कॉकरोच जनता पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े तक जंतर-मंतर से न हटने की घोषणा की
Hızlı Bakış
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की है। सीजेपी ने सरकार से बातचीत का रास्ता खोलने और दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति बढ़ाने की अपील की है।
Yapay zekâ özeti
Neden Önemli?
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रही है। यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित किया जा रहा है।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने घोषणा की है कि वो 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े तक जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे.'
सीजेपी ने एक्स पर इसकी घोषणा की है.
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को सीजेपी का प्रदर्शन जारी है.
अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस से अपील की है कि वो जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति को आगे बढ़ाए.
साथ ही अभिजीत दीपके ने कहा है कि सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की शर्तों को लेकर उनसे बातचीत के चैनल को खोले.
सीजेपी इज़ बैक ने एक्स पर लिखा, "दीपके ने पुलिस से जंतर-मंतर पर अपनी अनुमति बढ़ाने की अपील की है और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की शर्त पर सरकार के साथ बातचीत के लिए रास्ता खोलने को कहा है."
इससे पहले एक अन्य पोस्ट में सीजेपी ने एक्स पर लिखा, "दिल्ली, अब बाहर निकलने का समय आ गया है. हम सभी छात्रों, अभिभावकों और जागरूक नागरिकों से अपील करते हैं कि वे आज (शनिवार) शाम 6 बजे जंतर-मंतर पर इकट्ठा हों और एक स्पष्ट मांग रखें- धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना चाहिए."
जंतर मंतर पर कैसा है माहौल
दिलनवाज़ पाशा, बीबीसी संवाददाता, जंतर मंतर से
शनिवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का दूसरा बड़ा प्रोटेस्ट है.
पिछले प्रदर्शन के मुक़ाबले इस बार लोग कुछ कम हैं लेकिन फिर भी काफ़ी संख्या में लोग हैं.
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंच से केंद्र सरकार से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग की.
दीपके ने दिल्ली पुलिस से और प्रदर्शन के लिए समय बढ़ाने की माँग की.
यहाँ मौजूद प्रदर्शनकारियों ने बीबीसी से कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देंगे इस तरह के प्रदर्शन यहाँ चलते रहेंगे.
इसके अलावा पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी मंच से अपनी बात रखी और उन्होंने पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को भी उठाया.
अभी फ़िलहाल यहाँ पर सैकड़ों लोगों की भीड़ और भारी तादाद में सुरक्षा बल तैनात हैं.
Açık Sorular
- क्या सरकार बातचीत के लिए तैयार होगी?
- क्या प्रदर्शनकारियों की मांगें पूरी होंगी?


