Dernière minute
TRİran Saldırısı Sonrası Bahreyn'de Uyarı Sirenleri ÇaldıTRİran-ABD Gerginliği: Tahran'da Silahlı Gösteriler ve Artan TehditlerTRBakanlıktan Filistin'e İlişkin Açıklama: 'Soykırım Politikasının Sonuçları'TRGülistan Doku soruşturmasında Handan Sonel tutuklandıTRTrump'ın İran savaşı nedeniyle sabrının tükendiği ve askeri seçeneğe geri döndüğü iddia edildiTRKütahya-Afyonkarahisar yolunda otomobil ile motosiklet çarpıştı: 5 yaralıTRKuveyt Hava Savunması İran İHA Saldırısına Karşı EtkinTRHudeyde'de Hava Saldırısı: Husiler ve Arap Koalisyonu Arasında Artan GerilimTRNablus'un Güneybatısında Filistinli Köyüne Saldırı: Ev ve Araçlar Ateşe VerildiTRSağlık Bakanı Memişoğlu: Trabzon Şehir Hastanesi kasım sonunda ilk hastasını alacakTRİran Saldırısı Sonrası Bahreyn'de Uyarı Sirenleri ÇaldıTRİran-ABD Gerginliği: Tahran'da Silahlı Gösteriler ve Artan TehditlerTRBakanlıktan Filistin'e İlişkin Açıklama: 'Soykırım Politikasının Sonuçları'TRGülistan Doku soruşturmasında Handan Sonel tutuklandıTRTrump'ın İran savaşı nedeniyle sabrının tükendiği ve askeri seçeneğe geri döndüğü iddia edildiTRKütahya-Afyonkarahisar yolunda otomobil ile motosiklet çarpıştı: 5 yaralıTRKuveyt Hava Savunması İran İHA Saldırısına Karşı EtkinTRHudeyde'de Hava Saldırısı: Husiler ve Arap Koalisyonu Arasında Artan GerilimTRNablus'un Güneybatısında Filistinli Köyüne Saldırı: Ev ve Araçlar Ateşe VerildiTRSağlık Bakanı Memişoğlu: Trabzon Şehir Hastanesi kasım sonunda ilk hastasını alacak
Newsgather
Retourदिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग, 10 से ज़्यादा लोगों की मौत, 4 शव बरामद
दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग, 10 से ज़्यादा लोगों की मौत, 4 शव बरामद
DERNIÈRE MINUTE
BBC हिंदी03/06/2026Crime4 min de lectureIndia

दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग, 10 से ज़्यादा लोगों की मौत, 4 शव बरामद

L'essentiel

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने अब तक चार शव बरामद किए हैं, जबकि बीजेपी विधायक ने 21 मौतों का दावा किया है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

Résumé généré par IA

Taille de police

प्रकाशित 3 जून 2026, 12:24 IST

अपडेटेड 58 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 5 मिनट

दिल्ली के मालवीय नगर इलाक़े के लेमन ग्रीन नामक रेस्टोरेंट में आग लगने का मामला सामने आया है.

इस घटना में 10 से अधिक लोगों के मारे जाने की ख़बर है. प्रशासन ने अब तक चार शवों के बरामद होने की पुष्टि की है. जबकि स्थानीय बीजेपी विधायक सतीश उपाध्यय ने कहा, "21 लोगों की मौत हुई है जबकि 47 लोगों को बचाया गया है."

वहीं आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा "इस आग में 21 लोग ज़िंदा जल गए. मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. यहां कई लोग विदेशों से आए थे. लोग अपने परिजनों के इलाज के लिए यहां पहुंचे थे. वे सभी मजबूरी में यहां रह रहे थे. सरकार को कुछ शर्म करनी चाहिए."

घटना पर प्रधानमंत्री कार्यालय, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उप-राज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने दुख जताया है. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट करके इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए दो लाख और घायलों को 50 हज़ार रुपये की सहायता राशि देने का एलान किया है.

पीएमओ ने लिखा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने से हुई मौतें दुखद हैं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं."

दक्षिणी दिल्ली में दिल्ली डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के एसडीएम ने इस घटना में चार शव बरामद किए जाने की बात कही है.

दिल्ली प्रशासन ने क्या बताया

दक्षिणी दिल्ली में दिल्ली डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया, "बिल्डिंग के नीचे कोई रेस्टोरेंट चल रहा था और आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है. ऐसी अधिक संभावना है कि रेस्टोरेंट की वजह से बिल्डिंग में आग लगी हो."

उन्होंने कहा, "एकदम सटीक विवरण हमारे पास नहीं हैं लेकिन अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं. सात-आठ घायलों को अस्पताल ले जाया गया है."

जितेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए ऐसी इमारतों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई किए जाने की ज़रूरत है.

उन्होंने कहा, "संबंधित विभागों को आदेश देंगे कि ग़लत तरीक़े से जो काम कर रहे हैं और किसी और लाइसेंस की आड़ में होटल चला रहे हैं तो उनके ख़िलाफ़ एक्शन लिया जाए. कुछ लोग अपने कमरों से इमारत से बाहर कूदे थे. एक ही इमारत में आग लगी है."

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है.

उन्होंने एक्स पर लिखा, "मालवीय नगर में हुई भीषण आग की घटना में लोगों की दुखद मौत से मैं दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं. घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली फ़ायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, कैट्स एंबुलेंस सेवा और आपातकालीन एजेंसियों को तुरंत मौके पर भेजा गया."

"एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया... प्रभावित परिवारों को हर आवश्यक चिकित्सा सहायता और अन्य मदद उपलब्ध कराई जा रही है...इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं."

दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए घटना को दुखद बताया है.

उन्होंने कहा, "मालवीय नगर के हौज़ रानी में एक होटल में लगी आग से बहुत दुखी हूँ. मेरी संवेदनाएँ मरने वालों के परिवारों के साथ हैं, और मैं सभी के साथ मिलकर घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूँ. पुलिस, सिविल और फायर रेस्क्यू टीमें अभी मौके पर काम कर रही हैं. अधिकारियों से बात की गई है और उन्हें तुरंत मेडिकल मदद, राहत और इस दुखद घटना की पूरी जाँच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं."

सोमनाथ भारती ने क्या कहा

मालवीय नगर से पूर्व विधायक और आम आदमी पार्टी नेता सोमनाथ भारती ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "बुधवार सुबह आठ बजे ये आग लगी है क्योंकि इलाक़े में तारों का जाल बिछा हुआ है."

उन्होंने कहा, "सुबह आठ बजे आग लगी है. तारों का जाल बिछा है, जिसमें शार्ट सर्किट से शायद आग लगी है. पड़ोस में होटल है जहां 20 से 25 कमरे हैं. पास में सामने मैक्स हॉस्पिटल है. वहां इलाज कराने वालों के परिवार इस होटल में ठहरते हैं."

"शॉर्ट सर्किट से पहले किचन में आग लगी जो ऊपर की मंजिलों पर फैली. समाने रजाई वाले की दुकान है, उसने अपनी सारी रजाईयां बिछा दीं, जिस पर लोग कूद कर बाहर निकले हैं."

उन्होंने कहा, "मैं सुबह से स्थानीय लोगों के साथ घटना स्थल पर हूं. फ़ायर ब्रिगेड भी पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. मुझे लगता है कि चार से पाच लोग हताहत हैं. इसमें 99 प्रतिशत लोग विदेशी है, जिसमें दक्षिणी अफ़्रीकी, सोमालिया आदि देशों के लोग हैं. इनमें कुछ खाड़ी देशों के भी हो सकते हैं."

फ़ायर अधिकारी ने क्या बताया

फॉयर ऑफ़िसर एके मलिक ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि घटना की जानकारी बुधवार सुबह 8.50 बजे मिली.

उन्होंने कहा, "फ़ायर विभाग को सुबह 8:50 बजे कॉल आई थी. शुरुआत में सात फ़ायर टेंडर मौके पर भेजे गए थे. और गाड़ियां भी रास्ते में थीं, लेकिन बाद में ज़रूरत के मुताबिक सभी यूनिट मौके पर पहुंच गईं. हमारी टीम जैसे ही घटनास्थल पर पहुंची, उसने तुरंत इमारत से 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला."

उन्होंने बताया कि यह एक बहुमंज़िला इमारत है. इसमें एक बेसमेंट, भूतल और उसके ऊपर पांच मंज़िलें हैं.

उनके अनुसार, "मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में हमें पता चला है कि यह इमारत केवल आवासीय परिसर के रूप में इस्तेमाल नहीं हो रही थी. ऐसा लगता है कि यहां ठहरे अधिकांश लोग उन मरीज़ों के परिजन या परिचित थे, जिनका इलाज सड़क के ठीक सामने स्थित मैक्स अस्पताल में चल रहा था."

मलिक ने बताया, "यहां ठहरे लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल थे. आग पर काफ़ी जल्दी काबू पा लिया गया था. इसे बहुत कम समय में नियंत्रित कर लिया गया. अब हमने इमारत को पूरी तरह खाली करा दिया है और आगे की कार्रवाई के लिए उसे पुलिस के हवाले कर दिया है."

Sujets liés

This article was originally published by BBC हिंदी.

Articles liés

Plus sur ce sujetआग