عاجل
TRHyundai İşçileri Robot ve Yapay Zeka Endişesiyle Greve GidiyorTRRenault Trucks Master Red Edition Türkiye'de: Ticari Araç Yelpazesi GenişliyorTR2026 FIFA Dünya Kupası: Fransa - İsveç Maçı Ne Zaman?TRTelefoncu Dükkanına Postacı Kılığında Gidip Sahibi ÖldürdüTRParaguay, Almanya'yı Yenerek Dünya Kupası'nda Sürpriz Yaptı, Ulusal Tatil İlan EdildiTRMobil İletişim Sektöründe Bellek Çipi Krizi ve Gözetim Fiyatı TalebiTRHazine ve Maliye Bakanlığı'nın Temmuz-Eylül Dönemi İç Borçlanma StratejisiTRİspanya'da Düzensiz Göçmenlere Yasal Statü Süreci ve Ekonomik EtkileriTR16 yaşındaki genç, tartıştığı 13 yaşındaki arkadaşı tarafından bıçaklanarak öldürüldüTRMilli Savunma Bakanı Güler: ABD'nin NATO'dan Ayrılma Niyeti Yok, Türkiye Hava Savunması İçin Alternatifleri DeğerlendiriyorTRHyundai İşçileri Robot ve Yapay Zeka Endişesiyle Greve GidiyorTRRenault Trucks Master Red Edition Türkiye'de: Ticari Araç Yelpazesi GenişliyorTR2026 FIFA Dünya Kupası: Fransa - İsveç Maçı Ne Zaman?TRTelefoncu Dükkanına Postacı Kılığında Gidip Sahibi ÖldürdüTRParaguay, Almanya'yı Yenerek Dünya Kupası'nda Sürpriz Yaptı, Ulusal Tatil İlan EdildiTRMobil İletişim Sektöründe Bellek Çipi Krizi ve Gözetim Fiyatı TalebiTRHazine ve Maliye Bakanlığı'nın Temmuz-Eylül Dönemi İç Borçlanma StratejisiTRİspanya'da Düzensiz Göçmenlere Yasal Statü Süreci ve Ekonomik EtkileriTR16 yaşındaki genç, tartıştığı 13 yaşındaki arkadaşı tarafından bıçaklanarak öldürüldüTRMilli Savunma Bakanı Güler: ABD'nin NATO'dan Ayrılma Niyeti Yok, Türkiye Hava Savunması İçin Alternatifleri Değerlendiriyor
Newsgather
Backक़तर फैक्ट्री धमाके में 12 भारतीयों समेत 13 की मौत, 66 घायल
क़तर फैक्ट्री धमाके में 12 भारतीयों समेत 13 की मौत, 66 घायल
يتطور
BBC हिंदी23.06.2026العالم2 dk okumaIndia

क़तर फैक्ट्री धमाके में 12 भारतीयों समेत 13 की मौत, 66 घायल

نظرة سريعة

क़तर के रास लाफ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में एक फैक्ट्री में तकनीकी ख़राबी के कारण हुए धमाके में 12 भारतीय नागरिकों सहित 13 लोगों की मौत हो गई और 66 अन्य घायल हो गए। भारतीय दूतावास मदद के लिए संपर्क में है।

ملخص مُنشأ بالذكاء الاصطناعي

لماذا يهم

क़तर में आठ लाख से ज़्यादा भारतीय कामगार रहते हैं और वे हर साल बड़ी मात्रा में पैसा भारत भेजते हैं। यह घटना रास लाफ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में हुई, जहाँ बरज़ान लोकल गैस सप्लाई फैसिलिटी में परिचालन शुरू हो रहा था।

حجم الخط

प्रकाशित 23 जून 2026, 07:07 IST

पढ़ने का समय: 3 मिनट

क़तर के रास लाफ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में एक फैक्ट्री में हुए धमाके में 13 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 12 भारतीय हैं. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "क़तर के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि रविवार रात रास लाफ़ान में हुई घटना में 12 भारतीय नागरिकों की दुखद मौत हो गई है."

दूतावास ने क़तर के अधिकारियों के हवाले से बताया कि घायल हुए सभी लोग फ़िलहाल स्थिर स्थिति में हैं और उनका उचित इलाज हो रहा है.

क़तर में आठ लाख से ज़्यादा भारतीय कामगार रहते हैं और हर साल 1.3 से 1.9 अरब डॉलर कमाकर भारत भेजते हैं.

दूतावास ने कहा, "हम क़तर के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है ताकि इस घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को हर संभव मदद दी जा सके. इसमें मृतकों के पार्थिव शरीरों को जल्द से जल्द भारत भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करना भी शामिल है."

इससे पहले सोमवार को एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान क़तर के ऊर्जा मंत्री साद बिन श्रैदा अल-काबी ने पुष्टि की थी कि इस घटना में भारतीय और पाकिस्तानी मूल के 13 लोगों की मौत हुई है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने क्या कहा?

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इस हादसे पर दुख जताया है. एस जयशंकर ने एक्स पर लिखा है, ''क़तर के रास लाफ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए धमाके में भारतीय नागरिकों समेत अन्य लोगों की मौत और घायल होने की ख़बर से गहरा दुख हुआ है.''

''जैसे-जैसे इस घटना से जुड़ी और जानकारी सामने आ रही है, हमारा दूतावास क़तर के अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और इस त्रासदी से प्रभावित भारतीय नागरिकों के परिवारों को हर संभव मदद पहुँचाने के लिए कोशिश कर है. हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं. हम मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की दुआ करते हैं.''

क़तर में हुए इस हादसे पर तुर्की के विदेश मंत्रालय ने भी दुख जताया है.

भारतीय दूतावास ने कहा, "इस चुनौतीपूर्ण और मुश्किल समय में दोहा स्थित भारतीय दूतावास और क़तर में पूरा भारतीय समुदाय क़तर सरकार और वहाँ के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है. हम घायलों के जल्दी सेहतमंद होने की कामना करते हैं और लापता लोगों की सुरक्षा के लिए दुआ करते हैं."

एक अलग बयान में क़तर के गृह मंत्रालय ने कहा कि यह घटना एक तकनीकी ख़राबी के कारण हुई, जिसमें 13 लोगों की मौत हुई और अलग-अलग देशों के 66 लोग ज़ख़्मी हुए हैं.

मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने रास लाफ़ान में आपातकालीन टीमों के साथ तत्काल कार्रवाई की और घटनास्थल पर ज़रूरी सेवाएं मुहैया कराई गईं.

घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भेजा गया जबकि घटनास्थल पर खोज और राहत अभियान पूरा कर लिया गया है.

अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना के सटीक तकनीकी कारणों और उससे जुड़ी सभी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि दुर्घटना के बाद किसी प्रकार का रिसाव नहीं पाया गया और न ही सार्वजनिक सुरक्षा या आसपास के पर्यावरण के लिए कोई ख़तरा है.

इससे पहले क़तर एनर्जी ने कहा था कि रविवार शाम बरज़ान लोकल गैस सप्लाई फैसिलिटी में परिचालन शुरू होने के दौरान धमाके और आग लगने की घटना हुई।

أسئلة مفتوحة

  • दुर्घटना के सटीक तकनीकी कारण क्या थे?
  • क्या भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपाय किए जाएंगे?

مواضيع ذات صلة

This article was originally published by BBC हिंदी.

أخبار ذات صلة

'मैं नाक छू रही थी कि वो सांस ले रहा है या नहीं': वेनेज़ुएला में मलबे से नवजात के साथ बचाई गई माँ
يتطور·6 sa önce

'मैं नाक छू रही थी कि वो सांस ले रहा है या नहीं': वेनेज़ुएला में मलबे से नवजात के साथ बचाई गई माँ

वेनेज़ुएला में आए दोहरे भूकंपों के बाद, एक माँ, डायना पाटिनो, ने अपने 18 दिन के बेटे जुआन डेविड के साथ मलबे से बचाए जाने की कहानी बीबीसी को बताई। जुआन डेविड को देश में उम्मीद का प्रतीक माना जा रहा है, जहाँ भूकंपों में 1,450 से अधिक लोगों की मौत हुई है और हजारों लापता हैं।

BBC हिंदी
चीन की परमाणु रणनीति: क्या बीजिंग सचमुच 'नो फर्स्ट यूज़' नीति पर कायम है?
يتطور·6 sa önce

चीन की परमाणु रणनीति: क्या बीजिंग सचमुच 'नो फर्स्ट यूज़' नीति पर कायम है?

चीन अपनी परमाणु नीति को आत्मरक्षा के लिए बताता है और 'नो फर्स्ट यूज़' पर ज़ोर देता है, लेकिन पश्चिमी विशेषज्ञ उसकी बढ़ती क्षमता और अपारदर्शिता पर चिंता जताते हैं.

BBC हिंदी
المزيد حول هذا الموضوعक़तर