Breaking
FRPlus de 20.000 personnes évacuées et état d'urgence déclaré en Colombie-Britannique face aux feux de forêtFRMoyen-Orient : tensions persistantes, rejet du plan de paix et blocage du détroit d'OrmuzFRIsraël rejette la feuille de route américaine acceptée par le HamasFRExplosion du trafic de cannabis entre la Thaïlande et la France selon l'OFASTFRIncendies en France : deux réactivations observées sur le feu de la Drôme, mobilisant plus de 400 pompiersFRArabie saoudite, Turquie et Pakistan concluent un pacte de défense mutuelleCRYPTO-FRFaille de sécurité sur les portefeuilles Coldcard : plus de 110 millions de dollars dérobésFRExplosion d'un drone armé en Bulgarie près de la frontière roumaineFRL'Allemagne, terrain de chasse des services secrets russesFRAllemagne : de nouveaux drones aperçus au-dessus d'un site militaireFRPlus de 20.000 personnes évacuées et état d'urgence déclaré en Colombie-Britannique face aux feux de forêtFRMoyen-Orient : tensions persistantes, rejet du plan de paix et blocage du détroit d'OrmuzFRIsraël rejette la feuille de route américaine acceptée par le HamasFRExplosion du trafic de cannabis entre la Thaïlande et la France selon l'OFASTFRIncendies en France : deux réactivations observées sur le feu de la Drôme, mobilisant plus de 400 pompiersFRArabie saoudite, Turquie et Pakistan concluent un pacte de défense mutuelleCRYPTO-FRFaille de sécurité sur les portefeuilles Coldcard : plus de 110 millions de dollars dérobésFRExplosion d'un drone armé en Bulgarie près de la frontière roumaineFRL'Allemagne, terrain de chasse des services secrets russesFRAllemagne : de nouveaux drones aperçus au-dessus d'un site militaire
Newsgather
Backऋषभ पंत ने उत्तराखंड में ज़मीन ख़रीदने में आ रही दिक्कतों को लेकर सीएम धामी से की शिकायत
ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में ज़मीन ख़रीदने में आ रही दिक्कतों को लेकर सीएम धामी से की शिकायत
Developing
BBC हिंदीyesterdaySports3 min readIndia

ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में ज़मीन ख़रीदने में आ रही दिक्कतों को लेकर सीएम धामी से की शिकायत

भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड में ज़मीन खरीदने की प्रक्रिया में स्पष्टता न होने की बात कही, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश देने की बात कही है।

Quick Look

भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में ज़मीन खरीदने में आ रही दिक्कतों को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी से सोशल मीडिया पर गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस मामले में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।

AI-generated summary

Why It Matters

भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत उत्तराखंड में ज़मीन खरीदने में आ रही दिक्कतों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोशल मीडिया पर शिकायत की है।

Font size

भारतीय विकेट कीपर ऋषभ पंत ने शुक्रवार देर रात उत्तराखंड की बीजेपी सरकार से एक शिकायत की है.

ऋषभ पंत ने शुक्रवार रात 12:46 बजे एक्स पर एक पोस्ट में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित करते हुए लिखा है कि यहाँ ज़मीन ख़रीदने की प्रक्रिया में स्पष्टता को लेकर कई तरह की दिक़्क़ते हैं.

ऋषभ पंत ने एक्स पर लिखा है, ''हेलो सर, कैसे हैं आप? उत्तराखंड के होने के नाते काफ़ी समय से मेरी कोशिश है कि मैं अपना बेस दिल्ली से उत्तराखंड शिफ़्ट करूं, लेकिन यहां रहने के लिए अपनी ज़रूरत के मुताबिक़ अच्छी और बड़ी जगह नहीं मिल पा रही है.''

''मेरा उत्तराखंड से बहुत लगाव है और मैं वापस अपने राज्य आकर रहना चाहता हूँ. आपसे विनम्र अनुरोध है कि ज़मीन ख़रीदने में मेरी मदद करें. ज़मीन ख़रीदने की प्रक्रिया में स्पष्टता को लेकर काफ़ी दिक्कतें हैं और तीन साल से कोशिश करने के बावजूद मुझे अब तक ज़मीन नहीं मिल पाई है.''

''मैंने उत्तराखंड को बढ़ावा देने के लिए भी काम किया है और अब मैं अपने पहाड़ी लोगों के बीच वापस आकर राज्य के लिए कुछ करना और इसके विकास में योगदान देना चाहता हूँ. कृपया इस मामले को देखिए. आपके जवाब का इंतज़ार रहेगा, सर.''

गिफ्ट में मांग रहे हैं ज़मीन

एक और पोस्ट में ऋषभ पंत ने लिखा है, ''अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए सरकार की ओर से कोई ज़मीन उपहार में मिल सके तो यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात होगी. लेकिन अगर आप अनुमति दें, तो मैं सरकार से ज़मीन उसके तय सरकारी रेट पर ख़रीदना चाहूंगा.''

''कम से कम इससे मैं अपने राज्य, अपने उत्तराखंड में अपना पहला घर बना सकूंगा. कृपया इस मामले में मेरी मदद कीजिए. सच कहूं तो मुझे समझ ही नहीं आ रहा कि इस प्रक्रिया को कैसे आगे बढ़ाऊं.''

ऋषभ पंत की इस पोस्ट का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवाब दिया है. धामी ने लिखा है, ''प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखंड के गौरव हैं. आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है. अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहाँ वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है.''

मुख्यमंत्री ने लिखा है, ''आपके विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है. वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे.''

ऋषभ पंत की इन दो पोस्ट की चर्चा सोशल मीडिया पर काफ़ी हो रही है. कई लोग कह रहे हैं कि ये दोनों पोस्ट बाद में डिलीट हो सकती हैं.

क्रिकेट पर टिप्पणियां करने वाले रोशन राय ने ऋषभ की पोस्ट पर लिखा है, ''भारतीय स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने बीजेपी के "कठपुतली मुख्यमंत्री" पर तीखा हमला बोला है. यह पोस्ट जल्द ही डिलीट कर दी जाएगी, लेकिन अगर एक स्टार क्रिकेटर की यह स्थिति है, तो कल्पना कीजिए कि आम लोगों को किन हालात से गुजरना पड़ रहा होगा.''

ऋषभ पंत के लिए ज़िंदगी का मुश्किल मोड़ कोई नई बात नहीं है. टेस्ट उपकप्तान बनाए जाने और इंग्लैंड में भारत की 2-2 से बराबरी पर ख़त्म हुई सिरीज़ में कप्तान शुभमन गिल के बाद टीम के दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहने के एक साल बाद अब यह धाकड़ बल्लेबाज़ टेस्ट टीम में अपनी जगह बचाने और अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले वनडे में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने की चुनौती का सामना कर रहा है.

भारतीय क्रिकेट के 28 वर्षीय इस स्टार को अचानक अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ एकमात्र टेस्ट से पहले टेस्ट उपकप्तानी से हटाकर अनुभवी केएल राहुल को यह ज़िम्मेदारी दे दी गई. इसके बाद पंत अपने लंबे समय के मार्गदर्शक महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित फार्महाउस पहुंचे, जहां उन्होंने धीमी श्रीलंकाई पिचों पर विकेटकीपिंग और मेज़बान टीम के स्पिनरों का सामना करने की तैयारी की.

इसके बाद वह भारतीय टीम से जुड़ गए, जो मंगलवार को कोलंबो पहुंची. भारत 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सिरीज़ खेलेगा, जो उसके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अभियान के लिहाज से बेहद अहम दौर में हो रही है.

भारतीय विकेट कीपर ऋषभ पंत की टेस्ट टीम में स्थिति पिछले कुछ महीनों में कमज़ोर हुई है. 28 वर्षीय पंत से जून में अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ एकमात्र टेस्ट से पहले उपकप्तानी की ज़िम्मेदारी भी ले ली गई थी.

पंत की बल्लेबाज़ी पर भी सवाल उठे थे. उन्होंने दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ गुवाहाटी में खेले गए अहम दूसरे टेस्ट में कप्तानी संभाली थी, जिसमें भारत को पिछले नवंबर में 408 रन से अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा था.

भारत की स्पिन खेलने में कमज़ोरियां पिछले दो घरेलू सत्रों में उजागर हुई हैं. ऐसे में भारत के पूर्व विकेट कीपर दीप दासगुप्ता का मानना है कि श्रीलंका के आगामी दो टेस्ट मैचों की सिरीज़ में ऋषभ पंत टीम के सबसे अहम बल्लेबाज़ होंगे.

दासगुप्ता ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "इस सिरीज़ में वह भारत के लिए महत्वपूर्ण हैं. ऋषभ क्रिकेट के ऐसे दीवाने हैं जो 24 घंटे क्रिकेट पर बात कर सकते हैं. जब भी मैंने उनसे बात की है, बातचीत हमेशा क्रिकेट को लेकर ही रही है.''

''बाहर से भले ही वह अलग नज़र आते हों, लेकिन वह पूरी तरह क्रिकेट को समर्पित हैं. वह भारत के मैच विनर हैं और यह ज़रूरी होगा कि भारतीय बल्लेबाज़ बहुत ज़्यादा रक्षात्मक न हों और विपक्षी गेंदबाज़ों पर दबाव बनाएं."

टेस्ट क्रिकेट में सक्रिय खिलाड़ियों के बीच पंत सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ हैं. उन्होंने 50 टेस्ट मैचों में 97 छक्के लगाए हैं. दिल्ली के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ने 43.37 की औसत से 3,557 रन बनाए हैं, जिसमें आठ शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं.

दासगुप्ता ने कहा कि श्रीलंका के स्पिन आक्रमण में दो बाएं हाथ के स्पिनरों का होना बाएं हाथ से बल्लेबाज़ी करने वाले पंत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

Open Questions

  • क्या ऋषभ पंत को उत्तराखंड सरकार द्वारा ज़मीन आवंटित की जाएगी?
  • ज़मीन खरीदने की प्रक्रिया में आ रही दिक्कतें क्या हैं?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

More on this topicऋषभ पंत