عاجل
FRIncendie dans la forêt de Fontainebleau : deux Canadair entrent en actionFRGuerre au Moyen-Orient : les États-Unis annoncent une nouvelle salve de frappes contre l'IranFRAttaques de drones en Russie : trois morts près de Moscou, un incendie près de StavropolFRDiego Forlan nommé sélectionneur par intérim de l'UruguayCRYPTO-FREscalade dans le détroit d'Hormuz : le Bitcoin sous pressionCRYPTO-FRInternet Court : un nouveau système pour régler les litiges entre agents IAFRIncendie près de Fontainebleau : la circulation ferroviaire reprend normalementFRHongrie : le Parlement vote une modification de la Constitution pour destituer le président SulyokFRIncendies en Île-de-France : des bombardiers d'eau mobilisés pour la première foisFRMeta's new AI feature to create images from Instagram photos without consent sparks backlashFRIncendie dans la forêt de Fontainebleau : deux Canadair entrent en actionFRGuerre au Moyen-Orient : les États-Unis annoncent une nouvelle salve de frappes contre l'IranFRAttaques de drones en Russie : trois morts près de Moscou, un incendie près de StavropolFRDiego Forlan nommé sélectionneur par intérim de l'UruguayCRYPTO-FREscalade dans le détroit d'Hormuz : le Bitcoin sous pressionCRYPTO-FRInternet Court : un nouveau système pour régler les litiges entre agents IAFRIncendie près de Fontainebleau : la circulation ferroviaire reprend normalementFRHongrie : le Parlement vote une modification de la Constitution pour destituer le président SulyokFRIncendies en Île-de-France : des bombardiers d'eau mobilisés pour la première foisFRMeta's new AI feature to create images from Instagram photos without consent sparks backlash
Newsgather
Backपटना में ख़ान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फ़ायरिंग, पुलिस ने क्या बताया
पटना में ख़ान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फ़ायरिंग, पुलिस ने क्या बताया
عاجل
BBC हिंदी03.06.2026Crime3 dk okumaIndia

पटना में ख़ान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फ़ायरिंग, पुलिस ने क्या बताया

نظرة سريعة

पटना में मंगलवार रात को शिक्षक और यूट्यूबर ख़ान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फ़ायरिंग की घटना सामने आई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की पहचान की जा रही है. एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हुआ है.

ملخص مُنشأ بالذكاء الاصطناعي

لماذا يهم

पटना में मंगलवार रात को शिक्षक और यूट्यूबर ख़ान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फ़ायरिंग की घटना हुई. इस घटना में एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हुआ है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की पहचान की जा रही है.

حجم الخط

पटना में ख़ान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फ़ायरिंग, पुलिस ने क्या बताया

प्रकाशित 3 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 4 मिनट

पटना में मंगलवार रात को शिक्षक और यूट्यूबर ख़ान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फ़ायरिंग की घटना सामने आई. पुलिस ने मामले की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है.

पटना पुलिस ने कहा है कि इस घटना में शामिल संदिग्धों की पहचान की जा रही है.

पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा, "जांच के ज़रिये सत्यापन किया जा रहा है. इसमें शामिल लोगों की पहचान की जाएगी. जो भी इस मामले में शामिल पाया जाएगा, उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी."

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हुआ है. ख़ान सर ने दावा किया है कि संदिग्धों की पहचान कर ली गई है.

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, जिस समय यह हमला हुआ उस समय ख़ान सर कोचिंग सेंटर में ही मौजूद थे.

घटना की ख़बर मिलने के बाद पटना एसएसपी, डीएसपी समेत पुलिस की कई टीमें कोचिंग सेंटर पर पहुंच गईं.

एसपी कार्तिकेय शर्मा ने एएनआई से कहा, "इस हमले में गार्ड के घायल होने की ख़बर है. इस मामले में गार्ड और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर जांच की जा रही है. घायल व्यक्ति का इलाज हो रहा है."

ख़ान सर ने क्या बताया

कोचिंग के बाहर हुई फ़ायरिंग को लेकर ख़ान सर ने पत्रकारों से बातचीत में आशंका जताई कि 'हमलावरों का संबंध कोचिंग संस्थानों से हो सकता है.'

उन्होंने कहा, "क्लासें ख़त्म हो चुकी थीं. बिहार पुलिस भर्ती का परिणाम आया था. हज़ारों अभ्यर्थी सफल हुए थे. हम थके हुए थे. तभी कुछ असामाजिक तत्व आए, हमें धमकाने लगे और गार्डों के साथ मारपीट की."

उन्होंने दावा किया, "दस मिनट के अंदर कम से कम आठ-दस राउंड गोली चली और चारों ओर अफ़रा-तफ़री का माहौल पैदा हो गया. ऑफ़िस को पूरी तरह तोड़ दिया है."

उन्होंने कहा, "गार्ड को मार कर इतना लहूलुहान कर दिया है कि उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. देखिए यहां क्या हो रहा है. ये बिल्कुल असामाजिक तत्व हैं."

ख़ान सर ने संदिग्धों की पहचान का दावा करते हुए कहा, "लोगों को चिह्नित कर लिया गया है, गार्ड ने भी उनकी पहचान कर ली है. ऐसा लगता है कि उनका संबंध कोचिंग संस्थानों से है. वे कम फ़ीस से परेशान हैं. मेरा मानना है कि ग़रीबों को भी पढ़ने का अधिकार है."

उन्होंने कहा, "मुझे सुरक्षा मिलनी चाहिए, लेकिन यह प्रशासन पर निर्भर करता है. सीसीटीवी फ़ुटेज पुलिस को सौंप दिया गया है."

ख़ान सर ने कहा, "हमारे सुरक्षा गार्ड ने भी हमलावरों की पहचान कर ली है. ये लोग पास के कोचिंग सेंटर से हैं. यह साफ़ है कि इस घटना के पीछे आसपास का कोचिंग संस्थान है. उन्होंने ऐसे बयान भी दिए हैं, जिनमें कहा गया है कि वे ख़ान सर के कोचिंग सेंटर को उड़ा देंगे."

कौन हैं ख़ान सर

मुसल्लहपुर हाट इलाक़ा बिहार की राजधानी पटना का एक प्रमुख शैक्षणिक हब है. यहीं ख़ान सर का कोचिंग संस्थान है.

इस इलाक़े में एक प्रमुख कोचिंग केंद्र है- 'ख़ान जीएस रिसर्च सेंटर', जिसे मशहूर ख़ान सर चलाते हैं. उनका पूरा नाम है फ़ैज़ल ख़ान.

उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के देवरिया के एक स्कूल से की है. ख़ान सर ने बाद में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है.

ख़ान सर का दावा है कि उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की है. उनका कहना है कि उनके यूट्यूब चैनल को कोविड लॉकडाउन ने ज़्यादा लोगों तक पहुँचा दिया.

इसी दौर में ख़ान सर भी काफ़ी मशहूर हुए. ख़ासकर देसी अंदाज़ में पढ़ाने और समझाने के तरीक़ों की वजह से वो चर्चा में आए.

ख़ान सर मूल रूप से बिहार की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं.

ख़ान सर स्टूडेंट्स में लोकप्रिय हैं और हज़ारों छात्र उनके संस्थान में पढ़ते हैं लेकिन अपनी टिप्पणियों से वो विवादों में भी रहे हैं.

वो छात्रों ही नहीं बल्कि आम लोगों के बीच भी एक चर्चित नाम हैं. उनके यूट्यूब चैनल 'ख़ान जीएस रिसर्च सेंटर' के 2.9 करोड़ से ज़्यादा सबस्क्राइबर हैं.

أسئلة مفتوحة

  • संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी कब होगी?
  • हमले का मुख्य कारण क्या है?
  • क्या यह हमला किसी प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान द्वारा कराया गया था?
  • ख़ान सर को सुरक्षा प्रदान की जाएगी या नहीं?

مواضيع ذات صلة

This article was originally published by BBC हिंदी.

أخبار ذات صلة

المزيد حول هذا الموضوعख़ान सर