Son Dakika
FRIncendie sur un site Seveso à Gandrange : 3 blessés et 30 000 habitants confinésFRIncendie sur un ferry en Indonésie : 5 morts et 41 disparusFRDeux décès au Festival Ozora en Hongrie, l'événement se termine prématurémentFRL'Iran dément la demande de suspension des frappes américaines et maintient le blocus d'OrmuzFRMykhailo Mudryk autorisé à rejouer après un accord avec l'AMAFRL'« AI Act », la puissante réglementation européenne sur l’IA, entre en vigueur ce dimancheFRLe DJ Kavinsky retrouvé mort à son domicile à ParisFRArrêt de la centrale nucléaire de Paks en Hongrie en raison de la baisse du DanubeFRPic de chaleur et risques d'orages violents attendus en France ce lundiFRAppel urgent à stopper les injections illégales après des décèsFRIncendie sur un site Seveso à Gandrange : 3 blessés et 30 000 habitants confinésFRIncendie sur un ferry en Indonésie : 5 morts et 41 disparusFRDeux décès au Festival Ozora en Hongrie, l'événement se termine prématurémentFRL'Iran dément la demande de suspension des frappes américaines et maintient le blocus d'OrmuzFRMykhailo Mudryk autorisé à rejouer après un accord avec l'AMAFRL'« AI Act », la puissante réglementation européenne sur l’IA, entre en vigueur ce dimancheFRLe DJ Kavinsky retrouvé mort à son domicile à ParisFRArrêt de la centrale nucléaire de Paks en Hongrie en raison de la baisse du DanubeFRPic de chaleur et risques d'orages violents attendus en France ce lundiFRAppel urgent à stopper les injections illégales après des décès
Newsgather
Geriपप्पू यादव के घर पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस में हंगामा, सांसद ने लगाया चाकू से जानलेवा हमले का आरोप
पप्पू यादव के घर पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस में हंगामा, सांसद ने लगाया चाकू से जानलेवा हमले का आरोप
Gelişiyor
BBC हिंदी49 dakika önceSiyaset2 dk okumaIndia

पप्पू यादव के घर पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस में हंगामा, सांसद ने लगाया चाकू से जानलेवा हमले का आरोप

Hızlı Bakış

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर कथित तौर पर चाकू से हमला करने की कोशिश की गई, जिसके बाद उनके समर्थकों ने हमलावर की पिटाई की। यादव ने इसे जान से मारने की साजिश बताया और कहा कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं। यह घटना संसद में भगवा वस्त्र पहनकर उनके विरोध प्रदर्शन के बाद हुई, जिस पर वाराणसी में शिकायत दर्ज की गई है।

Yapay zekâ özeti

Neden Önemli?

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर कथित तौर पर चाकू से हमला करने की कोशिश की गई, जिसके बाद उनके समर्थकों ने हमलावर की पिटाई की। यह घटना संसद में भगवा वस्त्र पहनकर उनके विरोध प्रदर्शन के बाद हुई, जिस पर वाराणसी में शिकायत दर्ज की गई है।

Yazı boyutu

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अपने दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी वहां अचानक हंगामा हो गया।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इसी दौरान झड़प की स्थिति बन गई।

बताया जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक व्यक्ति ने कथित रूप से सांसद पर हमला करने की कोशिश की। इसके बाद पप्पू यादव के समर्थकों ने उस व्यक्ति की पिटाई कर दी।

घटना के बाद पप्पू यादव ने कहा, "क्या कोई मेरे घर में घुसकर मुझ पर हमला कर सकता है? वह चाकू लेकर मुझ पर हमला करने आया था।"

वहीं उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति ने आरोप लगाया, "वह व्यक्ति हमला कर रहा था, फिर भी दिल्ली पुलिस उसे बचा रही थी।"

इस मामले में अभी तक दिल्ली पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि उन्हें रोज़ ही जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, "बाबा लोग रोज़ ही कह रहे हैं मारो, जलाओ, 51 हज़ार रुपये देंगे।"

उन्होंने कहा, "जिस व्यक्ति पर हमले का आरोप था, उसकी पिटाई हो रही थी, उसे बचाने की मैंने पूरी कोशिश की।"

पप्पू यादव ने कहा, "मुझे मारने की साज़िश थी. वो तो मिलने वाले लोगों की वजह से मैं बच गया।"

उन्होंने कहा, "हनुमान को आप नचा रहे हो. राम को पतंग में उड़ा रहे हो. शंकराचार्य को पीट रहे हो. चंपत राय और गिरी ने मिलकर सोना और संपत्ति का गबन कर लिया. आप उसपर क्यों नहीं बोल रहे हो।"

कथित हमले को लेकर उन्होंने कहा, "मैं पहले ही कई एफ़आईआर दर्ज करा चुका हूं. इस घटना के बाद मैं डरूंगा नहीं. जिसे मारना हो मार दे।"

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर में घुसकर उन पर हमला करने की कोशिश की गई।

वहां मौजूद सांसद के समर्थकों ने कहा कि कथित हमलावर ने उनपर धारदार हथियार से हमला किया।

पप्पू यादव ने कहा, "वह चाकू लेकर मारने आया था।"

इससे पहले प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान पप्पू यादव संसद में भगवा वस्त्र पहन कर पुजारी का अभिनय करने पर सफ़ाई दे रहे थे।

उन्होंने कहा, "सनातन हमारी तहजीब है, हमारे जीने का एक रास्ता है।"

समाचार एजेंसी पीटीआई के एक वीडियो में दिखता है कि इसी बीच एक व्यक्ति ने कहा, "भगवा पहनकर आप भगवान राम की मूर्ति लेकर दूसरे आदमी के पैरों में रख रहे हैं. ये कहां का सम्मान किया आपने?"

इस पर पप्पू यादव ने पूछा, "आप कौन हैं?" दो तीन बार पूछने के बाद ही सांसद पर कोई चीज़ फेंकी गई।

इसी बीच उनके समर्थकों ने उन्हें बचाने और उस व्यक्ति को काबू करने की कोशिश की।

इसके बाद समर्थकों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया और पीटने लगे। वीडियो में दिखाई देता है कि वहां मौजूद पुलिस अधिकारी उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

दरअसल बीते शुक्रवार को सांसद पप्पू यादव भगवा रंग का वस्त्र पहनकर पुजारी के भेष में संसद पहुंचे थे, जहां उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया था।

इस मामले को लेकर शनिवार को वाराणसी के कोतवाली थाने में महंत बालक नाथ ने सांसद पप्पू यादव के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई थी।

काशी ज़ोन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) गौरव बंसवाल ने बताया, "शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो से संबंधित है, जिनमें सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव संत के भेष में दिखाई दे रहे हैं।"

डीसीपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

महंत बालक नाथ ने कहा, "आज पप्पू यादव के खिलाफ हमने एफ़आईआर दर्ज करवाई है. जिस प्रकार से उन्होंने सनातन, भगवा वस्त्र और साधु-संतों का अपमान किया है, उसी को लेकर हमने यह शिकायत दर्ज कराई है।"

Bundan Sonra Ne Olabilir?

Yapay zekâ öngörüsü — kesinlik taşımaz

  • वाराणसी में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ दर्ज शिकायत पर कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

    Çok muhtemel · Haftalar içinde

Açık Sorular

  • दिल्ली पुलिस का आधिकारिक बयान कब आएगा?
  • कथित हमलावर कौन था और उसका मकसद क्या था?
  • पप्पू यादव को मिल रही धमकियों की जांच कैसे होगी?

İlgili Konular

Bu haber ilk olarak şurada yayınlandı: BBC हिंदी.

İlgili Haberler

Pakistan's Military Dominance and Fragmented Dissent Amidst Kashmir Protests
Gelişiyor·1 saat önce

Pakistan's Military Dominance and Fragmented Dissent Amidst Kashmir Protests

Protests in Pakistan-occupied Kashmir over local issues have led to at least 40 deaths, with Pakistan's defense minister branding protesters as "enemies." The article highlights the Pakistani military's formalizing dominance over civilian rule, leading to fragmented dissent and severe repression against activists and political figures like Imran Khan, while global attention remains low.

Times of India
5 dk okuma
Bu konuda daha fazlaपप्पू यादव