Son Dakika
TRCHP Silivri İlçe Başkanı Doruk Bulut rüşvet ve örgüt suçlamalarıyla gözaltına alındıTRAvrupa Kupaları Eleme Maçları Başlıyor: Başakşehir SahadaTRİstanbul'da Sel Uyarısı: Cumartesi Şiddetli Yağış BekleniyorTRUzmanlar, El Ubeyd'deki Askeri Tırmanışın Yeni Bir İnsani Felakete Yol Açabileceği Uyarısında BulunuyorTRCMA CGM, Hürmüz Boğazı Gerilimi Nedeniyle Yakıt Ek Ücreti UygulayacakTRÇankaya Belediyesi soruşturmasında 3 yeni gözaltıTRMeteoroloji’den kuvvetli yağış ve poyraz uyarısıTRHonor 600 Pro Sky Blue Gift Box Edition Çin'de Satışa SunulduTRDörtyol'da Sahil Yolu Tartışması: Kezban Öztürk Tapulu Arazisinden Geçen Yolu KapattıTRYargıtay'dan Tiroid Kanseri İlacı İçin SGK'ya Karşı Hasta Lehine Emsal KararTRCHP Silivri İlçe Başkanı Doruk Bulut rüşvet ve örgüt suçlamalarıyla gözaltına alındıTRAvrupa Kupaları Eleme Maçları Başlıyor: Başakşehir SahadaTRİstanbul'da Sel Uyarısı: Cumartesi Şiddetli Yağış BekleniyorTRUzmanlar, El Ubeyd'deki Askeri Tırmanışın Yeni Bir İnsani Felakete Yol Açabileceği Uyarısında BulunuyorTRCMA CGM, Hürmüz Boğazı Gerilimi Nedeniyle Yakıt Ek Ücreti UygulayacakTRÇankaya Belediyesi soruşturmasında 3 yeni gözaltıTRMeteoroloji’den kuvvetli yağış ve poyraz uyarısıTRHonor 600 Pro Sky Blue Gift Box Edition Çin'de Satışa SunulduTRDörtyol'da Sahil Yolu Tartışması: Kezban Öztürk Tapulu Arazisinden Geçen Yolu KapattıTRYargıtay'dan Tiroid Kanseri İlacı İçin SGK'ya Karşı Hasta Lehine Emsal Karar
Newsgather
Geriविराट कोहली को ट्रैविस हेड से हाथ न मिलाने पर आलोचना का सामना करना पड़ा
विराट कोहली को ट्रैविस हेड से हाथ न मिलाने पर आलोचना का सामना करना पड़ा
Gelişiyor
BBC हिंदी23.05.2026Spor3 dk okumaIndia

विराट कोहली को ट्रैविस हेड से हाथ न मिलाने पर आलोचना का सामना करना पड़ा

Hızlı Bakış

विराट कोहली को आईपीएल मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रैविस हेड से हाथ न मिलाने पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. पूर्व भारतीय क्रिकेटरों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपनी राय व्यक्त की है.

Yapay zekâ özeti

Yazı boyutu

बीबीसी उर्दू

प्रकाशित 52 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 5 मिनट

आईपीएल मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ट्रैविस हेड से हाथ न मिलाने पर विराट कोहली को पूर्व भारतीय क्रिकेटरों और सोशल मीडिया यूज़र्स की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

शुक्रवार रात हैदराबाद में खेले गए मैच में सनराइज़र्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने थे.

मैच के दौरान कोहली और ट्रैविस हेड के बीच कई इशारे हुए, लेकिन जब मैच ख़त्म हुआ और ट्रैविस हेड ने हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया तो कोहली नज़रअंदाज़ करते हुए आगे बढ़ गए.

इस दौरान कोहली ने हैदराबाद सनराइज़र्स के पैट कमिंस और अभिषेक शर्मा से हाथ मिलाया, लेकिन उन्होंने ट्रैविस हेड से हाथ मिलाने से परहेज़ किया.

सनराइज़र्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 256 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स सिर्फ़ 200 रन ही बना सकी. विराट कोहली ने 11 गेंदों में 15 रन बनाया.

दोनों टीमें पहले ही अगले चरण के लिए क्वालिफ़ाई कर चुकी हैं.

यह पहली बार नहीं है जब खेल के मैदान पर हाथ मिलाने को लेकर विवाद सामने आया है.

इससे पहले पिछले साल एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था, जिससे दोनों टीमों के बीच तनाव बढ़ गया था.

कोहली क्या नाराज़ थे?

कोहली के हाथ न मिलने पर जहां भारत में सोशल मीडिया यूज़र्स अपनी राय ज़ाहिर कर रहे हैं वहीं पाकिस्तान में भी इसकी चर्चा है.

पूर्व भारतीय गेंदबाज़ ज़हीर ख़ान ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि लोग कोहली की इतनी आलोचना क्यों कर रहे हैं. उन्हें ज़रा भी अंदाज़ा नहीं है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैदान पर कितनी 'स्लेजिंग' करते हैं."

उन्होंने कहा, "मैं आपको उन दौरों पर हमारे साथ हुई हर बात नहीं बता सकता. वे सिर्फ़ मैदान पर आपके ख़िलाफ़ नहीं खेलते, बल्कि मानसिक रूप से भी आपसे खेलते हैं."

इंज़माम नाम के एक पाकिस्तानी यूज़र ने एक्स पर लिखा, "कोहली ने ट्रैविस हेड से हाथ नहीं मिलाया. मैच के दौरान उनके बीच कुछ हुआ होगा, लेकिन ऐसी बातें मैदान तक ही सीमित रहनी चाहिए. खेल भावना बहुत अहम है और मैच के बाद सम्मान हमेशा सबसे पहले आना चाहिए."

एक यूज़र ने कोहली की आलोचना करते हुए लिखा, "यह आदमी पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में जाकर खिलाड़ियों से मज़ाक कर सकता है, बावजूद इसके कि उन्होंने भारत के ख़िलाफ़ नेगेटिव टिप्पणियां की थीं, लेकिन ट्रैविस हेड से हाथ नहीं मिला सकता."

ग़ौरतलब है कि 2023 में श्रीलंका में हुए एशिया कप के दौरान पाकिस्तान-भारत मैच से पहले बारिश हुई थी. उस समय विराट कोहली पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में गए थे और पाकिस्तानी क्रिकेटरों से मिले थे.

भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने टिप्पणी करते हुए कहा, "मैं कोहली को अंडर-19 दिनों से जानता हूं. वह मैदान पर अपनी सीमाएं जानते हैं और उनके व्यवहार से लगता है कि मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जो कोहली को बहुत बुरा लगा."

उन्होंने कहा कि ट्रैविस हेड पहले भी भारत के बारे में नकारात्मक टिप्पणियां कर चुके हैं.

अभिषेक कुमार नाम के एक यूज़र ने दावा किया कि ट्रैविस हेड मैच के दौरान विराट कोहली को बार-बार तेज़ खेलने और बड़े शॉट लगाने के लिए उकसा रहे थे और ग़ैरमुनासिब इशारे कर रहे थे.

उनके अनुसार, जब विराट कोहली आउट हुए, तो ट्रैविस हेड उनके सामने आए और अजीब तरीके से जश्न मनाया जो कोहली को अपमानजनक लगा.

ट्रैविस हेड और भारत

साल 2023 में भारत के ख़िलाफ़ वर्ल्ड कप फ़ाइनल में शतक लगाकर ट्रैविस हेड ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

फ़ाइनल में 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद उन्होंने एक छोर संभाले रखा और 120 गेंदों में 137 रन की आक्रामक पारी खेली.

इससे पहले उन्होंने तेज़ रन बना रहे रोहित शर्मा का मुश्किल कैच भी पकड़ा था.

भारत की हार से लाखों भारतीय फ़ैंस निराश हो गए थे और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना ग़ुस्सा निकाला.

पाकिस्तान के साथ हैंडशेक विवाद

हाथ मिलाने को लेकर विवाद नया नहीं है. पिछले साल 14 सितंबर को पाकिस्तान और भारत के बीच खेले गए पहले एशिया कप मैच में टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था.

भारत की जीत के बाद भी भारतीय टीम के बल्लेबाज़ पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाए बिना पवेलियन लौट गए थे.

ड्रेसिंग रूम में मौजूद भारतीय खिलाड़ी भी मैच के बाद मैदान पर नहीं आए थे. इस दौरान सूर्यकुमार यादव ड्रेसिंग रूम का दरवाज़ा बंद करते हुए दिखाई दिए थे.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसे 'क्रिकेट की भावना' के ख़िलाफ़ बताया था और मैच रेफ़री एंडी पाइक्रॉफ़्ट को हटाने की मांग की थी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह भी धमकी दी थी कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह एशिया कप का बहिष्कार करेगा.

İlgili Konular

Bu haber ilk olarak şurada yayınlandı: BBC हिंदी.

İlgili Haberler