Son Dakika
ARإيران تضرب قواعد أمريكية في الخليج بعد إعلان "فشل الدبلوماسية"ARإيران تستهدف قواعد أمريكية في الخليج بعد إعلان فشل الدبلوماسيةARالقيادة المركزية الأميركية تستخدم مسيرات هجومية أحادية الاتجاه لأول مرة ضد إيرانARالثعابين تغزو "مصر".. خبير يكشف أسرار المواجهةARحريق هائل يلتهم غابة فونتينبلو قرب باريس وسط موجة حرARمستقبل الثروة والعمل في العصر الرقمي: بين عطايا ترامب وحكمة الروميARبري يعتبر "اتفاق الإطار" من الماضي ويؤكد استمرار قنوات الاتصال الأمريكية-الإيرانيةARالسعودية: نموذج تنموي يربط رأس المال البشري بالابتكار ويجذب اهتمام البنك الدوليARالسعودية تبتكر نموذجاً اقتصادياً جديداً يربط رأس المال البشري بالتقنية والابتكارARأوروبا الأكثر عرضة للخطر في العالم بسبب هشاشة إمدادات الوقودARإيران تضرب قواعد أمريكية في الخليج بعد إعلان "فشل الدبلوماسية"ARإيران تستهدف قواعد أمريكية في الخليج بعد إعلان فشل الدبلوماسيةARالقيادة المركزية الأميركية تستخدم مسيرات هجومية أحادية الاتجاه لأول مرة ضد إيرانARالثعابين تغزو "مصر".. خبير يكشف أسرار المواجهةARحريق هائل يلتهم غابة فونتينبلو قرب باريس وسط موجة حرARمستقبل الثروة والعمل في العصر الرقمي: بين عطايا ترامب وحكمة الروميARبري يعتبر "اتفاق الإطار" من الماضي ويؤكد استمرار قنوات الاتصال الأمريكية-الإيرانيةARالسعودية: نموذج تنموي يربط رأس المال البشري بالابتكار ويجذب اهتمام البنك الدوليARالسعودية تبتكر نموذجاً اقتصادياً جديداً يربط رأس المال البشري بالتقنية والابتكارARأوروبا الأكثر عرضة للخطر في العالم بسبب هشاشة إمدادات الوقود
Newsgather
Geriयास्तिका भाटिया लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं, क्रिकेट जगत से मिलीं तारीफें
यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं, क्रिकेट जगत से मिलीं तारीफें
Gelişiyor
BBC हिंदी21 sa önceSpor4 dk okumaIndia

यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं, क्रिकेट जगत से मिलीं तारीफें

Hızlı Bakış

यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे मैच में भारत ने जीत के लिए 457 रन का लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में इंग्लैंड 6 विकेट पर 130 रन बनाकर संघर्ष कर रहा है। यास्तिका ने 113 रन बनाए और क्रिकेट जगत ने उनकी इस ऐतिहासिक पारी की सराहना की है।

Yapay zekâ özeti

Neden Önemli?

यह लॉर्ड्स में पहला महिला टेस्ट मैच है। यास्तिका भाटिया ने घुटने की चोट से उबरने के बाद यह शानदार वापसी की है।

Yazı boyutu

यह मैच एक शतक का हक़दार था और यास्तिका ने उसे यादगार बना दिया', भारतीय क्रिकेटर को इतिहास रचने पर मिली तारीफ़ें

प्रकाशित 3 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 6 मिनट

भारतीय महिला क्रिकेटर यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं.

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेले जा रहे इस मैच में भारत ने जीत के लिए 457 रन का बड़ा लक्ष्य रखा है. जिसके जवाब में तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक इंग्लैंड की टीम 6 विकेट पर 130 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी.

मैच के आख़िरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए अब भी 327 रन चाहिए और उनके सिर्फ़ चार विकेट बाक़ी हैं.

भारत ने अपनी दूसरी पारी 7 विकेट पर 341 रन बनाकर घोषित कर दी. भारतीय पारी की ख़ास बात यास्तिका का शतक रहा.

लॉर्ड्स में यह पहला महिला टेस्ट मैच है. इस मैदान पर पहला मैंस टेस्ट मैच 142 साल पहले खेला गया था. तब से यहाँ 150 टेस्ट हो चुके हैं. लेकिन महिला टेस्ट मैच अब तक यहां नहीं हुआ था.

अगर इंग्लैंड को जीतना है, तो उसे रिकॉर्ड बनाना होगा. महिला टेस्ट क्रिकेट में चौथी पारी में सबसे बड़ा सफल लक्ष्य 198 रन का है. ऑस्ट्रेलिया ने 2011 में सिडनी में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ यह लक्ष्य हासिल किया था.

यास्तिका की शानदार पारी

रविवार को जब यास्तिका ने अपनी पारी शुरू की तो वो 39 रनों पर नॉट आउट थीं. वो ख़ुशकिस्मत रहीं जब इंग्लिश बॉलर लॉरेन बेल की गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा चूमकर स्टंप से टकराई. लेकिन बेल्स नहीं गिरीं. इसलिए वह आउट नहीं हुईं.

इस जीवनदान का यास्तिका ने पूरा फ़ायदा उठाया. उन्होंने 86 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 6 चौके लगाए.

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं.

एपिसोड

समाप्त

लंच तक वह 91 रन बनाकर नाबाद थीं. उस वक़्त भारत का स्कोर दूसरी पारी में 4 विकेट पर 250 रन था. उसकी कुल बढ़त 365 रन की हो चुकी थी.

25 साल की यास्तिका ने लंच के बाद पहले ही ओवर में अपना शतक पूरा कर लिया.

उन्होंने 145 गेंदें खेलकर ये माइल स्टोन हासिल किया. इस दौरान उन्होंने 12 चौके लगाए. पवेलियन की बालकनी में मौजूद उनकी साथी खिलाड़ियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया.

यास्तिका अब उन भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाया है. इस सूची में वीनू मांकड़, दिलीप वेंगसरकर, मोहम्मद अज़हरुद्दीन, सौरव गांगुली राहुल द्रविड़ और के एल राहुल जैसे दिग्गज शामिल हैं.

आख़िर में यास्तिका 113 रन बनाकर आउट हुईं. उन्होंने सोफ़ी एक्लेस्टोन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की. लेकिन एक्स्ट्रा कवर पर कैच दे बैठीं.

पवेलियन लौटते समय इंग्लैंड की कई खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी. मैदान में मौजूद दर्शकों और एमसीसी के सदस्यों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया.

सोफ़ी एक्लेस्टोन ने बाद में स्नेह राणा को भी आउट किया. इसके साथ ही उन्होंने पाँच विकेट पूरे किए. उन्होंने 33.3 ओवर में 118 रन देकर 5 विकेट लिए.

वह लॉर्ड्स महिला टेस्ट में पाँच विकेट लेने वाली दूसरी गेंदबाज़ बन गईं. इससे पहले भारत की तेज़ गेंदबाज़ क्रांति गौड़ ने इसी मैच में इंग्लैंड की पहली पारी में 17 ओवर में सिर्फ़ 37 रन देकर 5 विकेट लिए थे. इंग्लैंड की पूरी टीम पहली पारी में 170 रन पर सिमट गई थी जबकि भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए थे.

स्मृति मंधाना को दिया क्रेडिट

यास्तिका भाटिया ने घुटने की चोट से उबरने के बाद ये शानदार वापसी की है. उन्होंने इसका श्रेय स्मृति मंधाना को दिया. साल 2017 में मंधाना को भी ऐसी ही चोट लगी थी. उनके अनुभव ने यास्तिका को फ़ायदा पहुंचाया.

लॉर्ड्स में तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने पर उन्होंने कहा, "मैंने चोट लगने के बाद उनसे बात की थी. उन्होंने मेरी ओर देखकर कहा- ये तुम्हारे करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित होगा."

उन्होंने बताया कि स्मृति ने इस दौरान उनका मनोबल बनाए रखा और कहा कि रीहैब और क्रिकेट से मुझे बहुत सीखने को मिलेगा और इस पीरियड को मैंने सही तरह से इस्तेमाल किया तो मैं काफ़ी कुछ हासिल कर सकती हूं.

भारत की दूसरी पारी में स्मृति और यास्तिका ने दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की पार्टनरशिप की. मंधाना ने 70 रन बनाए.

यास्तिका भाटिया ने अब तक 4 टेस्ट मैचों की 7 पारियों में 223 रन बनाए जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रन है. साथ ही उन्होंने 28 वनडे मैचों में 24.67 के औसत से 666 रन बनाए. वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 64 रन है.

उन्होंने 26 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 19.68 के औसत से 374 रन बनाए हैं. टी-20 में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 54 है.

क्रिकेट जगत से मिली तारीफ़ें

यास्तिका की इस पारी के बाद कई क्रिकेटरों और विशेषज्ञों ने उनकी जमकर तारीफ़ की.

पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने एक्स पर लिखा, "यास्तिका, इस यादगार पारी के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई. उम्मीद है, आगे भी आपके बल्ले से ऐसी कई शानदार पारियां देखने को मिलेंगी."

पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटेर इयान बिशन ने लिखा, "यास्तिका भाटिया ने शानदार उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने अपने करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ा. और वह भी क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैदान लॉर्ड्स पर. यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उनका पहला शतक है. इस टेस्ट मैच में उनकी बल्लेबाज़ी शानदार रही. यह मैच एक शतक का हक़दार था. और यास्तिका ने उसे यादगार बना दिया."

कमेंटेटेर हर्षा भोगले ने इस मैच में अब तक के भारत के परफ़ॉर्मेंस पर लिखा, "जैसे ही क्रिकेट सिर्फ़ ताक़त का खेल नहीं रह जाता, और कौशल और तकनीक का खेल बन जाता है, भारतीय महिला टीम बिल्कुल अलग नज़र आती है. इस टेस्ट मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने हर विभाग में अपना दबदबा दिखाया है. उन्होंने इंग्लैंड पर पूरी तरह हावी होकर खेला है."

Bundan Sonra Ne Olabilir?

Yapay zekâ öngörüsü — kesinlik taşımaz

  • इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करना होगा।

    Spekülatif · Günler içinde

Açık Sorular

  • क्या इंग्लैंड यह मैच जीत पाएगा?
  • यास्तिका भाटिया का अगला मैच कब है?

İlgili Konular

Bu haber ilk olarak şurada yayınlandı: BBC हिंदी.

İlgili Haberler