Newsgather
Geriबीबीसी हिन्दी ने नया ऐप लॉन्च किया
बीबीसी हिन्दी ने नया ऐप लॉन्च किया
HABER
BBC हिंदीevvelsi günMedia2 dk okumaIndia

बीबीसी हिन्दी ने नया ऐप लॉन्च किया

Hızlı Bakış

बीबीसी हिन्दी ने गुरुवार को बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ऐप लॉन्च किया है, जो कई भाषाओं में भरोसेमंद क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, पॉडकास्ट और वीडियो प्रदान करता है। यह ऐप उपयोगकर्ताओं को ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट के साथ अपडेट रखता है।

Yapay zekâ özeti

Neden Önemli?

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस दुनिया भर में 43 भाषाओं में समाचार और करंट अफ़ेयर्स मुहैया करवाता है, जो अपनी विश्वसनीयता और निष्पक्षता के लिए जाना जाता है।

Yazı boyutu

बीबीसी हिन्दी ने गुरुवार को अपना नया ऐप लॉन्च किया है।

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ऐप में अपनी पसंदीदा भाषा हिन्दी चुनें। नया ऐप आपके फ़ोन में डाउनलोड हो जाएगा।

BBC World Service ऐप एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आपको कई भाषाओं में बीबीसी की भरोसेमंद ख़बरें मिलती हैं।

अपनी पसंद की भाषा चुनें और उस भाषा के लिए ख़ास तौर पर काम करने वाले बीबीसी के पत्रकारों की टीम की तैयार की गई ख़बरें पढ़ें।

ये पत्रकार क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

भरोसेमंद पत्रकारिता के ज़रिए ताज़ा जानकारियों से अपडेट रहें। जो ख़बरों में स्पष्टता लाती है। साथ ही ग़लत और भ्रामक जानकारियों के फैलने से सावधान रहें।

लाइव रिपोर्टिंग और लाइव टीवी देखें, पॉडकास्ट सुनें और वीडियो कवरेज देखें। ये सब कुछ आपको एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर मिलेगा।

निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचार, प्रमुख ख़बरें और विश्लेषण

हेडलाइंस, फीचर और एक्सपर्ट्स एनालिसिस

ब्रेकिंग न्यूज़ और लाइव रिपोर्टिंग

करंट अफ़ेयर्स के बारे में अप टू डेट रहें

इन्वेस्टिगेशन और एक्सप्लेनर

इन डेप्थ रिपोर्टिंग, विस्तृत लेख और वीडियो, जो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय कहानियों की पड़ताल करते हैं।

साथ ही ऐसे एक्सप्लेनर जो ग़लत सूचना को दूर करते हैं और जटिल ख़बरों को आसान बनाते हैं।

Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां।

पॉडकास्ट और वीडियो

वो ख़बरें जो ज़्यादा जानकारी और अलग-अलग नज़रिए पेश करती हैं। उन्हें पॉडकास्ट और वीडियो के ज़रिए सुनें और देखें।

लाइव टीवी

बीबीसी हिन्दी पर टीवी का लाइव स्ट्रीम किया जाता है, जिसमें न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण, चर्चाएँ और डॉक्यूमेंट्री हर दिन 24 घंटे उपलब्ध हैं।

मुख्य ख़बरों के लिए अलर्ट

पुश अलर्ट के लिए ऑप्ट-इन करें, जिससे आपको अपने डिवाइस पर तुरंत नोटिफ़िकेशन मिलेंगे।

बीबीसी के बारे में

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन ब्रिटेन का पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टर है, जो टीवी, रेडियो, डिजिटिल और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से विश्वसनीय समाचार, एनालिसिस और एंटरटेनमेंट साझा करता है।

यह व्यावसायिक या राजनीतिक नियंत्रणों से स्वतंत्र है, और एक रॉयल चार्टर के तहत काम करता है जो इस स्वतंत्रता की गारंटी देता है।

बीबीसी के न्यूज़ ग्रुप के 54 देशों के 64 शहरों में ब्यूरो हैं।

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस क्या है?

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस दुनिया भर में 43 भाषाओं में समाचार और करंट अफ़ेयर्स मुहैया करवाता है, जिनमें अंग्रेज़ी भी शामिल है। यह वीडियो, ऑडियो और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए अपनी सेवाएँ देता है।

मुख्य रूप से बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के ज़रिए, बीबीसी हर हफ़्ते 45 करोड़ लोगों तक पहुँचता है।

साथ ही, इंटरनेशनल न्यूज़ प्रोवाइडर्स के बीच ग्लोबल ऑडियंस की नज़र में भरोसा, विश्वसनीयता और निष्पक्षता के मामले में इसे पहला स्थान हासिल है।

मैंने टीवी पर बीबीसी का एक प्रोग्राम देखा जो मुझे बहुत अच्छा लगा। वह मुझे कहाँ मिल सकता है?

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के पास इन कार्यक्रमों की कॉपी उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन इन्हें ऑनलाइन ख़रीदा जा सकता है।

Açık Sorular

  • ऐप के कितने डाउनलोड हुए हैं?
  • उपयोगकर्ता प्रतिक्रिया कैसी है?

İlgili Konular

Bu haber ilk olarak şurada yayınlandı: BBC हिंदी.

İlgili Haberler

भारत में मीडिया के ध्रुवीकरण पर बहस: पत्रकारों पर हमले और सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया
Gelişiyor·20 saat önce

भारत में मीडिया के ध्रुवीकरण पर बहस: पत्रकारों पर हमले और सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया

भारत में 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संसद मार्च के दौरान पत्रकारों पर हुए हमलों और मीडिया के ध्रुवीकरण पर बहस छिड़ गई है। पूनम पांडे, विजेता सिंह, शेखर गुप्ता, प्रतीक सिन्हा और अभिसार शर्मा जैसे पत्रकारों ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएँ दी हैं, जिसमें मीडिया की जवाबदेही और रिपोर्टरों की सुरक्षा पर सवाल उठाए गए हैं।

BBC हिंदी
5 dk okuma
क्या ओटीटी कंटेंट पर सेंसर बोर्ड की निगरानी होती है, फ़िल्म 'सतलुज' पर हुए विवाद से समझिए
Gelişiyor·09.07.2026

क्या ओटीटी कंटेंट पर सेंसर बोर्ड की निगरानी होती है, फ़िल्म 'सतलुज' पर हुए विवाद से समझिए

अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फ़िल्म 'सतलुज' को 3 जुलाई 2026 को ज़ी5 पर रिलीज़ किया गया, लेकिन 5 जुलाई को भारत में हटा दिया गया. ओटीटी पर सेंसर बोर्ड की निगरानी नहीं होती, यह आईटी रूल्स 2021 के तहत आता है. फ़िल्म हटाने के कारण स्पष्ट नहीं हैं, पर यह अनौपचारिक दबाव का मामला हो सकता है.

BBC हिंदी
7 dk okuma
'सतलुज' को ज़ी-5 से हटाए जाने पर सोशल मीडिया पर गुस्सा, अभिव्यक्ति की आज़ादी पर सवाल
Gelişiyor·07.07.2026

'सतलुज' को ज़ी-5 से हटाए जाने पर सोशल मीडिया पर गुस्सा, अभिव्यक्ति की आज़ादी पर सवाल

दिलजीत दोसांझ की फ़िल्म 'सतलुज', जो मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित है, को ज़ी-5 से हटाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कई लोगों ने इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला बताया है.

BBC हिंदी
6 dk okuma
TS Baby Jayne Shares Unseen Photos, Alleges Past Relationship with Chudthebuilder Amid Online Controversy
Gelişiyor·30.06.2026

TS Baby Jayne Shares Unseen Photos, Alleges Past Relationship with Chudthebuilder Amid Online Controversy

Trans content creator TS Baby Jayne has sparked an online controversy by sharing a YouTube video in June 2026, alleging a past relationship with streamer Chudthebuilder (Dalton Levi Eatherly) in 2025. Jayne presented photos and message screenshots as evidence, but the claims remain unverified, and Chudthebuilder has not responded publicly due to being in custody.

TOI World
3 dk okuma