Eilmeldung
TRBodrum'da Restorana Silahlı Saldırı: 1 ÖlüRUВ аэропорту «Жуковский» введены временные ограничения на прием и выпуск самолетовKRSeoul Shares Rebound Tracking Wall Street Gains Amid Mideast TensionsRUUS servicemen accuse commanders of underestimating security threat in Kuwait after Iranian strikeITBorsa di Tokyo apre in ribasso per instabilità geopolitica e petrolioKR삼성액티브운용, 광통신·위성네트워크 ETF 상장ARدراسة: قلة النوم بساعة ونصف يوميًا تسبب زيادة وزن ملحوظةKRLoL MSI, 15일간의 대장정 성공적으로 마무리…10만 명 대전 방문KR현대차, TCR 월드투어 포르투갈서 시즌 3승 달성CN中国国家铁路集团有限公司上半年发送旅客23.48亿人次 同比增长5.0%TRBodrum'da Restorana Silahlı Saldırı: 1 ÖlüRUВ аэропорту «Жуковский» введены временные ограничения на прием и выпуск самолетовKRSeoul Shares Rebound Tracking Wall Street Gains Amid Mideast TensionsRUUS servicemen accuse commanders of underestimating security threat in Kuwait after Iranian strikeITBorsa di Tokyo apre in ribasso per instabilità geopolitica e petrolioKR삼성액티브운용, 광통신·위성네트워크 ETF 상장ARدراسة: قلة النوم بساعة ونصف يوميًا تسبب زيادة وزن ملحوظةKRLoL MSI, 15일간의 대장정 성공적으로 마무리…10만 명 대전 방문KR현대차, TCR 월드투어 포르투갈서 시즌 3승 달성CN中国国家铁路集团有限公司上半年发送旅客23.48亿人次 同比增长5.0%
Newsgather
BackCBI Recreates Twisha Sharma's 'Death Scene' with Husband and Mother-in-Law Present
CBI Recreates Twisha Sharma's 'Death Scene' with Husband and Mother-in-Law Present
In Entwicklung
BBC हिंदी01.06.2026Crime3 dk okumaIndia

CBI Recreates Twisha Sharma's 'Death Scene' with Husband and Mother-in-Law Present

Auf einen Blick

  • CBI recreated the crime scene of Twisha Sharma's death using a dummy, with her husband and mother-in-law present.
  • Both are in CBI custody and have been sent on a 5-day remand.

KI-generierte Zusammenfassung

Warum es wichtig ist

Twisha Sharma's body was found at her in-laws' residence in Bhopal on May 12. Her family has accused her husband, Samarth Singh, and mother-in-law, Giribala Singh, of dowry harassment and mental torture. The case was initially investigated by Bhopal police before being handed over to the CBI.

Schriftgröße

त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई ने सोमवार को पुतलों का इस्तेमाल करके घटना के सीन को दोबारा से तैयार किया.

12 मई की रात भोपाल स्थित ससुराल में त्विषा शर्मा का शव मिला था.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि सीबीआई सोमवार को फॉरेंसिक और क्राइम सीन विशेषज्ञों के साथ 12 मई की रात की घटनाओं का विस्तृत ब्यौरा जानने के लिए घटनास्थल पर गई थी.

इस दौरान त्विषा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह भी मौजूद थीं जो फ़िलहाल सीबीआई हिरासत में हैं.

सीबीआई अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि सीबीआई ने अभियुक्तों से उस घटना के बाद की परिस्थितियों का विवरण देने को कहा, जब त्विषा घर में मृत पाई गई थीं.

अधिकारी ने बताया कि त्विषा के बराबर वज़न वाले एक पुतले का इस्तेमाल कर घटनास्थल की परिस्थितियों को दोहराया गया. समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह की मौजूदगी में उनसे घटना के बाद की घटनाओं को दोबारा करके दिखाने और समझाने को कहा गया.

सीबीआई अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने मिनट-दर-मिनट घटनाक्रम तैयार करने की भी कोशिश की, ताकि यह समझा जा सके कि भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में त्विषा शर्मा की मौत किन परिस्थितियों में हुई.

समाचार एजेंसी एएनआई ने सीबीआई टीम के उन वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया है जिसमें क्राइम सीन को दोबारा करके दिखाया गया है.

इस वीडियो में त्विषा की सास गिरिबाला और पति समर्थ सिंह पुतले के ज़रिए उस दिन की घटना के बारे में सीबीआई अधिकारियों को बता रहे हैं.

सीबीआई ने शुक्रवार को त्विषा शर्मा मौत मामले में उनके पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को भोपाल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया था.

अदालत ने दोनों अभियुक्तों को पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया था.

अदालत ने जांच एजेंसी की उस दलील को स्वीकार किया जिसमें कहा गया था कि मामले की कई कड़ियों की जांच अभी बाक़ी है और अभियुक्तों को एक साथ बैठाकर पूछताछ की ज़रूरत है.

इसके पहले त्विषा शर्मा के पति समर्थ सिंह को 23 मई को गिरफ़्तार कर पुलिस रिमांड पर भेजा गया था. बाद में मध्य प्रदेश सरकार के मामला सीबीआई को सौंपे जाने के बाद उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में दिया गया.

शुक्रवार को भोपाल में जस्टिस शोभना भलावे की अदालत ने उनकी सीबीआई रिमांड पांच दिन के लिए और बढ़ा दी. इसी आदेश के तहत गिरिबाला सिंह को भी पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया है.

त्विषा शर्मा के परिवार की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता अंकुर पांडे ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा, "सीबीआई ने अदालत से दोनों अभियुक्तों की पांच-पांच दिन की रिमांड मांगी थी."

उन्होंने आगे कहा कि, "सीबीआई ने अदालत को बताया कि मामले में सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका है, दोनों अभियुक्त प्रभावशाली हैं और घटना से जुड़े कई पहलुओं की जांच शुरू से की जानी है."

इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार 28 मई को सीबीआई ने त्विषा शर्मा की सास और सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह को गिरफ़्तार किया था.

सीबीआई की मुख्य सूचना अधिकारी बीना यादव ने बीबीसी को बताया था कि, "भोपाल स्थित घर में कई घंटे तक पूछताछ और जांच के बाद गिरिबाला सिंह को गिरफ़्तार किया गया."

गिरफ्तारी से एक दिन पहले यानी बुधवार 27 मई को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम ज़मानत रद्द कर दी थी.

अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि मामले की गंभीरता, उपलब्ध सामग्री और जांच की स्थिति को देखते हुए उन्हें राहत देना उचित नहीं था.

33 वर्षीय त्विषा शर्मा का शव 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित उनके ससुराल में मिला था.

त्विषा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं और उनकी शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी.

त्विषा के परिवार ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं.

परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही त्विषा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था.

मामले की शुरुआती जांच भोपाल पुलिस ने की थी. बाद में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया.

Worauf zu achten ist

KI-Ausblick — Möglichkeiten, keine Fakten

  • Further interrogation and evidence gathering by the CBI.

    Sehr wahrscheinlich · Innerhalb von Tagen

  • Potential filing of chargesheet by the CBI.

    Wahrscheinlich · Innerhalb von Wochen

Offene Fragen

  • What were the exact circumstances of Twisha Sharma's death?
  • What evidence did the CBI gather during the crime scene recreation?
  • Will the CBI's recreation lead to a confession or further arrests?
  • What is the motive behind the alleged dowry harassment and torture?

Verwandte Themen

This article was originally published by BBC हिंदी.

Ähnliche Meldungen

Mehr zu diesem ThemaTwisha Sharma