अमेरिकी सेना ने ईरान के ठिकानों पर हमला किया
Hızlı Bakış
अमेरिकी सेना ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों और कोस्टल रडार पर हमला किया। यह कार्रवाई राष्ट्रपति ट्रंप के ईरान पर सीज़फ़ायर उल्लंघन के आरोप के बाद हुई, जिसमें होर्मुज़ स्ट्रेट में एक मालवाहक जहाज़ पर ड्रोन से हमला हुआ था।
Yapay zekâ özeti
Neden Önemli?
अमेरिकी सेना ने ईरान के ठिकानों पर हमला किया, जो होर्मुज़ स्ट्रेट में एक मालवाहक जहाज़ पर हुए ड्रोन हमले के बाद हुआ।
प्रकाशित एक मिनट पहले
पढ़ने का समय: 1 मिनट
अमेरिकी सेना ने ईरान के ठिकानों पर शुक्रवार को हमला किया है. यह कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद हुई जिसमें उन्होंने ईरान पर सीज़फ़ायर के 'मूर्खतापूर्ण उल्लंघन' का आरोप लगाया था.
डोनाल्ड ट्रंप ने उस घटना के बाद यह आरोप लगाया, जिसमें होर्मुज़ स्ट्रेट में एक मालवाहक जहाज़ पर हमला हुआ.
दरअसल, गुरुवार को जहाज़ पर एक तरफ़ा हमला करने वाले ड्रोन से हमला हुआ. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. इसके बाद वहाँ फँसे हज़ारों नाविकों को निकालने की योजना बनाई गई.
इसके बाद शुक्रवार को अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बताया कि उसने ईरान के मिसाइल-ड्रोन रखने वाले ठिकानों और कोस्टल रडार पोज़िशन पर हमला किया.
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर (आईआरजीसी) ने इस हमले के लिए अमेरिका और इसराइल को ज़िम्मेदार ठहराया.
हमले की घोषणा से ठीक पहले ट्रंप से पूछा गया कि क्या अमेरिका ईरान पर पलटवार करेगा? इस पर उन्होंने कहा था, "आप देखेंगे."
Açık Sorular
- क्या यह संघर्ष बढ़ेगा?
- ईरान की अगली प्रतिक्रिया क्या होगी?


