Eilmeldung
FRHayden Panettiere, star de Heroes, décédée à 36 ansESLa inesperada muerte de Hayden Panettiere a los 36 años conmueve al públicoTRİran'dan 'Şüpheli' Saldırı: IKBY Başbakanı Barzani'nin Ofisine İHA SaldırısıCRYPTO-FRAnnus Horribilis : La France Face à une Série d'Intrusions Informatiques MajeuresINTLTrump Scales Back US-South Korea Military Drills Citing "Good" Relations with Kim Jong UnESEl presidente de Ceuta denuncia la 'falta de respuesta' del Gobierno ante la crisis migratoriaINTLMeta Faces $1.4 Trillion Lawsuit Over Child Safety Concerns on Facebook and InstagramESRusia establece bases secretas de drones de gran potencia cerca de la OTANRUПредставитель партии в Берлине назвал попытки переинтерпретировать советские мемориалы ревизионизмомDEErster Elektro-Ferrari 'Luce' bringt bei Auktion 40 Millionen Dollar einFRHayden Panettiere, star de Heroes, décédée à 36 ansESLa inesperada muerte de Hayden Panettiere a los 36 años conmueve al públicoTRİran'dan 'Şüpheli' Saldırı: IKBY Başbakanı Barzani'nin Ofisine İHA SaldırısıCRYPTO-FRAnnus Horribilis : La France Face à une Série d'Intrusions Informatiques MajeuresINTLTrump Scales Back US-South Korea Military Drills Citing "Good" Relations with Kim Jong UnESEl presidente de Ceuta denuncia la 'falta de respuesta' del Gobierno ante la crisis migratoriaINTLMeta Faces $1.4 Trillion Lawsuit Over Child Safety Concerns on Facebook and InstagramESRusia establece bases secretas de drones de gran potencia cerca de la OTANRUПредставитель партии в Берлине назвал попытки переинтерпретировать советские мемориалы ревизионизмомDEErster Elektro-Ferrari 'Luce' bringt bei Auktion 40 Millionen Dollar ein
Newsgather
Zurückझारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं और जेपीएससी में भ्रष्टाचार का मुद्दा
झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं और जेपीएससी में भ्रष्टाचार का मुद्दा
In Entwicklung
BBC हिंदीvor 5 TagenPolitik3 Min. LesezeitIndia

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं और जेपीएससी में भ्रष्टाचार का मुद्दा

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता और जेपीएससी घोटालों पर राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया और छात्रों का आंदोलन

Auf einen Blick

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं और जेपीएससी घोटालों में अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। इस मामले में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं, जबकि विभिन्न दलों की सरकारों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

KI-generierte Zusammenfassung

Warum es wichtig ist

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं और जेपीएससी में भ्रष्टाचार के मामले पिछले कई वर्षों से विभिन्न सरकारों के कार्यकाल में सामने आते रहे हैं।

Schriftgröße

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता का मामला किसी ख़ास पार्टी की सरकार का नहीं रहा है.

झारखंड की उम्र लगभग 26 साल होने जा रही है और इनमें 13 साल दो महीने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार रही है. इन 13 सालों में भी झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन यानी जेपीएससी की परीक्षा में भ्रष्टाचार से जुड़े कई गंभीर मामले सामने आए.

2004 में बीजेपी के अर्जुन मुंडा झारखंड के मुख्यमंत्री थे और दिलीप कुमार प्रसाद को जेपीएससी का चेयरमैन नियुक्त किया गया था.

जमशेदपुर पश्चिम से विधायक और बीजेपी के पूर्व नेता सरयू राय की पृष्ठभूमि आरएसएस की रही है. सरयू राय कहते हैं कि दिलीप कुमार प्रसाद आरएसएस के स्वयंसेवक थे और उन्हें जेपीएसी में भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाना पड़ा.

अप्रैल 2010 में शिबू सोरेन की सरकार ने दिलीप प्रसाद को निलंबित कर दिया था. इससे पहले भारत के राष्ट्रपति ने उनके ख़िलाफ़ जांच शुरू करने की मंज़ूरी दी थी. उन पर आरोप था कि उन्होंने सिविल कर्मियों और लेक्चररों की भर्ती में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को फ़ायदा पहुँचाया.

पिछले साल अप्रैल में दिलीप कुमार प्रसाद झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा भर्ती घोटाले में 13 अभियुक्तों के साथ सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए थे.

यह परीक्षा वर्ष 2005 में आयोजित की गई थी. अभियुक्तों में उस समय के जेपीएसी के कुछ अधिकारी, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने वाले परीक्षक, इंटरव्यू बोर्ड के सदस्य और अभ्यर्थी शामिल थे. आरोप है कि इन सभी ने भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताएं करने के लिए साज़िश रची थी.

दिलीप कुमार प्रसाद रांची यूनिवर्सिटी में जूलॉजी के रीडर रह चुके थे. सितंबर 2004 में जेपीएससी के अध्यक्ष बनाए गए थे. 2008 में सिविल सेवा परीक्षा और झारखंड पात्रता परीक्षा के नतीजे जारी होने के बाद भाई-भतीजावाद के आरोप सामने आए.

आरोप था कि आयोग के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सदस्यों ने अपने रिश्तेदारों को सिविल कर्मी, विश्वविद्यालय शिक्षक और अधिकारी नियुक्त करवाया था.

सरयू राय झारखंड में रघुवर दास की सरकार में मंत्री भी रहे हैं. राय कहते हैं कि झारखंड की हर सरकार में प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार हुए हैं और अब तक कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं बन पाई है.

राय कहते हैं, ''रांची में छात्रों का आंदोलन केवल हेमंत सोरेन को लेकर नहीं है. नाराज़गी भ्रष्ट व्यवस्था को लेकर है. हेमंत तात्कालिक कारण ज़रूर हैं. मुझे नहीं लगता है कि इस मामले में बीजेपी हाई मोरल ग्राउंड ले सकती है.''

रांची में जारी आंदोलन को बीजेपी जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की काट के रूप में पेश कर रही है और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को कटघरे में खड़ी कर रही है.

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में कांग्रेस भी शामिल है. 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा को 81 सदस्यों वाली विधानसभा में 34 सीटें मिली थी और कांग्रेस को 16 सीटें. यानी हेमंत सोरेन की सरकार कांग्रेस के समर्थन से चल रही है. ऐसे में बीजेपी कांग्रेस को घेर रही है पूछ रही है कि झारखंड के मामले में राहुल गांधी चुप क्यों हैं?

हालांकि राहुल गांधी ने झारखंड की सरकार से कहा है कि वो छात्रों की मांगों को सुने और समाधान निकाले.

राहुल गांधी ने सोमवार को एक्स पर लिखा, ''झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत है. छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है. झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए.''

क्या झारखंड में छात्रों के आंदोलन से राहुल गांधी वाक़ई बैकफुट पर आ गए हैं? रांची यूनिवर्सिटी में इतिहास विभाग के प्रोफ़ेसर कंजीव लोचन को नहीं लगता है कि राहुल बैकफुट पर हैं.

प्रोफ़ेसर लोचन कहते हैं, ''दिल्ली में जंतर मंतर पर भी राहुल नहीं गए थे. राहुल पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए थे. जंतर मंतर पर तो पता था कि सीजेपी के नेतृत्व में आंदोलन चल रहा है. रांची में तो पता ही नहीं है कि इसका नेता कौन और जो आंदोलन कर रहे हैं, वे किस संगठन से जुड़े हैं. ऐसे में राहुल इस प्रदर्शन में शामिल होने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं.''

प्रोफ़ेसर लोचन कहते हैं, ''राहुल ने छात्रों का समर्थन किया है. उनकी मांगों का समर्थन किया है. मुख्यमंत्री से बल प्रयोग नहीं करने की अपील की है. क्या बीजेपी के नेता जंतर मंतर पर आंदोलन में ऐसा कर रहे थे?''

बीजेपी की मांग है कि कांग्रेस हेमंत सोरेन सरकार से समर्थन वापस ले. रांची यूनिवर्सिटी में उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर रिज़वान अली कहते हैं कि कांग्रेस ऐसा क्यों करेगी? प्रोफ़ेसर रिज़वान अली कहते हैं, ''ये वैसा ही है कि नीट मामले में कांग्रेस चंद्रबाबू नायडू से कहे कि वो समर्थन वापस ले लें. बीजेपी झारखंड में मुख्य विपक्षी पार्टी है और वह आंदोलन का फ़ायदा लेना चाह रही है. इसमें कुछ भी ग़लत नहीं है. जो भी पार्टी विपक्ष में होती है, वो सरकार के ख़िलाफ़ नाराज़गी को हवा देती है.''

11 अगस्त यानी मंगलवार को बीजेपी ने झारखंड बंद का आयोजन किया था. प्रोफ़ेसर लोचन कहते हैं कि इस बंद अगर व्यापक असर होता तो कहा जा सकता था कि बीजेपी का जनता का अपार समर्थन मिल रहा है लेकिन ऐसा हुआ नहीं. प्रोफ़ेसर लोचन कहते हैं कि बंद का असर रांची में भी सीमित था.

कांग्रेस को लग रहा है कि झारखंड में जो आंदोलन कर रहे हैं, उनमें बीजेपी भीड़ बढ़ाने के लिए पश्चिम बंगाल से लोगों को बुला रही है. 11 अगस्त को कांग्रेस महासचिव ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया था और लिखा था, ''बीजेपी को लगता है कि अगर झारखंड के आंदोलन में फ़र्ज़ी भीड़ भेज कर उसे बड़ा दिखाया गया, तो उनके ख़िलाफ़ जो जन आक्रोश पैदा हुआ था वो ख़त्म हो जाएगा.''

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास के राजनीतिक सलाहकार रहे अजय कुमार कहते हैं कि आंदोलन को देखने का नज़रिया सत्ता और विपक्ष का एक जैसा नहीं रहेगा. अजय कुमार कहते हैं, ''झारखंड में छात्रों की परेशानी बहुत ज़्यादा है. हर परीक्षा में कदाचार के मामले सामने आते हैं और यह झारखंड बनने के बाद से ही जारी है.''

प्रोफ़ेसर लोचन भी इस बात से सहमत नहीं हैं कि आंदोलन में आई भीड़ फ़र्ज़ी है. वह कहते हैं, ''जेपीएससी में पेपर लीक नहीं होता है बल्कि सीटें बिक जाती हैं. क्या इसे लेकर छात्रों की नाराज़गी ग़लत है? भीड़ में राजनीतिक पार्टियों के लोग भी हो सकते हैं लेकिन मुद्दा क्या है, इस पर ध्यान होना चाहिए.''

Offene Fragen

  • छात्र आंदोलन का नेतृत्व कौन कर रहा है?
  • क्या झारखंड सरकार छात्रों की मांगों का स्थायी समाधान कर पाएगी?

Verwandte Themen

This article was originally published by BBC हिंदी.

Ähnliche Meldungen

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान की भारत यात्रा रद्द, रिश्तों में तल्ख़ी बरक़रार
In Entwicklung·vor 14 Stunden

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान की भारत यात्रा रद्द, रिश्तों में तल्ख़ी बरक़रार

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान की प्रस्तावित भारत यात्रा रद्द हो गई है। ढाका ने शेख़ हसीना के प्रत्यर्पण की मांग दोहराते हुए कहा है कि यात्रा के लिए अनुकूल माहौल की ज़रूरत है, जिससे दोनों देशों के संबंधों में तनाव ज़ाहिर होता है।

BBC हिंदी
4 Min. Lesezeit
कॉकरोच जनता पार्टी: सोशल मीडिया से उभरा नया प्रेशर ग्रुप जो दे रहा है सरकार को चुनौती
In Entwicklung·vor 14 Stunden

कॉकरोच जनता पार्टी: सोशल मीडिया से उभरा नया प्रेशर ग्रुप जो दे रहा है सरकार को चुनौती

भारत में सोशल मीडिया से उभरे 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) नामक प्रेशर ग्रुप ने पिछले तीन महीनों में नीट पेपर लीक और नालसार दीक्षांत समारोह विवाद में सफलता हासिल करने के बाद 15 अगस्त से 'स्कूल ठीक करो अभियान' की शुरुआत की है।

BBC हिंदी
6 Min. Lesezeit
लाल किले के भाषण में 'दिमाग़ी नक्सल' शब्द पर सियासी बयानबाज़ी तेज़
In Entwicklung·vor 15 Stunden

लाल किले के भाषण में 'दिमाग़ी नक्सल' शब्द पर सियासी बयानबाज़ी तेज़

15 अगस्त को पीएम मोदी के 'दिमाग़ी नक्सल' वाले बयान पर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमाग़ी नक्सली' होने पर गर्व बताया, जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने उन पर तीखा हमला बोला है।

BBC हिंदी
3 Min. Lesezeit
Mehr zu diesem Themaझारखंड