عاجل
ESVencimiento del plazo de paz entre Irán y EEUU: Tensión en el estrecho de OrmuzESBen-Gvir pide matar palestinos cada noche; diplomacia busca alto al fuego en GazaINTLAt least 11 killed in mutual missile and drone strikes by Russia and UkraineDEDemographischer Wandel: Deutschlands Arbeitskräftepotenzial schrumpftCN烏克蘭無人機攻擊俄羅斯野莓倉庫,俄經濟遭重創RUHundreds of Moroccan Migrants Protest in Ceuta, Demanding Asylum Amid Border CrisisRUВ Белгородской области пострадали мирные жители и инфраструктура от атак дронов ВСУCRYPTO-ENAustria Fines Crypto Platform Bitpanda €70,000 Under MiCA for Non-ComplianceITDetrazione spese scolastiche 2026: cosa include il 730 precompilato?ITPrezzi carburanti: stabili su strada, in aumento sull'autostradaESVencimiento del plazo de paz entre Irán y EEUU: Tensión en el estrecho de OrmuzESBen-Gvir pide matar palestinos cada noche; diplomacia busca alto al fuego en GazaINTLAt least 11 killed in mutual missile and drone strikes by Russia and UkraineDEDemographischer Wandel: Deutschlands Arbeitskräftepotenzial schrumpftCN烏克蘭無人機攻擊俄羅斯野莓倉庫,俄經濟遭重創RUHundreds of Moroccan Migrants Protest in Ceuta, Demanding Asylum Amid Border CrisisRUВ Белгородской области пострадали мирные жители и инфраструктура от атак дронов ВСУCRYPTO-ENAustria Fines Crypto Platform Bitpanda €70,000 Under MiCA for Non-ComplianceITDetrazione spese scolastiche 2026: cosa include il 730 precompilato?ITPrezzi carburanti: stabili su strada, in aumento sull'autostrada
Newsgather
رجوعबिहार के बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत, बीजेपी को बड़ा झटका
बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत, बीजेपी को बड़ा झटका
عاجل
BBC हिंदी4‏/8‏/2026سياسة4 د قراءةIndia

बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत, बीजेपी को बड़ा झटका

बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीजेपी के नीरज कुमार को 19,324 वोटों से हरा दिया है।

نظرة سريعة

बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीजेपी के नीरज कुमार को 19,324 वोटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती थी।

ملخص مُنشأ بالذكاء الاصطناعي

لماذا يهم

यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्य सभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई थी। बांकीपुर को बीजेपी की सबसे सुरक्षित सीट समझा जाता रहा है।

حجم الخط

बिहार के बांकीपुर के बहुचर्चित उप चुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की है.

यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्य सभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई थी. पटना के शहरी क्षेत्र में आने वाली यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है लेकिन इस बार के नतीजों ने बड़े उलटफेर का संकेत दिया है.

प्रशांत किशोऱ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के नीरज कुमार को 19,324 वोट से हरा दिया. उन्हें 64,151 वोट (49.2%) मिले जबकि नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले हैं.

नौ महीने पहले ही बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 243 सीटों में 202 पर जीत दर्ज की थी. बांकीपुर को बीजेपी की सबसे सुरक्षित सीट समझा जाता रहा है. जबकि उन चुनावों में जनसुराज पार्टी का एक भी उम्मीदवार नहीं जीत सका था.

कई विश्लेषक बहुत कम वोटर टर्नआउट को भी इसकी वजह मान रहे हैं, हालांकि बीजेपी ने हार के पीछे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के वोटों का प्रशांत किशोर को ट्रांसफ़र होने को एक बड़ी वजह बताया है.

जबकी आरजेडी सांसद मीसा भारती ने प्रशांत किशोर की जीत को 'बीजेपी की ही जीत' बताया है.

अपनी हार के लिए बीजेपी ने क्या कारण गिनाए

बीजेपी का कहना है कि बांकीपुर के उप चुनाव में आरजेडी का जनाधार अधिक खिसका है.

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा, "2025 विधानसभा चुनाव में 41.1% मतदान हुआ था जिसमें बीजेपी को 63.25% और राजद को 29.83% वोट मिले थे."

"लेकिन इस उपचुनाव में मतदान 8% प्रतिशत कम होकर 33.3% रह गया. इसमें बीजेपी को 34.4% वोट मिले, राजद को 10.95%, जबकि जन सुराज को 49.23% वोट मिले."

उन्होंने लिखा, "2025 की तुलना में बीजेपी अपने 54% से अधिक वोट शेयर को बचाने में सफल रही, जबकि आरजेडी अपने पुराने वोट शेयर का सिर्फ़ 37% ही बचा पाई. बीजेपी के वोट शेयर में 45.6% की गिरावट आई, जबकि राजद के वोट शेयर में 63.3% की भारी गिरावट दर्ज हुई. यानी, आरजेडी का जनाधार बीजेपी की तुलना में कहीं अधिक तेज़ी से खिसका."

उन्होंने दावा किया कि 'आरजेडी का एक बड़ा पारंपरिक वोट बैंक जन सुराज की ओर स्थानांतरित हुआ. तेजस्वी यादव की चुनावी अभियान से दूरी ने भी इसमें भूमिका निभाई.'

अमित मालवीय ने स्वीकार किया कि 'कम मतदान की वजह ये रही कि बीजेपी समर्थक मतदान केंद्र तक नहीं पहुँचे.'

आरजेडी के लिए चेतावनी?

अमित मालवीय ने बांकीपुर के नतीजे को आरजेडी के चेतावनी बताया है.

उन्होंने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में लिखा, "बांकीपुर में जो हुआ, वह आरजेडी के लिए चेतावनी है. बीजेपी को हराने के प्रयास में अगर उसके वोट जन सुराज पार्टी की ओर स्थानांतरित हुए हैं, तो इतिहास बताता है कि ऐसी रणनीति अक्सर मुख्य प्रतिद्वंद्वी से अधिक उस दल को ही कमजोर कर देती है, जो अपनी राजनीतिक ज़मीन छोड़ता है."

अमित मालवीय ने कांग्रेस का उदाहरण देते हुए लिखा, "पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने वामपंथ को हराने के लिए 2011 में तृणमूल कांग्रेस के लिए राजनीतिक जगह छोड़ी. नतीजा यह हुआ कि तृणमूल मज़बूत होती गई और कांग्रेस हाशिये पर चली गई. दिल्ली में भी कांग्रेस ने वही गलती दोहराई. भाजपा को रोकने के नाम पर उसने आम आदमी पार्टी के लिए जगह बनाई और अंततः उसका वोट शेयर लगभग 2% तक सिमट गया."

उधर, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बांकीपुर की जीत को 'बीजेपी के विरोध और लोकतंत्र में जनता के विश्वास की जीत' बताया है. उन्होंने विजेता हो बधाई दी और उनके जन समर्पित कार्यकाल और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

उन्होंने एक्स पर लिखा, "बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे से ये फिर से साबित हो गया कि " जीत उसकी ज़रूर होती है , जो लगातार लड़ता है , जनता से जिसका निरंतर जुड़ाव होता है, जो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का सम्मान करता है और उनके साथ संपर्क और संवाद कायम रखता है."

हालांकि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में 'अपर कास्ट' की ख़ासी मौजूदगी है और यहां से बीजेपी के नितिन नबीन चार बार से लगातार चुनाव जीतते रहे हैं. ऐसे में यहां से हार बीजेपी के लिए भी एक ख़तरे की घंटी है.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक़, "राजनीतिक दलों के पास उपलब्ध जाति और समुदाय आधारित अनुमानों के मुताबिक़, बांकीपुर में कायस्थ 14%, भूमिहार 8%, ब्राह्मण 8%, राजपूत 7%, कुर्मी 5%, कुशवाहा 3%, मुस्लिम 12%, कहार 9% (अत्यंत पिछड़ा वर्ग), बनिया 9% और अनुसूचित जाति 9% हैं."

"हालांकि ये केवल स्थानीय राजनीतिक दलों के अनुमान हैं, फिर भी वे यह संकेत देते हैं कि बांकीपुर में कथित 'सवर्ण' आबादी का अनुपात लगभग 37% तक हो सकता है. इसमें बनिया समुदाय को शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि बिहार में उन्हें ओबीसी का दर्जा है."

यही गणित बीजेपी की लगातार जीत की बड़ी वजह रहा है.

मीसा भारती ने कहा- 'यह बीजेपी की जीत'

उधर, आरजेडी ने बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत को बीजेपी की जीत बताया.

रविवार को जब नतीजे आ रहे थे आरजेडी सांसद मीसा भारती ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "कहा जाए तो ये बीजेपी प्रत्याशी की हार है लेकिन प्रशांत किशोर अगर वहां जीत रहे हैं तो ये बीजेपी की ही जीत है. वहां पर प्रत्याशी बदले गए, क्या कारण रहा कि प्रत्याशी बदले गए?... जनता को प्रशांत किशोर ने बहुत सारे वादे किए हैं जो कि असंभव है. किसी भी पार्टी के सांसद हों, विधायक हों, उसके लिए ये सब कर पाना बहुत मुश्किल है."

"ये जगह बीजेपी का गढ़ है, जहां पिछले 35-40 सालों से कोई काम नहीं हुआ है उसमें वे कह रहे हैं कि बच्चों को पटना के प्राइवेट स्कूल में भर्ती करवा देंगे, सरकारी स्कूलों में जाने की ज़रूरत नहीं है... जनता को सच्चाई पता नहीं है कि प्रशांत किशोर ही बीजेपी के असली प्रत्याशी हैं. जनता को ये बात समझने में समय लगेगा लेकिन जीतने के बाद ये देखने को मिलेगा."

बांकीपुर में अपनी जीत के लिए प्रशांत किशोर ने दो प्रमुख कारण गिनाए हैं- पहला, बीजेपी, कांग्रेस और आरजेडी के असंतुष्ट समर्थकों का समर्थन, और दूसरा जेन ज़ी के विरोध प्रदर्शनों का असर.

क्या यह चुनाव बीजेपी के लिए संदेश है?

चुनाव नतीजे आने के बाद प्रशांत किशोर ने सबसे प्रमुख जो बात कही वो यह कि 'यह चुनाव बीजेपी के लिए एक संदेश' है.

उन्होंने पत्रकारों से कहा, "यह चुनाव सिर्फ़ विधायक बनाने का नहीं था, बल्कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को यह संदेश देने का था कि बिहार में एक अच्छा व्यक्ति मुख्यमंत्री बनाया जाए, ताकि राज्य में शिक्षा और रोज़गार की स्थिति बेहतर हो सके. लोगों ने यही संदेश दिया है… सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बिहार को अच्छा नेतृत्व मिलना चाहिए. यहां से होने वाला पलायन रुकना चाहिए."

बांकीपुर में बीजेपी प्रत्याशी की हार के पीछे दो प्रमुख कारण गिनाए जा रहे हैं- पहला, अंतिम समय में प्रत्याशी का बदला जाना और दूसरा, मुख्यमंत्री के रूप में कुशवाहा बिरादरी से आने वाले सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से 'अपर कास्ट' में असंतोष.

कॉलेज परिसरों में जातिगत भेदभाव पर यूजीसी के नियम (जिस पर स्टे लग गया है) और नीट पेपर लीक को लेकर भी अपर कास्ट में नाराज़गी रही है.

हालांकि हाल ही में पेपर लीक को लेकर युवाओं के प्रदर्शन का भी इस परिणाम पर असर माना जा रहा है.

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, "हाल में हुए जेन ज़ी विरोध प्रदर्शनों में मुख्य रूप से हिंदू और उल्लेखनीय संख्या में सवर्ण, ओबीसी तथा दलित युवाओं ने भाग लिया. इन प्रदर्शनों में बिहार की उस जातीय गणित को प्रभावित करने की क्षमता दिखाई देती है, जिसे भाजपा हाल तक लगभग तय मानकर चल रही थी."

أسئلة مفتوحة

  • क्या यह परिणाम आगामी चुनावों में भी असर डालेगा?
  • आरजेडी का वोट ट्रांसफर होने के दावों में कितनी सच्चाई है?

مواضيع ذات صلة

This article was originally published by BBC हिंदी.

أخبار ذات صلة

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान की भारत यात्रा रद्द, रिश्तों में तल्ख़ी बरक़रार
يتطور·قبل 12 ساعة

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान की भारत यात्रा रद्द, रिश्तों में तल्ख़ी बरक़रार

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान की प्रस्तावित भारत यात्रा रद्द हो गई है। ढाका ने शेख़ हसीना के प्रत्यर्पण की मांग दोहराते हुए कहा है कि यात्रा के लिए अनुकूल माहौल की ज़रूरत है, जिससे दोनों देशों के संबंधों में तनाव ज़ाहिर होता है।

BBC हिंदी
4 د قراءة
कॉकरोच जनता पार्टी: सोशल मीडिया से उभरा नया प्रेशर ग्रुप जो दे रहा है सरकार को चुनौती
يتطور·قبل 12 ساعة

कॉकरोच जनता पार्टी: सोशल मीडिया से उभरा नया प्रेशर ग्रुप जो दे रहा है सरकार को चुनौती

भारत में सोशल मीडिया से उभरे 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) नामक प्रेशर ग्रुप ने पिछले तीन महीनों में नीट पेपर लीक और नालसार दीक्षांत समारोह विवाद में सफलता हासिल करने के बाद 15 अगस्त से 'स्कूल ठीक करो अभियान' की शुरुआत की है।

BBC हिंदी
6 د قراءة
लाल किले के भाषण में 'दिमाग़ी नक्सल' शब्द पर सियासी बयानबाज़ी तेज़
يتطور·قبل 13 ساعة

लाल किले के भाषण में 'दिमाग़ी नक्सल' शब्द पर सियासी बयानबाज़ी तेज़

15 अगस्त को पीएम मोदी के 'दिमाग़ी नक्सल' वाले बयान पर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमाग़ी नक्सली' होने पर गर्व बताया, जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने उन पर तीखा हमला बोला है।

BBC हिंदी
3 د قراءة
المزيد حول هذا الموضوعप्रशांत किशोर