ऑस्ट्रेलियाई महिला ने प्राकृतिक रूप से चार एक जैसी बच्चियों को जन्म दिया
Auf einen Blick
ऑस्ट्रेलिया की 34 वर्षीय जेनिटर ना'अमोआना ने रॉयल ब्रिस्बेन एंड विमेंस हॉस्पिटल में प्राकृतिक रूप से एक जैसी चार बच्चियों को जन्म दिया, जो डेढ़ करोड़ गर्भधारण में से एक बार होने वाली एक बेहद दुर्लभ और उच्च जोखिम वाली घटना है।
KI-generierte Zusammenfassung
Warum es wichtig ist
ऑस्ट्रेलिया की जेनिटर ना'अमोआना ने प्राकृतिक रूप से एक ही अंडे से बनी चार जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया, जो गर्भधारण के करीब डेढ़ करोड़ मामलों में से एक बार होने वाली एक बेहद दुर्लभ घटना है।
ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने प्राकृतिक रूप से बिना किसी मेडिकल तकनीक (IVF) के 'आइडेंटिकल क्वाड्रुपलेट्स' (एक जैसे दिखने वाले चार बच्चों) को जन्म दिया है।
रॉयल ब्रिस्बेन एंड विमेंस हॉस्पिटल के अनुसार यह गर्भावस्था बेहद दुर्लभ और बहुत ज़्यादा जोखिम भरी थी।
14 जुलाई को 28 हफ़्ते और चार दिन की गर्भावस्था के बाद सिजेरियन सेक्शन से इन चार बच्चियों का जन्म हुआ। ये बच्चियां 'मोनोज़ाइगोटिक क्वाड्रुपलेट्स' (एक ही एग से बनी चार जुड़वां बच्चियां) थीं, यानी एक ही फर्टिलाइज़्ड एग चार भ्रूणों में बंट गया था।
अस्पताल के अनुसार, 34 वर्षीय जेनिटर ना'अमोआना और उनके पति जोर्थम के पहले से ही चार बच्चे थे। जब डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि वे एक साथ चार बच्चों को जन्म देने वाली हैं, तो दोनों यह सुनकर हैरान रह गए।
गर्भावस्था की शुरुआत से मां की देखभाल कर रहीं डॉ. एलेक्सा बेंडॉल के अनुसार, एक जैसी शक्ल वाले चार बच्चों का जन्म करीब 'गर्भधारण के करीब डेढ़ करोड़ मामलों में से एक' बार होता है। उन्होंने कहा कि चारों बच्चों का 'एक ही प्लेसेंटा साझा' करना बेहद दुर्लभ है और ऐसा मामला पहले कभी सुनने में नहीं आया।
बेंडॉल, जो मैटरनल-फीटल मेडिसिन स्पेशलिस्ट और ऑब्सटेट्रिशियन हैं, उन्होंने कहा कि ऐसी प्रेग्नेंसी में बहुत ज़्यादा जोखिम होता है इसलिए अस्पताल ने ना'अमोआना को 25 हफ़्ते पर ही भर्ती कर लिया ताकि उनकी निगरानी की जा सके।
बेंडॉल ने कहा, "हमने हमेशा यही कहा था कि अगर हम उन्हें गर्भावस्था के 28 हफ़्ते तक पहुंचा पाएं तो यह अच्छी बात होगी"
उन्होंने आगे कहा, "इस बात की हमें बेहद खुशी है कि 28 सप्ताह और 4 दिन में चारों बच्चियों का जन्म सुरक्षित हुआ और वे सभी स्वस्थ हैं। यह सचमुच कमाल था और इसका हिस्सा बनकर हम बहुत खुश हैं।"
बेंडॉल ने कहा, "जेनिटर ने पहले दिन से ही हर स्थिति का डटकर सामना किया है। उन्होंने किसी तरह खुद और अपने बच्चों के लिए हर मुश्किल और जोखिम को टाल दिया है"
नवजात बच्चियों के नाम एमिली, हैरियट, कैथरीन और एलेक्सा रखे गए हैं। लड़कियों में से एक का नाम डॉ. एलेक्सा बेंडॉल के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने प्रेग्नेंसी की शुरुआत से ही ना'अमोआना की देखभाल की थी।
बेंडॉल ने कहा कि बच्चे अस्पताल के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट में तब तक रहेंगे जब तक वे पूरी तरह विकसित नहीं हो जाते और अभी उनकी हालत बहुत अच्छी है।
जेनिटर के पहले से ही चार बच्चे हैं, जिनकी उम्र एक से 10 साल के बीच है। अब परिवार में चार नई बच्चियों के आने के बाद जेनिटर ने कम से कम 10 सीटों वाली वैन खरीदने के लिए लोगों से मदद मांगते हुए एक ऑनलाइन फंडरेज़िंग अभियान शुरू किया है।
फंडरेज़र के साथ दिए गए एक मैसेज में जेनिटर ने लिखा, "हमारी चार अनमोल बच्चियां सुरक्षित रूप से दुनिया में आ गई हैं। हमारा दिल खुशी से भरा हुआ है लेकिन एक साथ चार नवजात शिशुओं की देखभाल करने की सच्चाई ने ऐसी चुनौतियां खड़ी कर दी हैं जिनकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी"
इस फंडरेज़र को 24 लाख रुपये से ज़्यादा का डोनेशन मिल चुका है।
बिना किसी मेडिकल मदद के प्राकृतिक रूप से एक साथ एक जैसे दिखने वाले चार बच्चों का जन्म होना बहुत ही दुर्लभ है। डॉक्टरों का अनुमान है कि ऐसा हर 7,00,000 जन्मों में से लगभग एक बार होता।
Offene Fragen
- बच्चियों को नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट से कब छुट्टी मिलेगी?
- फंडरेज़िंग अभियान का अंतिम लक्ष्य क्या है और क्या यह पूरा हो गया है?

