Son Dakika
BRRússia lança mísseis e drones contra Kiev; ao menos 10 mortosKR러시아, 나토 정상회의 앞두고 키이우 대규모 공습…최소 11명 사망TRTrump'ın Ankara Zirvesi Programı Belli Oldu: Zelenskiy ve Esad ile GörüşecekTRBalıkesir'de Orman Yangını Söndürme Çalışmaları Devam EdiyorTRKüresel Piyasalar Karışık Başladı: Teknoloji Hisseleri ve Jeopolitik Gelişmeler Odak NoktasıRUРоссийские военные нанесли удар по украинскому заводу "Визар" под КиевомTRESA'nın Euclid Teleskobu En Yaşlı Kuasarları Tespit EttiRUРоссия уничтожила ключевую научно-производственную базу Украины, связанную с ракетами «Нептун»INZEE5 Removes 'Satluj' Starring Diljit Dosanjh from India Catalog After 48 HoursINTLChina Conducts Long-Range Missile Test in South Pacific, Drawing CondemnationBRRússia lança mísseis e drones contra Kiev; ao menos 10 mortosKR러시아, 나토 정상회의 앞두고 키이우 대규모 공습…최소 11명 사망TRTrump'ın Ankara Zirvesi Programı Belli Oldu: Zelenskiy ve Esad ile GörüşecekTRBalıkesir'de Orman Yangını Söndürme Çalışmaları Devam EdiyorTRKüresel Piyasalar Karışık Başladı: Teknoloji Hisseleri ve Jeopolitik Gelişmeler Odak NoktasıRUРоссийские военные нанесли удар по украинскому заводу "Визар" под КиевомTRESA'nın Euclid Teleskobu En Yaşlı Kuasarları Tespit EttiRUРоссия уничтожила ключевую научно-производственную базу Украины, связанную с ракетами «Нептун»INZEE5 Removes 'Satluj' Starring Diljit Dosanjh from India Catalog After 48 HoursINTLChina Conducts Long-Range Missile Test in South Pacific, Drawing Condemnation
Newsgather
Geriसीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके पर जयपुर में हमला, कहा - 'यह डर और कायरता की निशानी है'
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके पर जयपुर में हमला, कहा - 'यह डर और कायरता की निशानी है'
Gelişiyor
BBC हिंदी15.06.2026Siyaset2 dk okumaIndia

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके पर जयपुर में हमला, कहा - 'यह डर और कायरता की निशानी है'

Hızlı Bakış

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर जयपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान हमला हुआ। दीपके ने इस हमले को डर और कायरता की निशानी बताया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई। पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया है।

Yapay zekâ özeti

Neden Önemli?

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) जयपुर के शहीद स्मारक पर नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन कर रही थी। इसी दौरान सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके पर हमला हुआ।

Yazı boyutu

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके जयपुर में हुई मारपीट के बाद क्या बोले

प्रकाशित 5 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 2 मिनट

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ सोमवार को जयपुर में मारपीट हुई है.

दरअसल, जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर सीजेपी नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रही थी.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिजीत दीपके को उनके समर्थक कंधे पर बैठकार ले जा रहे थे, तभी भीड़ में से कुछ युवकों ने अचानक उन पर हमला कर दिया.

इसके बाद भीड़ ने युवकों को पीटा, हालांकि अभिजीत दीपके ने मंच से कहा कि हमला करने वाले युवकों को छोड़ दिया जाए.

इधर, कॉकरोच जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने भी बीबीसी से कहा कि अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वालों को पुलिस ने पकड़ लिया है

जयपुर दक्षिण के डीसीपी राजर्षि राज वर्मा ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के सहयोगी पत्रकार मोहर सिंह मीणा से फ़ोन पर बताया है कि, "अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाले तीन युवकों समेत पांच युवकों को डिटेन किया है. हम जांच कर रहे हैं कि यह किसी संगठन से जुड़े हुए हैं या नहीं."

मारपीट के बाद अभिजीत दीपके ने बयान जारी किया है.

दीपके ने कहा है कि हमला करना डर और कायरता की निशानी है. साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को दोहराया.

अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "फ़िज़िकल अटैक डर और कायरता की निशानी है. हम अपनी आवाज़ शांति से उठाते रहेंगे."

उन्होंने लिखा, मैं गांधी और आंबेडकर का अनुयायी हूं और इस लड़ाई को शांति और प्यार से लड़ता रहूंगा. धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना चाहिए."

उल्लेखनीय है कि जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर सीजेपी नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रही थी.

अभिजीत दीपके को उनके समर्थक कंधे पर बैठाकर ले जा रहे थे, तभी कुछ युवकों ने अचानक उन पर हमला कर दिया था.

सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने भी एक्स पर लिखा, "जिन लोगों ने दीपके पर हमला किया, वो सब एक राष्ट्रीय पार्टी से जुड़े हैं. उनके चेहरे पहचान लिए गए हैं. इन सभी शरारती तत्वों को बेनक़ाब किया जाएगा."

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सीसोदिया ने दीपके पर हुए हमले की आलोचना की.

उन्होंने एक्स पर लिखा, "एक डरे हुए और भ्रष्ट राजा की गुंडों की सेना यही कर सकती है. यही लोग हैं जो नीट जैसे पेपर लीक करवाकर लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद करते हैं, और अब जब देश के युवा शिक्षा मंत्री से इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं, तो उन पर हमला कर रहे हैं, ये बहुत ही कायराना हरकत है."

Açık Sorular

  • हमलावरों का किसी संगठन से संबंध है या नहीं?
  • हमले के पीछे की मंशा क्या थी?

İlgili Konular

Bu haber ilk olarak şurada yayınlandı: BBC हिंदी.

İlgili Haberler

प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा सीट से लड़ेंगे उपचुनाव, जन सुराज पार्टी का बड़ा फ़ैसला
Gelişiyor·1 sa önce

प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा सीट से लड़ेंगे उपचुनाव, जन सुराज पार्टी का बड़ा फ़ैसला

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे। यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है, जहाँ पिछले चुनाव में 41% वोटिंग हुई थी। यह फ़ैसला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

BBC हिंदी