
पुणे: मंगेतर की हत्या के आरोप में युवती और उसके साथी गिरफ़्तार
पुणे पुलिस ने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के आरोप में सिया गोयल और उसके साथी चेतन चौधरी को गिरफ़्तार किया है। आरोप है कि सिया और चेतन ने मिलकर केतन को लोहगढ़ क़िले से धक्का दिया। पहले इसे हादसा बताया गया था, लेकिन जांच में सिया के पुराने प्रेम संबंध का खुलासा होने पर हत्या का मामला दर्ज किया गया।

