Dernière minute
FRIncendie à Lège-Cap-Ferret : Une nuit d'enfer pour les pompiers et les riverainsFRExplosion à la distillerie Montebello à Petit-Bourg : plusieurs blessés et forte émotionFRGuerre en Ukraine : 10 morts dans une attaque russe près de Kiev, des sanctions EU contournéesFRTadej Pogacar domine le Tour de France avec une 5e victoire d'étape à l'Alpe d'HuezFRIncendie en Gironde : Évacuation maritime du Cap Ferret face à la progression du feuFRIncendies en Gironde et Landes : Macron déploie les Armées, 1 000 militaires sur le terrainFRAffaire Jeffrey Epstein : les connexions du diplomate français Fabrice Aidan examinées par le Quai d’OrsayFRLe Parlement valide l’interdiction des réseaux sociaux aux moins de 15 ansFRZelensky annonce une nouvelle vague de mobilisation russe pour l'automneFRLes Incendies de Forêt en France 2026 : État des Lieux et Contexte SécuritaireFRIncendie à Lège-Cap-Ferret : Une nuit d'enfer pour les pompiers et les riverainsFRExplosion à la distillerie Montebello à Petit-Bourg : plusieurs blessés et forte émotionFRGuerre en Ukraine : 10 morts dans une attaque russe près de Kiev, des sanctions EU contournéesFRTadej Pogacar domine le Tour de France avec une 5e victoire d'étape à l'Alpe d'HuezFRIncendie en Gironde : Évacuation maritime du Cap Ferret face à la progression du feuFRIncendies en Gironde et Landes : Macron déploie les Armées, 1 000 militaires sur le terrainFRAffaire Jeffrey Epstein : les connexions du diplomate français Fabrice Aidan examinées par le Quai d’OrsayFRLe Parlement valide l’interdiction des réseaux sociaux aux moins de 15 ansFRZelensky annonce une nouvelle vague de mobilisation russe pour l'automneFRLes Incendies de Forêt en France 2026 : État des Lieux et Contexte Sécuritaire
Newsgather
Retourलखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग: 14 बच्चों की मौत, चार घायल
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग: 14 बच्चों की मौत, चार घायल
Urgent
BBC हिंदी22/06/2026Crime2 min de lectureIndia

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग: 14 बच्चों की मौत, चार घायल

L'essentiel

लखनऊ के अलीगंज स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर में आग लगने से 14 बच्चों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Résumé généré par IA

Taille de police

प्रकाशित 37 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 3 मिनट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर में आग लगने से 14 बच्चों की मौत हुई है और चार बच्चे घायल हुए हैं. राज्य के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इसकी पुष्टि की है.

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

दुर्घटना के बाद फ़ायर ब्रिगेड का सर्च अभियान समाप्त हो गया है.

इससे पहले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा था, "मैंने 11-12 बॉडीज़ अपनी आंखों से देखी है."

इसके बाद जब एक पत्रकार ने सवाल किया कि 'यहां से 15 बॉडीज़ निकली हैं' तो डिप्टी सीएम ने कहा, "14,13 मैंने देखी हैं."

डिप्टी सीएम ने क्या बताया?

इस मामले पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "हमारे परिवार के कुल 14 बच्चे इस घटना में हताहत हुए हैं और कुल चार बच्चे घायल हुए हैं. उनको केजीएमसी के ट्रामा सेंटर भेजा गया है."

"घटना की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं. माननीय मुख्यमंत्री अलीगढ़ में अपने सारे कार्यक्रम रद्द करके यहाँ पहुँच रहे हैं. प्राथमिकता घायलों को अच्छे से अच्छा इलाज मुहैया करवाने की है. पीड़ित परिवारों के साथ पूरी सरकार खड़ी है, हर संभव मदद करेंगे."

"सर्च ऑपरेशन पूरा हो चुका है और अब वहां कोई भी बच्चा नहीं है. पूरी तरह से इमारत को देख लिया गया है. इसके ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई होगी और कोई कोताही नहीं होगी."

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

क्या कह रहे हैं राजनेता

इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बयान दिया है. वह अलीगढ़ के दौरे पर थे, जहां से अब वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं.

योगी आदित्यनाथ ने कहा, "लखनऊ में एक दुर्घटना हुई है. वहां पर एक अग्निकांड की चपेट में कुछ बच्चे आए हैं. उसके कारण उनकी दुखद मौत... प्रशासन वहां पर राहत कार्यों में लगा हुआ है."

योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करके शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरे संवेदनाएं जताई हैं.

उन्होंने लिखा, "लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है."

"सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं."

समाजवादी पार्टी प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, "लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि. जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं."

साथ ही अखिलेश ने मांग करते हुए कहा कि सरकार घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे.

उन्होंने कहा, "ये एक बेहद दुखद घटना है. इसके पीछे के कारणों की ईमानदारी से जाँच हो, बच्चे किसी के घर के भी हो सकते थे. भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके, हम सबकी यही कोशिश होनी चाहिए."

Sujets liés

This article was originally published by BBC हिंदी.

Articles liés

पेपर लीक के मामलों में क्या कार्रवाई हुई?
En développement·il y a 43 minutes

पेपर लीक के मामलों में क्या कार्रवाई हुई?

पेपर लीक के मामलों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है। पिछले कई हफ़्तों से चल रहे व‍िद्यार्थ‍ियों के विरोध प्रदर्शन के बाद यह फ़ैसला आया है।

BBC हिंदी
21 min de lecture
Plus sur ce sujetलखनऊ