार्यकाल निभा रहे हैं - जिनमें इस साल का वर्ल्ड कप, लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाला समर ओलंपिक और अमेरिका की 250वीं सालगिरह के जश्न शामिल हैं.

इनमें से आख़िरी आयोजन, जिसमें लाल-सफ़ेद-नीले रंगों की देशभक्ति से लबरेज़ सजावट होगी, राष्ट्रपति की ख़ास दिलचस्पी का विषय लगता है.

अमेरिकी कांग्रेस ने एक दशक पहले इन समारोहों की देखरेख के लिए 'अमेरिका 250' आयोग बनाया था. ट्रंप समर्थित समूहों ने इसके जवाब में निजी फंड से 'फ़्रीडम 250' समिति बनाई है ताकि वे अपने अलग कार्यक्रम कर सकें.

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

इस सूची में नेशनल मॉल पर स्टेट फेयर, व्हाइट हाउस में यूएफ़सी फ़ाइट, ऑरलैंडो (फ़्लोरिडा) में फ़िटनेस प्रतियोगिता, अगस्त में वॉशिंगटन की सड़कों पर ग्रां प्री रेस और चार जुलाई को ट्रंप के अनुसार- दुनिया का सबसे बड़ा आतिशबाज़ी प्रदर्शन शामिल है.

राष्ट्रपति अक्सर इन आयोजनों का सोशल मीडिया पर बखान करते हैं- जिनमें एआई से बनी तस्वीरें भी शामिल होती हैं. उन तस्वीरों या वीडियो में वह स्ट्रीट रेस शुरू करने के लिए हरी झंडी लहराते दिखते हैं या व्हाइट हाउस के पास ऑक्टागन फ़ाइटिंग रिंग के सामने बिजली की चमक के बीच खड़े नज़र आते हैं.

इसके विपरीत अमेरिका 250 कहीं छोटा आयोजन है, जो देशभर में कला प्रदर्शनियों और समन्वित 'ब्लॉक पार्टियों' को प्रायोजित कर रहा है.

महाशक्ति के नेता या नगर निगम अधिकारी

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं.

एपिसोड

समाप्त

ट्रंप ने महीनों तक चलने वाले आयोजनों की तैयारी में वॉशिंगटन के 'सौंदर्यीकरण' प्रोजेक्ट्स पर भी ध्यान दिया.

शेरिडन सर्कल, मेरिडियन पार्क और कोलंबस सर्कल समेत दर्जन भर से ज़्यादा जगहों के फव्वारे ठीक कर दिए गए हैं. व्हाइट हाउस के सामने स्थित लाफ़ायेट पार्क इस समय बड़े पैमाने पर मरम्मत के लिए बंद है.

एक ठेकेदार लिंकन मेमोरियल और वॉशिंगटन मॉन्यूमेंट के बीच फैले रिफ़्लेक्टिंग पूल की सतह को दोबारा बना रहा है- हालाँकि फंडिंग और इस्तेमाल किए जा रहे तरीक़ों को लेकर कुछ चिंता जताई गई है.

मेमोरियल ब्रिज के पास खड़े चार घोड़ों की कांसे की मूर्तियों पर 23.75 कैरेट सोने की परत चढ़ाई जानी है. वॉशिंगटन के डाउनटाउन में सड़कों को दोबारा पक्का किया गया है और लैम्पपोस्ट्स को फिर से रंगा गया है.

इन नवीनीकरण कामों पर बात करते हुए ट्रंप का व्यवहार कई बार किसी नगर निगम अधिकारी की तरह रहा, न कि वैश्विक महाशक्ति के नेता की तरह. मलन पिछले हफ़्ते की कैबिनेट बैठक में उन्होंने इन निर्माण कार्यों पर 20 मिनट से ज़्यादा बात की..

अपने जीवन का बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट डेवलपर के तौर पर बिताने वाले राष्ट्रपति ने कहा, "मुझे निर्माण पसंद है, डीसी बहुत ख़ूबसूरत लग रहा है."

पिछले महीने अमेरिकी कमीशन ऑफ़ फ़ाइन आर्ट्स ने लिंकन मेमोरियल के सामने पोटोमैक नदी के पास 250 फ़ुट ऊँचे विजय द्वार के निर्माण को भी मंज़ूरी दी- हालाँकि इस प्रोजेक्ट को आगे और मंज़ूरी चाहिए और आलोचकों की ओर से इसे क़ानूनी चुनौतियाँ भी मिल रही हैं.

ट्रंप की तस्वीर वाला सिक्का और करेंसी नोट

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियाँ ट्रंप प्रशासन के दौरान लगातार चलती रही हैं, क्योंकि उनके शीर्ष सहयोगी और सलाहकार सीधे तौर पर मौजूदा राष्ट्रपति को इन उत्सवों से जोड़ने के कदम उठा रहे हैं.

मार्च में अमेरिकी ट्रेज़री ने एक स्मारक सोने का सिक्का मंज़ूर किया जिसमें ट्रंप मेज़ पर खड़े दिखते हैं.

पिछले हफ़्ते वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने पुष्टि की कि उनका विभाग ट्रंप की तस्वीर वाला 250 डॉलर का विशेष नोट भी तैयार कर रहा है - हालांकि जीवित राष्ट्रपति को करेंसी नोट पर छापने के लिए संसद की मंज़ूरी ज़रूरी होगी.

इस ताज़ा क़दम की डेमोक्रेट्स तीखी आलोचना कर रहे हैं और इसके विरोध में वे एकजुट नज़र आते हैं.

कांग्रेस सदस्य और प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफ़्रीज़ ने एक्स पर लिखा, "अपनी हद में रहो. आने वाली 4 जुलाई की सालगिरह किसी राजा बनने की इच्छा रखने वाले से संबंधित नहीं है. यह अमेरिकी सफ़र का जश्न मनाने के संबंध में है."

ट्रंप और उनके अधिकारी ऐसी आलोचनाओं को देशभक्ति का विरोध बताते हैं और दावा करते हैं कि प्रशासन की तैयारियाँ इस ऐतिहासिक अवसर के लायक हैं.

लेकिन नतीजा यह हुआ कि यह समारोह, जो एकजुट करने वाला आयोजन होना चाहिए था, अब एक और दलगत जंग का मैदान बन गया है - क्योंकि ट्रंप एक ऐसे देश की अगुवाई कर रहे हैं जो पहले ही गहराई तक बँटा हुआ है.

İlgili Konular

Bu haber ilk olarak şurada yayınlandı: BBC हिंदी.

İlgili Haberler

US President Donald Trump Attends Rescheduled White House Correspondents' Association Dinner
Siyaset·dün

US President Donald Trump Attends Rescheduled White House Correspondents' Association Dinner

US President Donald Trump attended the rescheduled White House Correspondents' Association dinner, three months after the event was postponed due to a shooting outside the original venue. The dinner, now held at the Waldorf Astoria under heightened security, aims to celebrate press freedom and raise funds for journalism scholarships, despite ongoing tensions between the Trump administration and the media over press access and freedom.

Times of India
2 dk okuma
Bu konuda daha fazlaDonald Trump