عاجل
ARالأمم المتحدة تحذر من وضع "خارج السيطرة" في الشرق الأوسط مع تصاعد المواجهاتARالجيش الإيراني يعلن استهداف قواعد أمريكية في الكويت بطائرات مسيرة رداً على "اعتداءات العدو"ARالخارجية البريطانية تحذر من السفر إلى الكويت والبحرينARأوربان يتهم النيابة العامة بـ"مداهمة سياسية" ضد حزبه ويصف النظام الجديد بـ"الاستبداد"ARوزارة الصحة تكثف خدماتها الصيفية وتوضيح بشأن فيديو متداولARإسرائيل تركز على الملف النووي الإيراني وسط انتباه واشنطن لتطوير قدرات السعودية النوويةARإيران تطلق 4 صواريخ باتجاه الأردن وتعلن اعتراض 3 منهاARمساعٍ جزائرية مستمرة للسيطرة على الحرائق وتوقيف أربعة متهمين بإضرامهاARإطلاق نار مميت من الشرطة في ماديسون يثير احتجاجات وجدلاً حول العنصريةARتكلفة الحرب الأميركية على إيران تتجاوز ميزانيات دول الناتو وتثير جدلاً في الكونغرسARالأمم المتحدة تحذر من وضع "خارج السيطرة" في الشرق الأوسط مع تصاعد المواجهاتARالجيش الإيراني يعلن استهداف قواعد أمريكية في الكويت بطائرات مسيرة رداً على "اعتداءات العدو"ARالخارجية البريطانية تحذر من السفر إلى الكويت والبحرينARأوربان يتهم النيابة العامة بـ"مداهمة سياسية" ضد حزبه ويصف النظام الجديد بـ"الاستبداد"ARوزارة الصحة تكثف خدماتها الصيفية وتوضيح بشأن فيديو متداولARإسرائيل تركز على الملف النووي الإيراني وسط انتباه واشنطن لتطوير قدرات السعودية النوويةARإيران تطلق 4 صواريخ باتجاه الأردن وتعلن اعتراض 3 منهاARمساعٍ جزائرية مستمرة للسيطرة على الحرائق وتوقيف أربعة متهمين بإضرامهاARإطلاق نار مميت من الشرطة في ماديسون يثير احتجاجات وجدلاً حول العنصريةARتكلفة الحرب الأميركية على إيران تتجاوز ميزانيات دول الناتو وتثير جدلاً في الكونغرس
Newsgather
رجوعआईसीसी वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप: भारत के सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की राह
आईसीसी वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप: भारत के सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की राह
يتطور
BBC हिंदी26‏/6‏/2026رياضة3 د قراءةIndia

आईसीसी वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप: भारत के सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की राह

نظرة سريعة

आईसीसी वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ भारत की जीत के बाद सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की उम्मीदें मज़बूत हुई हैं. हालांकि, ग्रुप-ए में भारत के छह अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया आठ अंकों के साथ शीर्ष पर है. दक्षिण अफ़्रीका भी छह अंकों के साथ भारत को टक्कर दे रहा है.

ملخص مُنشأ بالذكاء الاصطناعي

حجم الخط

प्रकाशित 41 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 6 मिनट

आईसीसी वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को बांग्लादेश के ख़िलाफ़ भारत की पाँच विकेट से जीत के बाद टीम के सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की उम्मीदें मज़बूत हो गई हैं.

हालाँकि, इसके बावजूद सेमीफ़ाइनल में पहुँचने का रास्ता आसान नहीं है.

दरअसल, ग्रुप-ए में भारत के अब छह अंक हो गए हैं और वह ग्रुप में नंबर दो की पोजिशन पर है. ऑस्ट्रेलियाई टीम चार मैच जीतकर आठ अंकों के साथ सबसे ऊपर बनी हुई है.

वहीं, दक्षिण अफ़्रीका ने नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ बड़ी जीत दर्ज करते हुए अपने नेट रनरेट को सुधारा है और वह छह अंकों के साथ भारत को टक्कर दे रही है. दक्षिण अफ़्रीकी टीम ग्रुप में तीसरे स्थान पर है.

दोनों ही टीमों की जीत के बाद सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की लड़ाई ग्रुप स्टेज के आख़िरी मैच तक पहुंच गई है. दोनों ही टीमों का आख़िरी ग्रुप स्टेज मैच 28 जून को होना है.

ग्रुप स्टेज के आख़िरी मैच से होगा फ़ैसला

अब सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की लड़ाई सीधे तौर पर भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही आठ अंक हासिल कर चुकी है और उसका नेट रनरेट चार से ऊपर है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का सेमीफ़ाइनल में पहुंचना तय है.

भारतीय टीम अपना आख़िरी ग्रुप स्टेज मैच रविवार को लॉर्ड्स में खेलेगी. भारत को ग्रुप-ए की टॉप टीम ऑस्ट्रेलिया से मैच खेलना है.

अगर भारत यह मैच जीत जाता है तो सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की राह उसके लिए आसान हो जाएगी.

उधर, दक्षिण अफ़्रीका को बांग्लादेश के ख़िलाफ़ मैच खेलना है.

भारत कैसे पहुँच सकता है सेमीफ़ाइनल में

सेमीफ़ाइनल की लड़ाई में अब चार स्थितियां सामने आ रही हैं.

पहली स्थिति में, अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ जीत हासिल करती है तो भारत के आठ अंक हो जाएंगे. इसके साथ ही भारत को यह उम्मीद करनी होगी कि बांग्लादेश आख़िरी लीग मैच में दक्षिण अफ़्रीका को हरा दे.

ऐसे में भारत के आठ अंक हो जाएंगे और दक्षिण अफ़्रीका के छह अंक ही रहेंगे. इससे भारत सीधे तौर पर सेमीफ़ाइनल में पहुंच जाएगा.

लेकिन, अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से हार जाती है तो उसके लिए राह चुनौतीपूर्ण हो जाएगी.

ऐसे में भारत को उम्मीद करनी होगी कि दक्षिण अफ़्रीका भी बांग्लादेश से मैच हार जाए और सेमीफ़ाइनल की सीट का फ़ैसला नेट रनरेट से हो.

भारतीय टीम का नेट रनरेट इस वक़्त +2.268 है, जबकि दक्षिण अफ़्रीकी टीम का नेट रनरेट +0.734 है.

ऐसे में भारत को उम्मीद करनी होगी कि उसे ऑस्ट्रेलिया से बड़ी हार न मिले और दक्षिण अफ़्रीका को बांग्लादेश बड़े अंतर से हराए, जिससे कि सेमीफ़ाइनल की रेस में शामिल दोनों ही टीमों के बीच नेट रनरेट का यह अंतर बरक़रार रहे.

ऐसे में भारत सेमीफ़ाइनल में पहुंच जाएगा.

तीसरी स्थिति में अगर भारत और दक्षिण अफ़्रीका, दोनों ही टीमें अपने आख़िरी लीग मैच में जीत हासिल करती हैं तो भी सेमीफ़ाइनल में जाने का फ़ैसला नेट रनरेट से होगा.

भारतीय टीम का नेट रनरेट अभी दक्षिण अफ़्रीका से ज़्यादा है. ऐसे में यह अंतर बनाए रखने के लिए भारत को उम्मीद करनी होगी कि अफ़्रीकी टीम बांग्लादेश के ख़िलाफ़ बहुत बड़े अंतर से मैच न जीते.

चूंकि, दोनों ही टीमों के नेट रनरेट में काफ़ी अंतर है, ऐसे में भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ बहुत बड़ी जीत हासिल करने की ज़रूरत नहीं है.

अगर भारत एक छोटी जीत भी हासिल करता है तो वह अपने नेट रनरेट बरक़रार रखेगा और ऐसी स्थिति में वह सेमीफ़ाइनल में पहुंच जाएगा.

चौथी स्थिति भारत के लिए सबसे पीड़ादायक है.

अगर भारत अपना आख़िरी लीग मैच ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है और दक्षिण अफ़्रीकी टीम बांग्लादेश को हरा देती है, तो भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा और दक्षिण अफ़्रीका सेमीफ़ाइनल में अपनी सीट पक्की कर लेगा.

भारत के लिए सेमीफ़ाइनल में पहुंचना क्यों मुश्किल?

भारतीय टीम को अपना आख़िरी लीग मैच ऑस्ट्रेलिया से खेलना है. छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया इस वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारी है.

भारत को सेमीफ़ाइनल की राह आसान बनाने के लिए यह मैच जीतना ज़रूरी है.

सबसे अहम बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप स्टेज में अब तक खेले अपने चार मैचों में पूरी तरह से डोमिनेट किया है. उसने अपने सभी मैच बड़े अंतर से जीते हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में दक्षिण अफ़्रीका को 65 रन से हराया है. वहीं दूसरे मैच में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ 9 विकेट से बड़ी जीत हासिल की है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीसरे मैच में नीदरलैंड्स को 98 रन से मात दी, जबकि चौथे मैच में पाकिस्तान को 113 रन के बड़े अंतर से हराया.

इन चारों ही मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में ही बेहतरीन खेल दिखाया है.

भारत का अब तक का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुक़ाबले भारत ने अपने चार में से तीन ग्रुप स्टेज मुक़ाबले जीते हैं.

مواضيع ذات صلة

This article was originally published by BBC हिंदी.

أخبار ذات صلة

Portugal Faces Major Commercial Crisis Post-Ronaldo, Marketing Expert Warns
يتطور·قبل ساعتين

Portugal Faces Major Commercial Crisis Post-Ronaldo, Marketing Expert Warns

Portugal's Football Federation (FPF) faces a significant commercial and visibility crisis once Cristiano Ronaldo retires from international football, a marketing expert warns. The FPF risks losing millions in revenue and global attention if it fails to prepare for life after its greatest-ever player, who has been the driving force behind its commercial success for over two decades.

Times of India
3 د قراءة