Son Dakika
ARما أهمية مضيق باب المندب بعد إعلان الحوثيين فرض "حصار بحري" على السعودية؟ARعطل يضرب "فيسبوك" يمنع الآلاف حول العالم من الوصول إلى حساباتهمARترامب يهدد بتدمير البنية التحتية الإيرانية في مضيق هرمزARرئيس البرلمان الموريتاني يدافع عن عقوبات ضد نائبتين معارضتينARمن أوغندا إلى الولايات المتحدة: أجانب يقاتِلون ويقتَلون في صفوف الجيش الروسيARاليونسكو تدرج مدينة صور اللبنانية على قائمة التراث العالمي المهدد بالخطرARالقضاء اللبناني يبحث آليات لتفتيش الملكيات الخاصة بعد دخول الجيش إلى زوطر الغربيةARميّار شريف تتأهل لدور الـ32 في بطولة التنسARموجة حر قياسية وانقطاعات كهرباء متواترة تثير غضباً في تونسARاحتجاجات في إيطاليا بعد وفاة شاب مغربي أثناء اعتقالهARما أهمية مضيق باب المندب بعد إعلان الحوثيين فرض "حصار بحري" على السعودية؟ARعطل يضرب "فيسبوك" يمنع الآلاف حول العالم من الوصول إلى حساباتهمARترامب يهدد بتدمير البنية التحتية الإيرانية في مضيق هرمزARرئيس البرلمان الموريتاني يدافع عن عقوبات ضد نائبتين معارضتينARمن أوغندا إلى الولايات المتحدة: أجانب يقاتِلون ويقتَلون في صفوف الجيش الروسيARاليونسكو تدرج مدينة صور اللبنانية على قائمة التراث العالمي المهدد بالخطرARالقضاء اللبناني يبحث آليات لتفتيش الملكيات الخاصة بعد دخول الجيش إلى زوطر الغربيةARميّار شريف تتأهل لدور الـ32 في بطولة التنسARموجة حر قياسية وانقطاعات كهرباء متواترة تثير غضباً في تونسARاحتجاجات في إيطاليا بعد وفاة شاب مغربي أثناء اعتقاله
Newsgather
Geriआरसीबी ने जीटी को हराकर लगातार दूसरी बार जीता आईपीएल का खिताब
आरसीबी ने जीटी को हराकर लगातार दूसरी बार जीता आईपीएल का खिताब
Spor
BBC हिंदी01.06.2026Spor3 dk okumaIndia

आरसीबी ने जीटी को हराकर लगातार दूसरी बार जीता आईपीएल का खिताब

Hızlı Bakış

आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल 2026 का खिताब जीता। विराट कोहली ने 75 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रन बनाए। आरसीबी के गेंदबाजों ने जीटी को 155 रन पर रोका।

Yapay zekâ özeti

Yazı boyutu

आरसीबी ने जीटी को हराकर लगातार दूसरी बार जीता आईपीएल का खिताब, विराट कोहली ने खेली 75 रन की पारी

प्रकाशित 31 मई 2026

पढ़ने का समय: 5 मिनट

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीज़न के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया है.

आरसीबी ने जीटी की ओर से जीत के लिए मिले 156 रन के लक्ष्य को 18 ओवर में पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. आरसीबी की जीत के हीरो विराट कोहली रहे जिन्होंने 75 रन की नाबाद पारी खेली.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रन की नाबाद पारी खेलकर जीटी की पारी को 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 155 रन तक पहुंचाया था.

आरसीबी की लगातार दूसरी खिताबी जीत के हीरो उसके गेंदबाज भी रहे. रसिख सलाम डार ने तीन विकेट लिए.

वहीं भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड के हिस्से में दो-दो विकेट आए. इन तीनों गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ही आरसीबी ने जीटी को 155 रन के स्कोर पर ही रोक दिया.

फिर चेज मास्टर साबित हुए विराट कोहली

156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत जोरदार रही. पारी के कगिसो रबाडा के वेंकटेश अय्यर ने 18 रन स्कोर किए. दो ओवर बाद ही आरसीबी का स्कोर बिना किसी नुकसान के 23 रन हो गया था.

तीसरे ओवर में विराट कोहली ने भी हाथ खोले और सिराज के खिलाफ दो चौके स्कोर किए. चौथे ओवर में विराट कोहली ने रबाडा को निशाने पर लिया. विराट कोहली ने चौथे ओवर में तीन चौके और एक छक्का जड़ा. इसके साथ ही चार ओवर में आरसीबी का स्कोर 50 के पार पहुंच गया.

हालांकि सिराज ने 5वें ओवर में अय्यर का विकेट लिया. लेकिन अय्यर ने 16 गेंद में 32 रन की पारी खेलकर आरसीबी को वो शुरुआत दिला दी जिसकी उसे लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के लिए जरूरत थी.

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

हालांकि, अपने तीसरे ओवर में रबाडा ने कमबैक किया और पहली गेंद पर ही देवदत्त पडिक्कल को पवेलियन वापस भेज दिया. पडिक्कल ने महज एक रन ही बनाया.

विराट कोहली हालांकि किसी दबाव में नजर नहीं आए और पावरप्ले में ही आरसीबी का स्कोर 70 रन पहुंच गया. कोहली के साथ कप्तान रजत पाटीदार ने आरसीबी की पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की. लेकिन 9 ओवर की दूसरी गेंद पर राशिद खान ने पाटीदार को आउट कर दिया. पाटीदार ने 15 रन ही बनाए.

राशिद खान ने 9वें ओवर में कमाल करते हुए क्रुणाल पंड्या का विकेट भी ले लिया. लेकिन विराट एक छोर पर मजबूती से टिके रहे और आरसीबी का स्कोर 10 ओवर में ही 100 रन तक पहुंच गया.

टिम डेविड और विराट कोहली के बीच पांचवें विकेट के लिए 41 रन की पार्टनरशिप हुई. हालांकि 132 के स्कोर पर आरसीबी ने पांचवां विकेट गंवाया. डेविड ने 17 गेंद में 24 रन की पारी खेली.

लेकिन लगातार गिरते विकेटों के बीच विराट कोहली हालांकि क्रीज पर डेट रहे और आरसीबी को दूसरी बार चैंपियन बनाकर ही ड्रेसिंग रूम में वापस लौटे.

जीटी की खराब शुरुआत

इससे पहले फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर जीटी को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. क्वालिफायर टू में जीटी की जीत के हीरो रहे शुभमन गिल और साई सुदर्शन इस बार कोई कमाल नहीं दिखा पाए.

जोश हेजलवुड ने तीसरे ओवर में गिल का विकेट लिया, जबकि चौथे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने साई को आउट कर दिया. गिल ने 10 और साई ने 12 रन बनाए.

जीटी को फाइनल में पहुंचाने में इन दोनों बल्लेबाजों की अहम भूमिका रही थी. गिल और साई के नाम इस सीजन में 700 से ज्यादा रन हैं.

दो विकेट जल्दी गिरने का असर जीटी की शुरुआत पर साफ दिखाई दिया. जीटी ने पावरप्ले में दो विकेट गंवाकर 45 रन ही बनाए. सात ओवर पूरे होने पर जीटी का स्कोर 50 के पार पहुंचा.

बटलर ने निशांत संधू के साथ मिलकर जीटी को संभालने की कोशिश की. लेकिन 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर रसिख सलाम ने संधू को आउट कर दिया. संधू ने 18 गेंद में 20 रन ही बनाए.

शुरुआती झटकों से नहीं संभल पाई जीटी

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं.

एपिसोड

समाप्त

रनों की धीमी रफ्तार के दबाव में जोस बटलर भी क्रुणाल पंड्या की गेंद पर स्टंप आउट हो गए. 13वें ओवर की पहली गेंद पर जब बटलर आउट हुए जब गुजरात का स्कोर 73 रन ही था. बटलर ने 23 गेंद में 19 रन ही बनाए.

जीटी की पारी का पहला सिक्स 13वें ओवर की चौथी गेंद पर आया.

आरसीबी के गेंदबाजों ने जीटी पर लगातार दबाव बनाए रखा और जीटी ने पांच विकेट 99 रन पर ही गंवा दिए.

15 ओवर के बाद जीटी का स्कोर पांच विकेट गंवाकर 105 रन तक ही पहुंचा.

हालांकि वॉशिंगटन सुंदर ने 37 गेंद में 50 रन की पारी खेली और जीटी के स्कोर को 155 रन तक पहुंचाया.

हालांकि फाइनल से पहलें दोनों टीमें क्वालिफायर वन में आमने-सामने हुई थीं, जिसमें आरसीबी ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई.

वहीं, गुजरात ने दूसरे क्वालिफायर मुक़ाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई.

İlgili Konular

Bu haber ilk olarak şurada yayınlandı: BBC हिंदी.

İlgili Haberler

Bu konuda daha fazlaआईपीएल