عاجل
INझारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल की परीक्षाएं रद्द, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा एलानFRPiratage du fisc : les cybercriminels affirment avoir vendu les données dérobéesRUIsraeli Finance Minister Calls for Full Military Rule and Settlements in GazaUSTrump Administration Pauses Border Construction in Big Bend National Park Amid Bipartisan BacklashEUTrump Threatens Strikes Against Oman Amid Stalled US-Iran Talks Over Strait of HormuzTRBMMYK: Lübnan'da insani kriz henüz sona ermedi, yeni yerinden edilmeler yaşanıyorARاستمرار ارتفاع أسعار تأمين السفن في مضيق هرمز وتراجع الأسهم الأمريكية وسط توترات جيوستاسيةKR사우디 e스포츠 네이션스컵, 이란 전쟁 여파로 2027년으로 연기SESkjutning vid skola i Södertälje – tre personer gripnaCN未來一週天氣不穩!低氣壓與西南風夾擊 中南部防豪雨INझारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल की परीक्षाएं रद्द, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा एलानFRPiratage du fisc : les cybercriminels affirment avoir vendu les données dérobéesRUIsraeli Finance Minister Calls for Full Military Rule and Settlements in GazaUSTrump Administration Pauses Border Construction in Big Bend National Park Amid Bipartisan BacklashEUTrump Threatens Strikes Against Oman Amid Stalled US-Iran Talks Over Strait of HormuzTRBMMYK: Lübnan'da insani kriz henüz sona ermedi, yeni yerinden edilmeler yaşanıyorARاستمرار ارتفاع أسعار تأمين السفن في مضيق هرمز وتراجع الأسهم الأمريكية وسط توترات جيوستاسيةKR사우디 e스포츠 네이션스컵, 이란 전쟁 여파로 2027년으로 연기SESkjutning vid skola i Södertälje – tre personer gripnaCN未來一週天氣不穩!低氣壓與西南風夾擊 中南部防豪雨
Newsgather
رجوعमहाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक के बाद रद्द
महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक के बाद रद्द
عاجل
BBC हिंदी27‏/6‏/2026Education2 د قراءةIndia

महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक के बाद रद्द

نظرة سريعة

महाराष्ट्र में 28 जून को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई है। भिवंडी में प्रश्न पत्र की जानकारी कुछ लोगों के पास होने का पता चलने के बाद परीक्षा स्थगित की गई। विपक्ष ने सरकार पर 'पेपर लीक सरकार' होने का आरोप लगाया है।

ملخص مُنشأ بالذكاء الاصطناعي

حجم الخط

प्रकाशित 21 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 3 मिनट

महाराष्ट्र में रविवार यानी 28 जून को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को पेपर लीक के बाद रद्द कर दिया गया है. महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने इसकी पुष्टि की है.

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने राज्य भर में कुल 1028 केंद्रों पर 28 जून को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 आयोजित करने का प्रस्ताव रखा था.

कुल 4 लाख 28 हज़ार 122 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था. इनमें से 2 लाख 26 हज़ार 363 सेवारत शिक्षकों को परीक्षा में शामिल होना था.

नीट 2026 परीक्षा में हुई अनियमितताओं को ध्यान में रखते हुए, महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद द्वारा सभी सुरक्षा उपाय किए थे.

इस बीच, शिक्षक के रूप में नियुक्ति पाने के लिए आवश्यक टीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे कई उम्मीदवारों को धक्का लगा है.

विपक्ष ने सत्ताधारी सरकार पर पहले नीट परीक्षा और अब टीईटी परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक करने का आरोप लगाया है. विपक्ष ने इस सरकार को प्रश्नपत्र लीक करने वाली सरकार बताया है.

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद, पुणे ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है. इसके मुताबिक़, गोपनीय सूचना के आधार पर यह पता चला था कि 27 जून तड़के भिवंडी में कुछ व्यक्तियों को इस प्रश्न पत्र के बारे में जानकारी थी. इसके चलते भिवंडी पुलिस ने उस स्थान पर छापा मारा.

इसके बाद महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अधिकारियों को तत्काल सत्यापन के लिए बुलाया गया. जांच में पता चला कि जून 2026 में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के प्रश्न पत्र में इन लोगों के पास कुछ एक जैसे प्रश्न थे. इस संबंध में भिवंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

इस बयान में कहा गया है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए 28 जून को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को स्थगित किया जा रहा है.

इस बयान में कहा गया है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से संबंधित जानकारी महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी.

राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज़

कांग्रेस ने टीईटी पेपर लीक पर बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि ये 'पेपर लीक सरकार' बन चुकी है.

कांग्रेस ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "एक और पेपर लीक. महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर लीक हो गया है."

"कल ये परीक्षा होने वाली थी, जिसे रद्द कर दिया गया है. बीजेपी की सरकार में कोई ऐसा पेपर नहीं, जो लीक नहीं होता. ये सरकार 'पेपर लीक सरकार' बन चुकी है."

वहीं जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग कर रही कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर पोस्ट किया है.

कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर लिखा है, "एक और पेपर लीक हो गया. हमेशा की तरह काम. इस देश के मंत्रियों ने कसम खाई है कि वे किसी भी नाकामी की ज़िम्मेदारी कभी नहीं लेंगे.

"जनता को इसे बर्दाश्त करना होगा, क्योंकि मंत्री इसके लिए कभी जवाबदेह नहीं होंगे."

مواضيع ذات صلة

This article was originally published by BBC हिंदी.

أخبار ذات صلة

नालसार विश्वविद्यालय: सीजेआई को दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि बनाने के प्रस्ताव पर विवाद
يتطور·11‏/8‏/2026

नालसार विश्वविद्यालय: सीजेआई को दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि बनाने के प्रस्ताव पर विवाद

हैदराबाद के नालसार विश्वविद्यालय में सीजेआई को दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के प्रस्ताव पर छात्रों ने विरोध जताया है। छात्रों ने पुलिस बर्बरता के मामलों पर सीजेआई की टिप्पणियों का हवाला देते हुए फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है।

BBC हिंदी
3 د قراءة